इंदौर में ब्राह्मण समाज की शोभा यात्रा में दो गुटों में विवाद, विधायक गोलू शुक्ला के सामने लहराई तलवारें
Sanjay Gupta | May 05, 2025, 15:25 IST
brahmin samaj talwar
रविवार को इंदौर में ब्राह्मण समाज की शोभा यात्रा के दौरान दो गुटों के बीच मंच पर चढ़ने को लेकर विवाद हो गया। करणी सेना के प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह उर्फ संजू झाला ने तलवार निकाल ली।
इंदौर में रविवार को ब्राह्मण समाज की शोभा यात्रा के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया। हालत यह हो गई कि तलवारें लहरा दी गईं। इस दौरान विधायक गोलू शुक्ला और पूर्व विधायक संजय शुक्ला भी मौजूद रहे।
राकेश जोशी द्वारा निकाली गई यात्रा जब बंगाली चौराहे पर पहुंची तो वहां पर करणी सेना का मंच लगा था। इस पर जोशी ने यात्रा को मोड़ लिया। जिससे उनका पूर्व अध्यक्ष सूरज जोशी से विवाद हो गया। इसी विवाद के दौरान प्रमोद सिंह उर्फ संजू झाला ने तलवार निकाल ली और यात्रा को अपने मंच तक ले गए।
यह भी पढ़ें...Bhopal news : भोपाल में युवकों ने तलवार से केक कटिंग की, सड़क पर किया हंगामा, वीडियो वायरल
जब तलवार निकली और विवाद बढ़ा तो विधायक गोलू शुक्ला और पूर्व विधायक संजय शुक्ला बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंचे और लोगों को रोका। वहीं प्रमोद उर्फ संजू झाला का कहना है कि उन्होंने असामाजिक तत्वों को हटाने के लिए तलवार का सहारा लिया, जो यात्रा को उनके मंच तक नहीं आने दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि झाला ने विधानसभा चुनाव में नामांकन भरा था लेकिन बाद में बीजेपी के महेंद्र हार्डिया के समर्थन में नाम वापस ले लिया।
यह भी पढ़ें..महाकाल मंदिर परिसर में आग, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार, कलेक्टर मौके पर पहुंचे
MP News | मध्य प्रदेश | Indore
इसलिए हुआ विवाद
दरअसल दो गुटों के बीच विवाद मंच पर जाने को लेकर हुआ। एक गुट दूसरे को मंच पर जाने से रोक रहा था। इसके बाद करणी सेना के प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह उर्फ संजू झाला ने तलवार निकाल ली। इसके वीडियो, फुटेज सामने आए। यह यात्रा राकेश जोशी द्वारा निकाली गई थी और इसमें करीब डेढ़ हजार लोग शामिल हुए थे।
बंगाली चौराहे पर हुआ विवाद
यह भी पढ़ें...Bhopal news : भोपाल में युवकों ने तलवार से केक कटिंग की, सड़क पर किया हंगामा, वीडियो वायरल
विधायक को आना पड़ा बीच-बचाव के लिए
यह भी पढ़ें..महाकाल मंदिर परिसर में आग, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार, कलेक्टर मौके पर पहुंचे
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP News | मध्य प्रदेश | Indore
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava