25 करोड़ की शासकीय भूमि का खेल, दस महीने बाद फिर हो गया अतिक्रमण

Sandeep Kumar | Oct 28, 2025, 23:39 IST
Share
indore-25-crore-government
indore-25-crore-government

इंदौर की मूसाखेड़ी में 25 करोड़ की सरकारी जमीन पर फिर से अतिक्रमण हो गया है। बीते दिसंबर में प्रशासन ने यहां कार्रवाई की थी। दस महीने बाद वही जमीन फिर से अतिक्रमण की गिरफ्त में है।

राहुल दवे @ INDORE. इंदौर जिले के मूसाखेड़ी की 25 करोड़ की सरकारी जमीन पर दस महीने बाद फिर से अतिक्रमण हो गया है। जिला प्रशासन ने बीते वर्ष दिसंबर माह में बड़ी कार्रवाई कर कब्जा हटाया था। हैरानी की बात तो ये है कि पक्के निर्माण, बिना किसी अनुमति, बिना कोई नक्शा पास हुए फिर से खड़े हो गए हैं।

हालत ये है कि पहले कच्ची दुकानें थीं। अब बाकायदा शोरूम तान दिए गए हैं। इतना ही नहीं ग्रीन नेट की आड़ में चोरी छिपे, रात-दिन धड़ल्ले से अतिक्रमण हो रहा है और प्रशासन खामोश है। सवाल यह है कि जिस जमीन को खाली कराने के लिए तीन विभागों ने ताकत झोंक दी थी। वहां दोबारा कब्जा होने पर अब कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? क्या भूमाफियाओं के सामने प्रशासन ने आंखें मूंद ली हैं?

c98f223e-d35
c98f223e-d35


ये भी पढ़ें...मुख्य सचिव बनकर कलेक्टर को कॉल करने वाला गिरफ्तार, फंड का काम तुरंत निपटाने का दिया था आदेश

45 हजार वर्गफीट जमीन हुई थी खाली

10 दिसंबर 2024 को नगर निगम और जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की थी। मूसाखेड़ी क्षेत्र के खसरा नंबर 132 की 45 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त की गई। कार्रवाई में 57 दुकानें, गुमटियां और ठेले हटाए गए। कलेक्टर और नगर निगम ने कार्रवाई की जानकारी ऑफिशियल साइड पर पोस्ट की थी।

मूसाखेड़ी मेन रोड की यह जमीन नगर निगम के जोन नंबर 18 में आती है। उस समय अफसरों का दावा था कि अतिक्रमण हटने से ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म होगी और रास्ता सुचारू रहेगा।

ये भी पढ़ें...इंदौर BJP दफ्तर पर दारू पीकर कालिख पोती मिलाप मिश्रा ने, प्रदर्शन में जीतू जिराती का दामाद भी

a95ae07e-18f
a95ae07e-18f


दस महीने में फिर जम गया कब्जा

अब अक्टूबर 2025 में, वही जमीन फिर से कब्जाधारियों के कब्जे में है। अवैध निर्माण दोबारा खड़े हो चुके हैं। ना कोई निरीक्षण, ना नोटिस, ना कार्रवाई, सब कुछ खामोशी में दफन है। सवाल उठता है कि इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद क्या प्रशासन ने निगरानी नहीं की?

12e3627e-ab7
12e3627e-ab7


अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या

इस कार्रवाई के निर्देश तत्कालीन कलेक्टर आशीष सिंह ने दिए थे। उस वक्त एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया था कि मूसाखेड़ी स्थित खसरा नंबर 132 पार्ट की 45 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि पर दुकानों, मकानों और गुमटियों का अवैध कब्जा था। अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती थी और रहवासी लगातार शिकायतें कर रहे थे। इस पर जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया था। लेकिन फिर से अतिक्रमण होने से हर दिन मुख्य सड़क पर जाम लगता है। बड़ी बड़ी बिल्डिंग बन रही है और इन सबसे अनजान अफसर आंख मूंदकर बैठे हुए है।

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए खोला अपना पिटारा, सीएम मोहन यादव बोले-आइडिया लाओ, फंड पाओ

दस महीने बाद फिर कब्जा क्यों?

जिस जमीन को खाली कराने में तीन विभागों की ताकत लगी थी, वहां दोबारा निर्माण कैसे हो गया? क्या प्रशासन ने सिर्फ एक फोटो ऑपरेशन किया था? या फिर सरकारी जमीनों पर कब्जा हटाना अब सिर्फ पब्लिसिटी ड्राइव बनकर रह गया है?

77769b32-a9b
77769b32-a9b


ये भी पढ़ें...अवैध कॉलोनियों में बेचे 50 करोड़ के अवैध प्लॉट, इंदौर प्रशासन ने 11 पर फिर कराई FIR

क्या बोले नगर निगम आयुक्त

इस मामले को लेकर द सूत्र ने इंदौर नगर निगम आयुक्त आईएएस दिलीप कुमार यादव से सवाल किया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि पूर्व में भी शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया था। अभी फिर इस मामले में शिकायत सामने आई है। जल्द ही अतिक्रमण हटाने करवाई की जाएगी।

वहीं स्थानीय पार्षद मलखान सिंह कटारिया ने कहा कि वे खुद इस अतिक्रमण के खिलाफ हैं। पूर्व में भी उन्होंने शिकायत की थी और उसपर कार्रवाई भी हुई थी। अभी भी वे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के पक्ष में हैं। उनका कहना है कि वे खुद इस पूरे मामले से कमिश्नर को अवगत करा चुके हैं।

44c17c7b-a1f
44c17c7b-a1f


Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर प्रशासन
  • इंदौर
  • द सूत्र
  • ट्रैफिक जाम
  • सरकारी जमीन
  • आईएएस दिलीप कुमार यादव
  • इंदौर नगर निगम आयुक्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई