इंदौर एयरपोर्ट पर 399 का पोहा, 190 की चाय, महंगे दामों ने यात्रियों के होश उड़ाए

Siddhi Tamrakar | Jan 20, 2025, 13:41 IST
Share
food prices at indore airport
food prices at indore airport

इंदौर एयरपोर्ट पर हाल ही में एक यात्री द्वारा शेयर किए गए खाने-पीने की चीजों के रेट्स ने एयरपोर्ट पर महंगे खानपान को लेकर नई बहस छेड़ दी है। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में...

इंदौर एयरपोर्ट पर हाल ही में एक यात्री द्वारा शेयर किए गए खाने-पीने की चीजों के रेट्स ने एयरपोर्ट पर महंगे खानपान को लेकर नई बहस छेड़ दी है। पोहे, समोसा और चाय जैसे आम खाने के सामान की कीमतें अब कई गुना बढ़ चुकी हैं, जिससे यात्रियों में निराशा का माहौल बना हुआ है।

indore airport
indore airport

खाने-पीने की कीमतें देख यात्री हैरान

बता दें कि इंदौर एयरपोर्ट पर एक प्लेट पोहे की कीमत 399 रुपए, दो समोसे की कीमत 303 रुपए और एक कप चाय 190 रुपए रखी गई है। इसी तरह, दूसरी खाने की चीजें जैसे लस्सी 249 रुपए, वड़ा पाव 329 रुपए, छोले भटूरे 619 रुपए और पाव भाजी 619 रुपए में बिक रही हैं। इन कीमतों को देखकर यात्री भी हैरान रह गए हैं और सवाल कर रहे हैं कि क्या एयरपोर्ट पर खाना बनाने में सोने-चांदी का इस्तेमाल किया जा रहा है, क्योंकि ये किमतें बाजार की तुलना में 10 से 20 गुना ज्यादा हैं।

सांसद राघव चड्ढा ने उठाया था सवाल

कुछ दिनों पहले, आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने संसद में एयरपोर्ट पर महंगे खानपान को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने उदाहरण दिया कि बाजार में 20 रुपए में मिलने वाली पानी की बोतल एयरपोर्ट पर 100 रुपए में मिलती है। इस बयान के बाद से एयरपोर्ट पर महंगे खाने को लेकर चर्चा तेज हो गई थी।

सरकार की ओर से सस्ते नाश्ते का आश्वासन

इस बढ़ती चिंता के मद्देनजर सरकार ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में एयरपोर्ट पर सस्ता नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, फिलहाल यात्रियों को महंगे खाने के साथ ही यात्रा करनी पड़ रही है।

कुछ साल पहले खाना था सस्ता

इंदौर एयरपोर्ट पर एक समय था जब 100 रुपए में यात्रियों को भरपेट खाना मिल जाता था, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है। यात्रियों के मुताबिक, हालात अब इतने बदल गए हैं कि इंदौर एयरपोर्ट का खानपान अब आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर एयरपोर्ट
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • इंदौरी पोहा
  • पोहे के दाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा