इंदौर में ऑडियो कांड से बवाल, चिंटू को नोटिस, समर्थक ने कार्यवाहक अध्यक्ष को दी मुंह काला करने की धमकी

Sanjay Gupta | Nov 07, 2025, 12:57 IST
Share
Indore Audio Controversy indore congress chintu chouksey Gets Notice digvijaya-singh
Indore Audio Controversy indore congress chintu chouksey Gets Notice digvijaya-singh

इंदौर में कांग्रेस का ऑडियो विवाद बड़ा बवाल मचा रहा है। ऑडियो में शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे और पूर्व शहराध्यक्ष सुरजीत चड्ढा के बीच कथित तौर पर दिग्विजय को लेकर बातचीत हो रही है।

इंदौर कांग्रेस में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को लेकर शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे और पूर्व शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा के बीच का कथित ऑडियो अभी भी काफी चर्चा में है।

अब इस मामले में जांच करने की चिट्ठी लिखने वाले कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र यादव को चिंटू समर्थक लोकेश हार्डिया ने खुलकर वीडियो जारी कर मुंह काला करने की धमकी दी है। उन्हें कुत्ता तक कहकर संबोधित किया। इस मामले में पुलिस में शिकायत हो गई है।



चिंटू और सुरजीत को नोटिस की खबरें

उधर खबर है कि इस मामले में दिल्ली स्तर से नाराजगी जाहिर करने के बाद भोपाल से चिंटू और सुरजीत दोनों को अनुशासन समिति से नोटिस जारी हुआ है। बताया जा रहा है कि यह नोटिस भोपाल में ही दबा लिया गया है।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले में चिंटू से बात की है। इसके बाद चिंटू ने इस ऑडियो पर बवाल मचने के बाद गुरुवार को दिन भर मीडिया में सफाई दी।

उन्होंने लंबे समय बाद दिग्विजय सिंह के लिए आदरणीय राजा साहब शब्द को उपयोग किया और कहा कि ऑडियो फेक है। वह उन जैसे सम्मानित नेता के लिए यह सोच भी नहीं सकते हैं।

सूत्र ने अनुशासन समिति के प्रमुख राजेंद्र सिंह को फोन और मैसेज किया, लेकिन उन्होंने नोटिस को लेकर कोई जवाब नहीं दिया।

चिंटू समर्थक ने दी खुलकर धमकी

उधर चिंटू के समर्थक लोकेश हार्डिया के खिलाफ कार्यवाहक अध्यक्ष यादव ने पुलिस में शिकायत कर दी है। साथ ही चिंटू के करीबी हार्डिया से जान का खतरा बताया है।

हार्डिया ने फेसबुक पर एक दो मिनट का वीडियो जारी कर सीधी धमकी दी है। यह कहा है कि- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को गांधीभवन में गुलाबजामुन खिलाने वाले देवेंद्र कांग्रेस को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं।

राहुल गांधी के संगठन सृजन में निकलने वाला अमृत चिंटू चौकसे है और जो विष निकला वह तुम (देवेंद्र) हो, तुम बीजेपी के एजेंट हो, जो कांग्रेस को लेकर अंदरूनी बातों को उन तक पहुंचाते हो।

कांग्रेस के नाम पर चंदाखोरी करते हो। कुत्तों को घी हजम नहीं होता है और जो घी है वह चिंटू है। तुम जैसे लोगों का भविष्य में मुंह काला भी करना पड़ा तो करने से पीछे नहीं हटेंगे। चिंटू चौकसे जिंदाबाद।

6ffe70ce-374
6ffe70ce-374


be62ea94-989
be62ea94-989


हरीश चौधरी बता रहे स्लीपर सेल, पटवारी चुप

इस मामले (दिग्विजय ऑडियो कांड इंदौर) में मप्र कांग्रेस के संगठन प्रभारी हरीश चौधरी ने ऑडियो लीक करने वाले को बीजेपी की स्लीपर सेल बताया। साथ ही कहा कि पहले साबित होना चाहिए ऑडियो सही है या नहीं। उधर जीतू पटवारी ने सिर्फ इतना ही कहा है कि संगठन के संज्ञान में मामला है। बता दें कि इस पूरे मामले में कांग्रेस संगठन ने चुप्पी साध रखी है और सभी इस मामले को ठंडा करने में जुटे हुए हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

कांग्रेस के ऑडियो कांड में BJP नगराध्यक्ष का तंज, दिग्विजय सिंह जनसुनवाई में करें शिकायत, सरकार करेगी जांच

बीजेपी भी कस चुकी तंज

इस मामले में इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा भी कांग्रेस पर तंज कस चुके हैं। खासकर हरीश चौधरी द्वारा बीजेपी के स्लीपर सेल को लेकर। यहां तक सलाह दी है कि दिग्विजय सिंह को जनसुनवाई में शिकायत करना चाहिए। बीजेपी की सरकार वह इस ऑडियो की पूरी जांच कर सत्यता सामने ला देगी।

मंत्री विजयवर्गीय बोले- यह संस्कार की बात

कांग्रेस में हुए ऑडियो कांड पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुझे इसमें कोई आश्चर्य नहीं है यह तो संस्कार की बात है। कांग्रेस में अपने नेताओं को गालियां देना पुरानी परंपरा है। इसमें कोई खास बात नहीं है।

जांच होना चाहिए

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने इस मामले में कहा कि निष्पक्ष जांच होना चाहिए। अभी कांग्रेस के लिए वैचारिक और मैदानी लड़ाई का समय है। इस तरह के किसी विवाद से बचने की जरूरत है। जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज संगठन के आंख, नाक और कान होते हैं। उन्हें इस मामले में निष्पक्ष जांच कराना चाहिए।

Tags:
  • राहुल गांधी
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • दिग्विजय सिंह
  • जीतू पटवारी
  • इंदौर बीजेपी
  • इंदौर कांग्रेस
  • सुरजीत सिंह चड्ढा
  • केके मिश्रा
  • बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा
  • दिग्विजय ऑडियो कांड इंदौर
  • चिंटू चौकसे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज