इंदौर के 7 पटवारियों की लापरवाही, कलेक्टर ने दो को किया सस्पेंड , बाकी के वेतन काटने के आदेश
Sanjay Gupta | Jun 28, 2024, 16:19 IST
Ashish Singh
इंदौर में पटवारियों ने काम में लापरवाही की है। जिसके चलते कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी पर कार्रवाई की है। सभी की 15 दिन की सैलरी काटने के आदेश हुए हैं। वहीं दो पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
इंदौर कलेक्टरेट में पटवारियों ने काम में लापरवाही की। इसके चलते कलेक्टर आशीष सिंह ने सात पटवारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इन सभी सातों के 15 दिन के लिए वेतन काटने के आदेश हुए हैं। वहीं दो पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
कलेक्टर के आदेश पर पटवारी मीनल पाल, सांवेर और महेश तिवारी खुडैल के 15 दिन के वेतन काटने के साथ ही तत्काल निलंबित करने के आदेश हुए हैं। इनके काम में पाया गया है कि कई आवेदन 10-10 दिन से लंबित पड़े हुए हैं और इनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
वहीं पटवारी शैलेंद्रजीत सिंह भिचौली हप्सी, गौरव यादव व दमोदर शर्मा राऊ, प्रमोद बरेलिया महू व दीपशिखा कैथवास, कनाडिया के काम में भी लापरवाही पाई गई और देखा गया कि इनके यहां भी आवेदन दस-दस दिन से लंबित है और इनके द्वारा कोई एक्शन नहीं ली गई है।
ये खबर भी पढ़ें...
घर वापसी : इंदौर में 30 मुस्लिम परिवारों ने थामा सनातन धर्म का दामन
इसके पहले भी कलेक्टर राजस्व काम में लापरवाही पाए जाने और गंभीर शिकायतें आने पर पटवारी और आरआई पर कार्रवाई कर निलंबित कर चुके हैं। इसके साथ ही अपर कलेक्टर द्वारा तहसीलदारों के काम की जांच में भारी लापरवाही पाई गई थी जिसके बाद तीन तहसीलदारों के खिलाफ भी विभागीय जांच का प्रस्ताव कलेक्टर भोपाल भेज चुके हैं। वहीं एक नामांतरण में भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर उनकी भी विभागीय जांच बैठा चुके हैं।
saद सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
इन पटवारियों को निलंबित किया गया
इन पटवारियों के वेतन काटे गए
ये खबर भी पढ़ें...
घर वापसी : इंदौर में 30 मुस्लिम परिवारों ने थामा सनातन धर्म का दामन
इसके पहले भी पटवारियों पर हो चुकी कार्रवाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
saद सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava