इंदौर महापौर के भारत वन प्रोजेक्ट पर विरोध तेज, पूर्व विधायक नेमा का पत्र, विधायक गोलू बोले योजना नहीं

Sanjay Gupta | May 09, 2025, 12:33 IST
Share
indore bharat van
indore bharat van

भारत वन योजना को लेकर इंदौर में विवाद गहराता जा रहा है। डिफेंस की जमीन पर प्रस्तावित इस योजना को लेकर पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा और विधायक गोलू शुक्ला ने सवाल खड़े किए हैं।

इंदौर पोलोग्राउंड में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट भारत वन के खिलाफ विरोध बढ़ने लगा है। द सूत्र द्वारा जमीन को लेकर किए गए खुलासे कि जमीन तो डिफेंस की है और आर्मी ने यहां महापौर, निगमायुक्त के दौरे के बाद रातोंरात जाकर अपना बोर्ड लगा दिया, के बाद विरोध और तेज हो गया है।

इस मामले में पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने महापौर को पत्र लिख दिया है और वहीं विधायक गोलू शुक्ला ने विरोध करने वालों के साथ बैठक की और कहा कि ऐसी कोई योजन अभी नहीं है। वहीं पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन इसे लेकर पहले ही महापौर को पत्र लिख चुकी है।

नेमा ने लिखा- आर्मी ने लाइन भी नहीं डालने दी थी

इस पत्र में है कि शहर के मध्य स्थित विधानसभा तीन जहां से मैं चार बार विधानसभा का चुनाव लड़ा और दो बार विधायक रहा हूं आज भी क्षेत्र के नागरिकों से मेरा संपर्क है। पिछले दो-तीन दिनों में रामबाग क्षेत्र के कई प्रबुद्ध जनो ने मेरे निवास पर आकर नगर निगम की भारत वन योजना पर विस्तृत चर्चा की और अपना विरोध भी दर्शाया।
indore bharat van
indore bharat van


इस योजना के संबंध में मेरे मन में कुछ प्रश्न है जिनका हल होना चाहिए सबसे पहले यह भूमि किसकी है नगर निगम की या मिलिट्री की जहां तक मुझे याद है मेरे विधायक कार्यकाल में मैंने यहां पर नर्मदा टंकी बनाने की योजना बनाई थी जिसकी अनुमति मिलिट्री ने नहीं दी टंकी तो छोड़ो पंतवेद कॉलोनी के लिए एक पाइप लाइन डालने की भी अनुमति नहीं दी थी क्या यह भूमि नगर निगम को हस्तांतरित हो गई है।

पुराने प्रोजेक्ट का हाल देख लो

नेमा ने यह भी लिखा कि भारत वन योजना की ड्राइंग मुझे दिखाई जो कंप्यूटर में ड्राइंग में एवं चर्चा में अच्छी लग सकती है पर धरातल पर क्या होगी और इसका भविष्य क्या होगा यह विचारणीय प्रश्न है। इस योजना के क्रियान्वयन के पूर्व शहर में पिपलिया पाला अटल बिहारी वाजपेई रीजनल पार्क नेहरू पार्क मेघदूत उपवन शहीद पार्क का रखरखाव और स्थिति क्या है इस पर विचार करना जरूरी है।

भारत वन के लिए जो सोचाना है वह तकनीकी इस भूमि पर सफल होगी या नहीं इसका कोई परीक्षण करवाया क्या। वर्तमान और भविष्य के लिए चिंता कर योजना पर आगे कदम बढ़ाए जनता के चुने हुए प्रतिनिधि होने के नाते जन भावनाओं का ध्यान रख उचित निर्णय लें।

विधायक गोलू शुक्ला ने यह बोला-

वहीं भारत वन के विरोध कर रहे आंदोलनकारियों के साथ विधायक गोलू शुक्ला ने बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि पोलोग्राउंड रामबाग स्थित मिलिट्री की भूमि पर निगम द्वारा प्रस्तावित भारत वन को लेकर कोई योजना नहीं है। निगम को अभी मिलिट्री से जमीन नहीं मिली है। जो भी योजना बनाएंगे वह रहवासियों के साथ मिलकर बनाएंगे। यह बैठक समर्थ मठ में हुई थी।

इसमें रामबाग, पंतवैध कॉलोनी व अन्य एरिया के लोग आए थे। लोगों का कहन है कि इसे मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित नहीं किया जाए। शुक्ला ने कहा कि अभी अन्य विकास काम होना है भारत वन की कोई योजना नहीं है। यहां लगे पेड़ों को नहीं काटा जाएगा। बल्कि यहां और पेड़ लगाएंगे।

यह भी पढ़ें...भारत-पाक तनाव के बीच ICAI CA Exam Postpone, संस्था ने जारी किया ऑफिशियल नोटिस

इसके पहले ताई ने लिखा था पत्र-

इसके पहले पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने पत्र लिखा था और महापौर से कहा था कि भारत वन को लेकर चर्चा करके आगे बढ़ना चाहिए। पर्यावरण विद व अन्य से चर्चा की जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें...भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला, रद्द किए IPL 2025 के बचे मैच

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें




Tags:
  • इंदौर
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • सुमित्रा महाजन
  • पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन
  • गोपीकृष्ण नेमा
  • विधायक गोलू शुक्ला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा