मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- खिलाड़ी जब घूमने जाएं तो सुरक्षा अधिकारी को बताकर निकलें, यह उनके लिए भी सबक
Sanjay Gupta | Oct 26, 2025, 14:17 IST
indore-australian-women-cricketers-security‑minister‑kailash‑vijayvargiya-statement
इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ को मंत्री विजयवर्गीय ने उनके लिए सबक बताया है। उन्होंने कहा- खिलाड़ियों को सुरक्षा अधिकारी को सूचना देकर बाहर जाना चाहिए, यह सभी के लिए सबक है।
INDORE. इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की दो महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ हुई छेड़छाड़ और बैड टच की घटना हुई थी। वहीं अब इसको लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान आया है। इसे उन्होंने खिलाड़ियों के साथ-साथ सभी के लिए सबक बताया है।
ये खबर भी पढ़िए...ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ पर MPCA का बयान- देखना पड़ेगा क्या वो खुद बिना सुरक्षा गईं
इंदौर में महिला क्रिकेट विश्व कप के मैच के दौरान सुरक्षा में भारी चूक हुई थी। ऑस्ट्रेलियन टीम की दो महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ अकील नाम के युवक ने छेड़छाड़ की और बुरी नीयत से छुआ भी था।
इंदौर पुलिस ने उस पर विभिन्न धाराओं में 23 अक्टूबर को केस दर्ज किया है। ऑस्ट्रेलियन टीम के मैनेजर ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने जांच कर सीसीटीवी के जरिए युवक की पहचान की और उसे पकड़ा है।
आरोपी अकील पर इस मामले में एमआईजी थाने में बीएनएस की धारा 74 व 78 के तहत केस हुआ है। यह शिकायत ऑस्ट्रेलियन टीम के सुरक्षा मैनेजर मिस्टर डैनी सिमंस के आवेदन पर दर्ज हुई है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर में दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़, सुरक्षा में भारी चूक, अकील पर FIR
फरियादी सिमंस ने बताया कि 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे होटल रेडिसन ब्लू चौराहा, रिंग रोड पर स्थित सम्यक स्टोन दुकान के पास, रिंग रोड सर्विस रोड और एलआईजी लिंक रोड के बीच में ऑस्ट्रेलियन टीम की दो महिला क्रिकेटर जब जॉगिंग कर रही थीं, तब यह घटना हुई। अज्ञात बाइक चालक के जरिए बुरी नीयत से खिलाड़ियों के शरीर को छुआ गया और बार-बार बाइक आगे-पीछे कर उनका पीछा किया गया।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश | इंदौर नगर निगम विवाद में बोले पुष्यमित्र भार्गव, मेरे मेयर रहते अराजकता नहीं होगी, जान के खतरे की बात से पलटे बबलू
घटना से खिलाड़ी सहम गईं और उन्होंने मैनेजर को खबर दी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया से लेकर बीसीसीआई तक हड़कंप मच गया। सीपी संतोष सिंह तक बात पहुंची तो उन्होंने पुलिस और इंटेलिजेंस की खिंचाई कर दी। थानों की टीम बनाई गई। इसके बाद जांच हुई तो सीसीटीवी में अकील नजर आया। उसे देर शाम पकड़ लिया गया। उस पर पहले भी अपराध दर्ज है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: नगर निगम में खुलकर अधिकारी vs जनप्रतिनिधि, पार्षद पति से शुरू लड़ाई MIC, निगमायुक्त तक पहुंची
यह बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी हो, कहीं भी जाता हो, हम भी बाहर जाते हैं तो कम से कम एक लोकल व्यक्ति को तो बताते ही हैं। खिलाड़ियों को भी इससे ध्यान आएगा कि भविष्य में कभी भी अपना स्थान छोड़ें तो सुरक्षा अधिकारी को बताकर जाएं। क्योंकि क्रिकेट खिलाड़ियों का बड़ा क्रेज है। क्रिकेट का वैसा ही क्रेज है, जैसे इंग्लैंड में फुटबॉल खिलाड़ियों का। इंग्लैंड में हमारे सामने ऐसा हुआ था कि खिलाड़ी के पास भीड़ आ गई, उसके कपड़े तक फट गए। खिलाड़ियों को अपनी लोकप्रियता का एहसास नहीं होता है। उन्हें भी ध्यान रखना चाहिए कि कभी घूमने जाएं तो पहले बताकर जाएं। यह घटना सभी के लिए सबक है- उनके लिए भी, हमारे लिए भी।
यह हुई थी घटना
इंदौर पुलिस ने उस पर विभिन्न धाराओं में 23 अक्टूबर को केस दर्ज किया है। ऑस्ट्रेलियन टीम के मैनेजर ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने जांच कर सीसीटीवी के जरिए युवक की पहचान की और उसे पकड़ा है।
आरोपी अकील पर इस मामले में एमआईजी थाने में बीएनएस की धारा 74 व 78 के तहत केस हुआ है। यह शिकायत ऑस्ट्रेलियन टीम के सुरक्षा मैनेजर मिस्टर डैनी सिमंस के आवेदन पर दर्ज हुई है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर में दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़, सुरक्षा में भारी चूक, अकील पर FIR
शिकायत में क्या है, इस तरह हुई छेड़छाड़
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश | इंदौर नगर निगम विवाद में बोले पुष्यमित्र भार्गव, मेरे मेयर रहते अराजकता नहीं होगी, जान के खतरे की बात से पलटे बबलू
ऑस्ट्रेलिया नाराज, पुलिस सकते में आई
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: नगर निगम में खुलकर अधिकारी vs जनप्रतिनिधि, पार्षद पति से शुरू लड़ाई MIC, निगमायुक्त तक पहुंची
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari