इंदौर में 2500 करोड़ की अमृत योजना की शुरूआत करेंगे सीएम, 29 मार्च को आएंगे
Sanjay Gupta | Mar 27, 2026, 16:07 IST
indore amrit scheme
Indore: इंदौर में भविष्य में पानी की जरूरत पूरी करने के लिए अमृत 2 योजना का शुभारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 मार्च को इंदौर आएंगे।
इंदौर में 2500 करोड़ की महत्वाकांक्षी अमृत योजना के कामों का भूमिपूजन सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे। कार्यक्रम दशहरा मैदान पर 29 मार्च को होगा। नगर निगम की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जानकारी दी। इसमें सीएम के साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन, सभी पूर्व महापौर, पार्षद, बूथ स्तर से लेकर उच्च स्तर के जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कांफ्रेंस में एमआईसी मेंबर बबलू शर्मा भी मौजूद रहे।
महापौर ने बताया कि परिषद ने इंदौर के भविष्य के लिए काम करने का संकल्प पारित किया था। इसी के तहत मां नर्मदा को इंदौर लाने की चौथे चरण की यह योजना पहले जो केवल 900 करोड़ की थी, अब इसे 2500 करोड़ का बनाया। इससे वर्तमान 450 एमएलडी की जगह 900 एमएलडी पानी आएगा।
इससे 2045 तक पानी की जरूरतें पूरी होगी। इसमें एक हजार किमी पाइपलाइन बिछेगी, जलूद पंप, सभी फिल्टर की क्षमता बढ़ेगी। यशवंत सागर में भी 30 एमएमडी की जगह 45 एमएलडी की क्षमता की जाएगी। सिरपुर में भी एसटीपी बनाएंगे। महापौर ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार के कारण केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी, प्रदेश में सीएम मोहन यादव की मदद से यह योजना ला रहे हैं। इससे इंदौर में पानी की समस्या नहीं रहेगी।
![amrit scheme]()
इस मौके पर नगराध्यक्ष मिश्रा ने इंदौर के पूर्व महापौरों के काम को याद किया। उन्होंने कहा कि इंदौर में तत्कालीन महापौर कैलाश विजयर्गीय से लेकर उमाशशि शर्मा, कृष्णमुरारी मोघे, मालिनी गौड़ और अब पुष्यमित्र भार्गव के समय लगातार विकास के काम हो रहे हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास के सतत काम किए जा रहे हैं। जैसे बेंगलुरू में पानी की समस्या हो रही है। वह इंदौर में भविष्य में नहीं हो इसके लिए निगम और मध्यप्रदेश सरकार काम कर रही है।
महापौर ने कहा कि एमओएस पर टैक्स 2020 के नियम के तहत है। इसे लेकर सभी जनप्रतिनिधियों से चर्चा हुई है। साथ ही सहमति बनी है कि इसे लेकर सरकार से आग्रह किया जाएगा। इस पर पुनर्विचार होना चाहिए।
ये भी पढ़ें...इंदौर के विधायक अधिकारियों से दुखी, बोले-सुनते नहीं हैं, अब एकजुट होकर सीएम से करेंगे बात
ये भी पढ़ें...इंदौर के कॉलेज संचालक को भी लॉरेंस गैंग से मिल चुकी 10 करोड़ वसूली की धमकी
ये भी पढ़ें...इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
ये भी पढ़ें...इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा के पास पहुंचे नीलेश, मामला हुआ ठंडा, मिलाप ने मांगी माफी
महापौर ने यह दी जानकारी
इससे 2045 तक पानी की जरूरतें पूरी होगी। इसमें एक हजार किमी पाइपलाइन बिछेगी, जलूद पंप, सभी फिल्टर की क्षमता बढ़ेगी। यशवंत सागर में भी 30 एमएमडी की जगह 45 एमएलडी की क्षमता की जाएगी। सिरपुर में भी एसटीपी बनाएंगे। महापौर ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार के कारण केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी, प्रदेश में सीएम मोहन यादव की मदद से यह योजना ला रहे हैं। इससे इंदौर में पानी की समस्या नहीं रहेगी।
amrit scheme
नगराध्यक्ष मिश्रा यह बोले
एमओएस को लेकर हुई बात
ये भी पढ़ें...इंदौर के विधायक अधिकारियों से दुखी, बोले-सुनते नहीं हैं, अब एकजुट होकर सीएम से करेंगे बात
ये भी पढ़ें...इंदौर के कॉलेज संचालक को भी लॉरेंस गैंग से मिल चुकी 10 करोड़ वसूली की धमकी
ये भी पढ़ें...इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
ये भी पढ़ें...इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा के पास पहुंचे नीलेश, मामला हुआ ठंडा, मिलाप ने मांगी माफी
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava