मशहूर कव्वाल आफताब कादरी के 13 साल के बेटे की गला घोटकर हत्या
Amresh Kushwaha | Jan 31, 2026, 15:36 IST
indore aftab qadri son murder
इंदौर के मशहूर कव्वाल आफताब कादरी के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानें पूरी घटना के बारे में विस्तार से...
INDORE. इंदौर के मशहूर कव्वाल आफताब कादरी के 13 साल के बेटे अली की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अली के सिर पर पत्थर मारने और गला घोंटने की बात सामने आ रही है। आरोपी ने शव को अपने घर पर रखी पलंग पेटी में छिपा दिया था। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपी को पकड़ लिया।
मासूम बच्चे की सनसनीखेज हत्या एमआईजी थाना क्षेत्र के देवश्री अपार्टमेंट में हुई थी। टीआई सीबी सिंह ने बताया कि अली के परिजन शनिवार रात थाने पहुंचे थे और बेटे के लापता होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाम 7 बजे से ही अली घर नहीं आया था।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी में देखा कि अली देवश्री मल्टी में अंदर गया है। इसके बाद वहां पुलिस गई, लेकिन रात तक कोई सुराग नहीं मिला। सुबह बच्चे के परिजन फिर उस मल्टी में गए तो वहां पर खून से सना बच्चे का जैकेट मिला।
वहां के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने भी यह बात बताई कि रात को बचाओ-बचाओ की आवाज आई थी। मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और एक बार फिर मल्टी में तलाशी शुरू की।
टीआई के मुताबिक फुटेज में एक बालक अली के साथ दिखाई दिया था। उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि मैं तो वापस आ गया था, अली का पता नहीं। वहीं, अन्य स्थानों के फुटेज में वह साइकिलिंग करते भी दिखा था।
सुबह पुलिस ने फिर अली की तलाश शुरू की। इस दौरान जब पुलिस मल्टी की छत पर पहुंची तो यहां खून से सनी जैकेट और बैग मिला। इससे अनहोनी का शक गहरा गया।
टीआई सीबी सिंह ने बताया कि अली की तलाश के दौरान आरोपी रेहान भी साथ था। पुलिस को उस पर संदेह हुआ। इस पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। वह बरगलाता रहा। जब उसके फ्लैट की तलाशी ली तो खून के निशान मिले।
इस पर पुलिस ने सख्ती की तो आरोपी रेहान पिता अब्दुल साकिर (21) टूट गया और अली की हत्या करना कबूला। उसने यह भी बताया कि लाश को उसने फ्लैट में छिपाया है।
रेहान ने पुलिस को बताया कि वह अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ मल्टी की छत पर गया था, वहां पर अली भी था। उसने अली पर पहले ईंट से वार किया, वह चिल्लाया तो रस्सी से गला दबा दिया था।
बाद में रेहान ने अली का शव अपने फ्लैट में ही पलंग पेटी में छिपा दिया था। वह शव को ठिकाने लगाने वाला था, लेकिन उसके पहले ही पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, रेहान परिवार के साथ फ्लैट में रहता है। जहां उसकी मां, बुजुर्ग दादी और दो-तीन भाई हैं। उसका एक भाई हत्या के मामले में जेल में बंद है।
ये खबर भी पढ़िए...
सीएम मोहन यादव एलिवेटेड कॉरिडोर पर लगा चुके मुहर, इंदौर में नेताओं की अलग बैठक से हलचल
मोहन सरकार का इंदौर और भोपाल ED को फ्री हैंड, आरोपी नहीं छिपा सकेंगे संपत्तियां
इंदौर न्यूज | भागीरथपुरा कांड : इंदौर में दूषित पानी से 30वीं मौत, मचा हड़कंप
MP News: 61 फीसदी जज वकील कोटे से, 42 में से 18 कर चुके सरकार की पैरवी
यहां हुई घटना
आई थी चिल्लाने की आवाज, फुटेज में दिखा
वहां के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने भी यह बात बताई कि रात को बचाओ-बचाओ की आवाज आई थी। मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और एक बार फिर मल्टी में तलाशी शुरू की।
दोस्त के साथ गया था
सर्चिंग में खून से सनी जैकेट, बैग मिला
टीआई सीबी सिंह ने बताया कि अली की तलाश के दौरान आरोपी रेहान भी साथ था। पुलिस को उस पर संदेह हुआ। इस पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। वह बरगलाता रहा। जब उसके फ्लैट की तलाशी ली तो खून के निशान मिले।
सख्ती की तो टूट गया आरोपी
ऐसे की हत्या
बाद में रेहान ने अली का शव अपने फ्लैट में ही पलंग पेटी में छिपा दिया था। वह शव को ठिकाने लगाने वाला था, लेकिन उसके पहले ही पकड़ा गया।
आरोपी का भाई जेल में है
ये खबर भी पढ़िए...
सीएम मोहन यादव एलिवेटेड कॉरिडोर पर लगा चुके मुहर, इंदौर में नेताओं की अलग बैठक से हलचल
मोहन सरकार का इंदौर और भोपाल ED को फ्री हैंड, आरोपी नहीं छिपा सकेंगे संपत्तियां
इंदौर न्यूज | भागीरथपुरा कांड : इंदौर में दूषित पानी से 30वीं मौत, मचा हड़कंप
MP News: 61 फीसदी जज वकील कोटे से, 42 में से 18 कर चुके सरकार की पैरवी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari