इंदौर ACP क्राइम सौम्या अग्रवाल के कारण हो गई एजी आफिस की जांच, फिर खुला झूठ
Sanjay Gupta | May 04, 2025, 11:15 IST
asp soumya
इंदौर क्राइम ब्रांच की एसीपी सौम्या अग्रवाल द्वारा केस डायरी को लेकर हाईकोर्ट में दी गई जानकारी झूठी साबित हुई। हाईकोर्ट ने मामले की जांच करवाई, जिसमें खुलासा हुआ कि केस डायरी कभी एजी ऑफिस पहुंची ही नहीं थी।
इंदौर क्राइम ब्रांच की एसीपी सौम्या अग्रवाल द्वारा हाईकोर्ट में केस डायरी को लेकर दी गई एक जानकारी ने इंदौर एजी ऑफिस की ही पहली बार जांच करवा दी। लेकिन जब जांच हुई और रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश हुई तो मैडम की लापरवाही और झूठ का खुलासा हो गया। इसके बाद हाईकोर्ट ने लिखित में की तीखी टिप्पणी।
![asp soumya agrwal]()
हाईकोर्ट जस्टिस बिनोद कुमार दिवेदी ने इस मामले में लिखित में आदेश देते हुए सौम्या अग्रवाल को सख्त चेतावनी दी। फैसले में कहा गया कि एसीपी अग्रवाल अपने जवाब से हाईकोर्ट को संतुष्ट नहीं कर सकी है, सामने आया है कि उन्होंने लापरवाही की है और कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं किया। उन्हें निर्देश दिए जाते हैं कि वह भविष्य में निर्देशों के पालन में बहुत ध्यान रखें नहीं तो इसके परिणाण भुगतने होंगे। इस आदेश की कॉपी डीसीपी क्राइम को भी भेजी जाए।
यह भी पढ़ें...मथुरा में रोड एक्सीडेंट में इंदौर के तीन सगे भाईयों की मौत, रिश्तेदार की शादी में गए थे
एमपी | MP News | इंदौर हाईकोर्ट
कोर्ट का आर्डर
asp soumya agrwal
क्या है पूरा मामला
कंचन व अन्य आरोपियों द्वारा जमानत के लिए याचिका हाईकोर्ट में दायर की गई। इसमें हाईकोर्ट इंदौर द्वारा केस डायरी बुलाई गई। लेकिन केस डायरी नहीं आई। पुलिस ने कहा कि यह एडिएशनल एडवोकेट जनरल इंदौर के ऑफिस में दे दी गई है और वहीं ऑफिस से कहा गया कि नहीं मिली। इस पर नाराज हाईकोर्ट ने तीन मार्च 2025 को व्यक्तिगत तौर पर क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया और एसीपी क्राइम सौम्या अग्रवाल को बुलाया।
- इस दौरान सैम्या और दंडोतिया ने बताया कि केस डायरी दी जा चुकी है। इस पर हाईकोर्ट ने आदेश दिए कि एजी ऑफिस में जो प्रशासनिक चार्ज में है वह इस मामले की जांच करें और सात दिन में रिपोर्ट पेश करें।
- 27 मार्च को हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश हुई और इसमें बताया गया कि केस डायरी नहीं आई है पुलिस अधिकारियों द्वारा सही जानकारी नहीं दी गई है।
- इसके बाद हाईकोर्ट ने फिर 28 अप्रैल को सौम्या अग्रवाल को जवाब देने के लिए कहा। इस पर सौम्या ने सफाई देते हुए कहा कि वह इसी मामले में अन्य आरोपियों की जमानत के दौरान केस डायरी दे चुकी थी और इसलिए केवल इस बार प्रतिवेदन दिया गया। जांच के लिए क्योंकि केस डायरी की जरूरत होती है इसलिए वह नहीं दी गई।
हाईकोर्ट ने एसीपी सौम्या को यह दी चेतावनी
यह भी पढ़ें...मथुरा में रोड एक्सीडेंट में इंदौर के तीन सगे भाईयों की मौत, रिश्तेदार की शादी में गए थे
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
एमपी | MP News | इंदौर हाईकोर्ट
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari