Indore News : 10 रुपए भीख में देने वाले पर एफआईआर , भीख मांगने वाली महिला पर भी केस
Sanjay Gupta | Jan 24, 2025, 10:30 IST
भीख में 10 रुपए देना पड़ा भारी
इंदौर जिले को 1 जनवरी से भिक्षावृत्ति मुक्त घोषित किया गया है। यहां पहली बार भीख मांगने वाले और देने वाले, दोनों पर केस दर्ज हुआ है। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में...
इंदौर जिले को एक जनवरी से भिक्षावृत्ति मुक्त घोषित किया गया है। भीख देने वाले और मांगने वाले दोनों पर ही प्रतिबंधात्मक धारा लगी है। अब संभवतः देश में पहली बार हुआ है कि भीख मांगने वाले के साथ ही भीख देने वाले भी केस दर्ज हुआ है। एक युवक को 10 रुपए भीख में देना भारी पड़ गया।
वहीं सोनाबाई लगातार भंवरकुआं चौराहे पर भीख मांग रही थी, दो बार उसकी ओर से पुत्र मुकेश ने शपथ पत्र दिया। लेकिन फिर वह तीसरी बार पकड़ी गई। इस पर उसके पुत्र पर प्रतिबंधात्मक धारा उल्ल्घंन पर केस दर्ज किया गया।
वहीं भीख मांगने और देने वालों की सूचना देने पर एक हजार रुपए का नकद पुरस्कार भी कलेक्टर द्वारा दिया जा रहा है। इस कड़ी में अभी तक 22 लोगों को एक-एक हजार रुपए दिए जा चुके हैं। यह क्रम लगातार जारी है।जानकारी देने के लिए 9691494951 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह हुआ केस
भिक्षावृत्ति उन्मूलन दल अधिकारी फूल सिंह ने बताया कि 21 जनवरी की सुबह सवा दस बजे खंडवा नाका स्थित हनुमान मंदिर पर भीख मांग रही महिला को वाहन एमपी 09 एसजी 4361 के चालक ने भीख में 10 रुपए दिए। दल ने इसका वीडियो बनाया और इस आधार पर भंवरकुआं थाने में गुरुवार को केस दर्ज करा दिया। जिला कलेक्टर ने प्रतिबंधात्मक धारा 163 में आदेश दिए हैं, इसके उल्लंघन पर धारा 223 बीएनएस में केस किया गया।
इधर भीख मांगने पर केस
अभी तक 22 लोगों को मिली नकद राशि
यह भी पढ़ें- भीख मांगना अपराध, फिर भी बढ़ती जा रही देश में भिखारियों की तादाद, केवल नागपुर चला रहा भिक्षावृत्ति उन्मूलन कार्यक्रम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari