इंदौर में शोरूम में लगी भीषण आग, 2 करोड़ के ब्रांडेड कपड़े जलकर स्वाहा
Sanjay Gupta | Jan 15, 2025, 17:54 IST
इंदौर आग हादसा। Photograph: (the sootr)
इंदौर में ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग फैलने से शोरूम में रखे हुए 2 करोड़ के कपड़े जलकर खाक हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
INDORE. इंदौर में ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम में आग का तांडव देखने का मिला। बुधवार को एबी रोड स्थित हाईस्ट्रीट अपोलो मॉल में ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग के कारण शोरूम में रखे हुए करीब 2 करोड़ के कपड़े जलकर स्वाहा हो गए। बताया जा रहा है कि आग रेयर रैबिट शोरूम में लगी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मॉल में ब्रांडेड कपड़ों का यह रेयर रैबिट शोरूम तीन महीने पहले ही शुरू हुआ था। राहत की बात ये है कि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। सुबह जब मॉल खुला और कर्मचारी पहुंचे तब शोरूम में आग लगने का पता चला। जिसके बाद अफरा तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को आग लगने सूचना दी। इसके बाद मौके पहुंची फायर बिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में लंबा समय लगा क्योंकि शोरूम में धुएं से भरा हुआ था, धुंआ बाहर करने के लिए कांच फोड़े गए, उसके बाद दोपहर में जाकर आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक आग में 2 करोड़ के कपड़े जल चुके थे। चाइनीज मांझे से गला कटने से छात्र की मौत, पुलिस बोली- यह सादी डोर बताया जा रहा है कि फायर सिस्टम भी खराब था, इस कारण से समय पर आग नहीं बुझी। ऑटोमेटिक सिस्टम नहीं चला इस कारण से लंबा नुकसान हुआ है और पूरा शोरूम जलकर खाक हो गया यह शोरूम रेयर रैबिट का ब्रांड का था, जो अभी 3 महीने पहले ही खुला था। यह भी बताया गया है कि अभी कुछ दिन पहले 30 लाख का और माल आया था पूरा माल इसमें आग में जल गया है। 22 घंटे से कुएं में फंसे 3 मजदूरों की नहीं बच पाई जान, CM ने जताया दुख शोरूम संचालक के मुताबिक आग में शोरूम में रखे हुए लगभग 2 करोड़ रुपए के कपड़े पूरी तरह जल गए। मॉल में आग लगने के बाद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर फ्रॉड वाले 4500 नंबर किए ब्लॉक ठगी का नया पैंतरा, ठगों ने रातों-रात कई दुकानों पर लगाए फर्जी QR कोड
2 करोड़ के कपड़े जलकर खाक
फायर सिस्टम हुआ फेल
आग में करोड़ों का नुकसान
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman