इंदौर में वंदे मातरम पर कांग्रेस ने दी चुनौती, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा गाकर दिया जवाब

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore-bjp-congress-vande-mataram
indore-bjp-congress-vande-mataram

इंदौर में वंदे मातरम पर चल रहे विवाद में अब कांग्रेस और बीजेपी के बीच सबसे बड़े देशभक्त साबित करने की होड़ शुरू हो गई है। कांग्रेस शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने चुनौती दी तो बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे ने इसका जवाब दिया।

Indore. कांग्रेस और बीजेपी में से सबसे राष्ट्रभक्त राजनीतिक दल कौन सा है? अभी इंदौर के राजनीतिक गलियारे में यही सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। अपने ही पार्षद फौजिया शेख अलीम और रूबीना इकबाल खान के बयान से बैकफुट पर आई कांग्रेस अब बाहर निकलने में जुटी है।

चिंटू चौकसे ने दी बीजेपी को चुनौती

शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कांग्रेस के सभी कार्यक्रम में वंदे मातरम गाना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद चुनौती दी कि बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के नेता इसका गान क्यों नहीं कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता लोकेश हार्डिया ने वीडियो जारी कर कहा कि क्या बीजेपी का अल्पसंख्यक मोर्चा राजबाड़ा पर इसका गान करेगा। इसके बाद बीजेपी ने जवाब दिया।

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा हुआ जमा

इस चुनौती की जानकारी लगते ही बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता जमा हुए। पूर्व पार्षद उस्मान पटेल के साथ मुस्लिम बीजेपी नेताओं और नेत्रियों ने जमा होकर वंदेमातरम का गान किया। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष को उनकी चुनौती का जवाब दिया गया।

उधर, बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इमली बाजार चौराहे पर जमा होकर कांग्रेस का पुतला दहन किया। इस दौरान सन्नी चौहान, महेंद्र नागर, माधुरी जायसवाल, पराक्रम वर्मा, सुरेश मोरे, सौरभ मोदी, गिरीश तोमर आदि उपस्थित थे।

INDORE
INDORE

कांग्रेस के अल्पसंख्यक नेता भी गा रहे

उधर, कांग्रेस के नेता भी खुद को देशभक्त साबित करने के लिए इसका गान शुरू कर रहे हैं। कांग्रेस के मुस्लिम नेता समीर खान ने वंदे मातरम गाते हुए वीडियो जारी किया। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा कि कांग्रेस का खून आजादी के संघर्ष से रंगा है। शहर को एक गिलास साफ पानी नहीं देने वाले अब राष्ट्रवाद के सर्टिफिकेट बांट रहे हैं।

विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि देश छोड़ना होगा

महू विधायक और बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता उषा ठाकुर ने भी इस मामले में मुखर होकर कहा कि जो वंदे मातरम नहीं कह सकते, उन्हें देश छोड़ना होगा। वंदे मातरम का अपमान राष्ट्रद्रोह है। यह भारत है, कोई इस्लामिक देश नहीं। यहां हर नागरिक को राष्ट्रगीत का सम्मान करना ही होगा। कांग्रेस के लिए उन्होंने कहा कि यह उनकी देशविरोधी मानसिकता का उदाहरण है।

ये खबरें भी पढ़ें....

ESB की ANM भर्ती पर हाईकोर्ट का आदेश, याचिकाकर्ताओं के दस्तावेज करें मान्य

MPESB Vacancy: एमपी में 1679 पदों पर भर्ती, आवेदन की तरीख बढ़ी, जानें नई डेट

इंदौर का वंदे मातरम् विवाद: फौजिया के पति शेख अलीम और महापौर की साजिश? किसने लगाए आरोप

इंदौर में Instagram पर केस, मेटा के एंड टू एंड एन्क्रिप्शन हटाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका



Tags:
  • कांग्रेस
  • इंदौर
  • बीजेपी
  • वंदेमातरम
  • चिंटू चौकसे
  • प्रवक्ता अमित चौरसिया
  • बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा
  • पुतला दहन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर