इंदौर में आठवीं की छात्रा के अपहरण की कोशिश, एक महिला और पुरुष शामिल

Sanjay Gupta | Jun 03, 2025, 13:06 IST
Share
INDORE GIRL kidnapping
INDORE GIRL kidnapping

इंदौर में दिनदहाड़े एक 15 साल की आठवीं कक्षा की छात्रा के अपहरण की कोशिश हुई। लड़की के अनुसार, वह गर्मी की छुट्टी में पेट्रोल पंप के पास फैक्ट्री में काम करती है।

इंदौर में दिनदहाड़े आठवीं में पढ़ने वाली 15 साल की एक लड़की के अपहरण की कोशिश की हुई है। उसे एक काले रंग की कार में बैठाकर एक महिला और पुरुष ले गए। बाद में लड़की अपनी सूझ-बूझ से उनके चंगुल से बच गई और बाद में घर पर घटना बताई। इसके बाद राजेंद्रनगर पुलिस में केस दर्ज हुआ है।

लड़की ने बताई यह हुई घटना

लड़की ने पुलिस को बताया कि वह गर्मी की छुट्टी के चलते शुभम पेट्रोल पंप के पास केट रोड स्थित शियान वंचर फैक्ट्री में काम करने जाती हूं। दो जून दोपहर दो बजे फैक्ट्री खाना खाने के लिए घर आई और फिर ढाई बजे वापस फैक्ट्री जा रही थी। तभी शुभम पेट्रोल पंप के पास एक काले रंग की कार मेरे पास आकर रूकी और एक महिला बाहर आई, जिसकी उम्र करीब 30-35 साल होगी। महिला ने मुंह दबाकर कार के बीच वाली सीट पर बैठा लिया, इस दौरान मैं बेहोश हो गई। कुछ देर बाद होश आया तो कार रेती मंडी चौराहे के पास खड़ी थी, एक महिला और पुरुष बात कर रहे थे। तभी मौका देखकर मैं भाग निकली। मैं कार का नंबर नहीं देख सकी। घर आकर मम्मी और पापा को घटना बताई।
खबर यह भी...इंदौर से शिलांग घूमने गए राजा रघुवंशी का शव 150 फीट गहरी खाई में मिला, परिजन बोले उसे फेंका गया

पुलिस जांच में जुटी

राजेंद्रनगर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों पर बीएनएस की धारा 137 (2) और 62 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं जिससे कार का नंबर पता चल सके।

पहले FIR ही टालने की कोशिश की पुलिस ने

eda9c99c-1b1
eda9c99c-1b1

इस मामले में एक बार फिर पुलिस की गैर संवेदनशीलता सामने आई। लड़की के साथ जब परिजन शिकायत करने पहुंचे तो थाने के एसआई मनोहर सिंह ने बात की। उन्होंने लड़की से पूछा कि महिला को, पुरुष को जानते हो, किसी का मोबाइल नंबर है क्या, कार का नंबर है क्या, जब लड़की ने मना किया तो एसआई ने बोला कि फिर हम एफआईआर किसके खिलाफ करें। इस पर लड़की घबरा गई। फिर मामला ऊपर तक गया और अधिकारियों को शिकायत की गई। इसके बाद यह केस दर्ज हुआ।

thesootr links

MP News | Indore Police | Indore News | kidnapping

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • Indore Police
  • मध्य प्रदेश
  • kidnapping
  • अपहरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज