इंदौर में BJP निगम परिषद के 3 साल पर नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और कांग्रेस के आरोप- भ्रष्टाचार में किया नवाचार
Sanjay Gupta | Aug 06, 2025, 22:06 IST
opposition-leader-chintu-chokse
बीजेपी की नगर निगम परिषद के तीन साल पूरे होने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इसे नवाचार का कार्यकाल बताया। वहीं, कांग्रेस ने इस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये तीन साल भ्रष्टाचार के रहे हैं।
MP News : बीजेपी की नगर निगम परिषद को तीन साल पूरे हो गए हैं। इसे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नवाचार वाला कार्यकाल कहा है। उन्होंने तीन हजार कामों की लिस्ट भी जारी की और दावा किया कि हर दिन तीन काम हुए हैं।
वहीं, अब कांग्रेस ने मोर्चा खोला और बुधवार 6 अगस्त को प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें नेता प्रतिपक्ष नगर निगम चिंटू चौकसे के साथ ही सभी कांग्रेस पार्षद मौजूद रहे और बीजेपी की निगम परिषद पर आरोप लगाए।
चौकसे ने कहा कि यह तीन साल बेमिसाल रहे हैं, नवाचार के रहे हैं लेकिन काम के लिए नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के लिए। नए-नए तरीके से भ्रष्टाचार किए जा रहे हैं। निगम में एक हजार करोड़ का फर्जी बिल घोटाला होता है और कुछ नहीं होता है। इसका हिस्सा नेता, ठेकेदार, अधिकारी सभी ले गए। नाला टेपिंग का 500 करोड़ का घोटाला हुआ। एक-दो इंच बारिश में शहर डूब रहा है। सड़कों पर गड्ढे हैं। ट्रैफिक के हाल बेहाल है। बावड़ियों पर बीजेपी नेताओं के कब्जे हैं।
ये भी पढ़ें...मेडिकल एडमिशन नियम में NRI कोटा हटाने की याचिका खारिज, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
चौकसे, पार्षद सोनाली मिमरोट, सीमा सोलंकी व अन्य पार्षदों ने कहा कि यह तीन साल जनता को परेशा करने वाले रहे हैं। टैक्स पहले कहते रहे नहीं बढ़ाएंगे लेकिन पिछले दरवाजे से जनता को धोखा देते हुए स्लैब बदलकर और जोन बदलकर दो बार टैक्स लाद दिया।
इससे 200 करोड़ रुपए निगम को और मिल जाएंगे। हर घर में पानी नहीं मिल रहा है, रोज पानी नहीं आ रहा है और जो आ रहा है वह गंदा आ रहा है. फिर भी जलकर बढ़ा दिया। जनता को हर ओर से परेशान किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें...जून 2026 से बंद होगा कुम्हारी टोल प्लाजा, वाहन चालकों को बड़ी राहत
चौकसे ने कहा कि नवाचार ऐसे हो रहे हैं कि कर्मचारियों को सेना आर्मी की वर्दी दे दी। जो कर्मचारी भ्रष्टाचार में डूबे हैं और 100-100 रुपए मांगते हैं वह सेना की वर्दी पहकर रिश्वत मांगते। विरोध किया तब यह वापस लिया गया। होर्डिंग्स से शहर को बदरंग किया जा रहा है। इतने पोस्टर बीते सालों में कभी नहीं लगे।
ये भी पढ़ें...सुप्रीम कोर्ट ने नहीं माना सरिस्का में सीटीएच बदलाव का प्रस्ताव, कहा— पुराने आदेश में कोई छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं
चौकसे ने कहा कि आत्मनिर्भर निगम की बात करें तो हालत खराब है। निगम में वेतन, पेंशन आदि स्थाई खर्च 120 करोड़ हर माह है, 25 करोड़ जल सप्लाय का बिजली बिल है. यह 145 करोड़ स्थाई खर्च है। फिर अब निगम 1000 करोड़ अमृत मिशन के लिए ले रही है और 500 करोड़ निगम के भवन के लिए, इससे 30 करोड़ और खर्च बढ़ जाएगा।
यानी हर महीने 175 करोड़ खर्च स्थाई होगा, जो 2100 करोड़ हर साल होता है और वहीं आय केवल 1000 करोड़ जो टैक्स बढ़ाने के बाद 1200 करोड़ होगी। निगम अभी ही हर साल 900 करोड़ के घाटे में है। हालत यह है कि रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट जो निगम को करना चाहिए वह आईडीए कर रहा है। निगम इतना आर्थिक निर्बल हो चुका है।
मंत्री जी, अब लड़िए
वहीं कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने कहा कि चुंगी क्षति पूर्ति के मप्र शासन पर 1000 करोड़ निगम के बकाया है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कहते हैं कि मैं इंदौर के लिए सीएम, मंत्री सभी से लड़ जाता हूं। तो अब लड़िए। सीएम से इंदौर नगर निगम के रुपए मांगिए, जिससे निगम में विकास काम होंगे।
ये भी पढ़ें...इंदौर में हेलमेट पर HC का ऑर्डर : सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट जरूरी, इसे लोगों को लगाना ही होगा
वहीं कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को लेकर चिंटू चौकसे ने कहा कि वह बेकसूर है और उन्हें बीजेपी ने फंसाया है क्योंकि अब उनके पास हिंदू-मुस्लिम के सिवा करने के लिए कुछ नहीं है. वह चाहते हैं कि भाईचारा खत्म हो। जनता का ध्यान बाकी बातों पर नहीं जाएं। लेकिन यह सही है कि कादरी को सरेंडर करना चाहिए, अपनी बात कोर्ट में रखना चाहिए।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
वहीं, अब कांग्रेस ने मोर्चा खोला और बुधवार 6 अगस्त को प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें नेता प्रतिपक्ष नगर निगम चिंटू चौकसे के साथ ही सभी कांग्रेस पार्षद मौजूद रहे और बीजेपी की निगम परिषद पर आरोप लगाए।
चिंटू चौकसे ने यह लगाए आरोप
ये भी पढ़ें...मेडिकल एडमिशन नियम में NRI कोटा हटाने की याचिका खारिज, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
टैक्स बढ़ाकर जनता पर बोझ बढ़ाया
इससे 200 करोड़ रुपए निगम को और मिल जाएंगे। हर घर में पानी नहीं मिल रहा है, रोज पानी नहीं आ रहा है और जो आ रहा है वह गंदा आ रहा है. फिर भी जलकर बढ़ा दिया। जनता को हर ओर से परेशान किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें...जून 2026 से बंद होगा कुम्हारी टोल प्लाजा, वाहन चालकों को बड़ी राहत
आर्मी वाली वर्दी पहनकर सौ रुपए मांगते
ये भी पढ़ें...सुप्रीम कोर्ट ने नहीं माना सरिस्का में सीटीएच बदलाव का प्रस्ताव, कहा— पुराने आदेश में कोई छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं
हर साल निगम 900 करोड़ के घाटे में
यानी हर महीने 175 करोड़ खर्च स्थाई होगा, जो 2100 करोड़ हर साल होता है और वहीं आय केवल 1000 करोड़ जो टैक्स बढ़ाने के बाद 1200 करोड़ होगी। निगम अभी ही हर साल 900 करोड़ के घाटे में है। हालत यह है कि रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट जो निगम को करना चाहिए वह आईडीए कर रहा है। निगम इतना आर्थिक निर्बल हो चुका है।
मंत्री जी, अब लड़िए इंदौर निगम के लिए
ये भी पढ़ें...इंदौर में हेलमेट पर HC का ऑर्डर : सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट जरूरी, इसे लोगों को लगाना ही होगा
कादरी को सरेंडर करना चाहिए
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA