इंदौर के राजवाड़ा में कैबिनेट में खर्चे पर उमंग सिंघार के सवाल, चांदी की थाली में परोसा भोजन, बनेंगे खूब बिल

Sanjay Gupta | May 21, 2025, 11:53 IST
Share
indore-cabinet-meeting-expenses-umang-singhars-questions-turkey-contract-investigation
indore-cabinet-meeting-expenses-umang-singhars-questions-turkey-contract-investigation

इंदौर के राजवाड़ा में हुई कैबिनेट बैठक के खर्चों को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को खुश करने के लिए चांदी की थालियों में व्यंजन परोसे गए, जिससे बड़े बिल बने और खर्चा अधिक हुआ।

इंदौर में राजवाड़ा में मंगलवार को हुई ऐतिहासिक कैबिनेट मीटिंग पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मंगलवार रात को इंदौर में मीडिया से चर्चा में कहा कि मंत्रियों को आनंद दिलाने के लिए यह बैठक की गई। इसमें चांदी की थालियों में कई तरह के व्यंजन परोसे गए। इसमें कई तरह के बिल बनेंगे, खूब खर्चा हुआ जैसे कि समिट में होते हैं और कितनी की भोजन की थाली के बिल होते हैं। बैठक में सौगात जैसा कुछ नहीं हुआ। सिंघार ने कहा कि जल्द समिट के खर्चों को लेकर भी खुलासा करेंगे।

95acc498-628
95acc498-628

021a1fd7-3b4
021a1fd7-3b4

विजय शाह को लेकर एसआईटी पर उठाए सवाल

सिंघार ने मंत्री विजय शाह के इस्तीफा नहीं होने पर इसे बीजेपी का डबल चरित्र बताया। वहीं कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने माफी ही नहीं दी तो फिर इस्तीफा होना था। उन्होंने एसआईटी पर भी सवाल उठाया और कहा कि दो अधिकारी इसमें मंत्री विजय शाह के साथ काम कर चुके हैं फिर निष्पक्ष जांच कैसे होगी।
खबर यह भी...उज्जैन में खुलेगा महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल: महाकाल लोक का अनोखा नजारा

तुर्की के ठेके की जांच पर बोले मंत्री विजयवर्गीय के हाथ अभी बंधे

मध्यप्रदेश के 2 बड़े शहर भोपाल और इंदौर में मेट्रो के ऑटोमैटिक फेयर कनेक्शन सिस्टम लगाने वाली 'असिस गार्ड’ कंपनी तुर्किये की है। कंपनी ने 53 स्टेशनों में सिस्टम लगाने के लिए 186.52 करोड़ रुपए में ठेका लिया था। इस कंपनी को लेकर पहले नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया और इसकी जांच की बात कही। इसके बाद कांग्रेस ने हमला बोला। सिंघार ने कहा कि 230 करोड़ का ठेका था जो 186 करोड़ में तुर्की की कंपनी ने लिया है, तो घोटाला तो वहीं से शुरू हो गया है। इसकी जांच बीजेपी सरकार कराएगी मुझे नहीं लगता, भले ही मंत्री विजयवर्गीय ने बोला हो, लेकिन इस सरकार में मुझे लगता है अभी भी उनके हाथ ठाकुर की तरह बंधे हैं। उल्लेखनीय है कि मंत्री विजयवर्गीय ने ही एक बार तत्कालीन सीएम शिवराज सरकार में मंत्री रहते हुए कहा था कि मेरे हाथ ठाकुर की तरह बंधे हुए हैं।

खबर यह भी...मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महापौर भार्गव को 5 बार कहा विधायक, गोलू को भाग्यशाली नेता बताया

मंत्री विजयवर्गीय ने तुर्की कंपनी पर यह कहा था-

तुर्की की इसी असिस गार्ड कंपनी के ड्रोन पाकिस्तान ने भारत पर गिराए थे। मंत्री विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा कि- राष्ट्र सर्वोपरि... भारत विरोधी मानसिकता का कोई स्थान नहीं। हमारे लिए राष्ट्रधर्म सर्वोपरि है। जो भी भारत की संप्रभुता के विरुद्ध खड़ा होगा, वह चाहे कोई भी क्यों न हो, उसके साथ किसी भी प्रकार की सहानुभूति या सहयोग असहनीय है। गंभीर तथ्य यह है कि यही कंपनी असिस वर्तमान में भोपाल और इंदौर मेट्रो परियोजनाओं में डिजिटल प्रणाली के कार्य के लिए अनुबंधित है। इस संदर्भ में अधिकारियों को तथ्यों की गहन एवं निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। यदि यह पाया जाता है कि कंपनी का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भारत विरोधी तत्वों से संबंध है अथवा इसके उत्पादों का उपयोग भारत की सुरक्षा के विरुद्ध हुआ है तो कंपनी का अनुबंध समाप्त कर दिया जाएगा। हम राष्ट्र के सम्मान, सुरक्षा और आत्मगौरव के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे।

कंपनी को यह मिला है काम

एमपी मेट्रो कॉर्पोरेशन ने मेट्रो स्टेशनों पर ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन के लिए साल 2024 में इंटरनेशनल टेंडर कॉल किए थे। कुल 3 कंपनियों ने टेंडर भरे थे। इनमें से एक तुर्किये की असिस इलेक्ट्रॉनिक ब्लिसिम सिस्टमलेरी भी शामिल है जबकि दो अन्य कंपनियां- एनईसी कॉर्पोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और शेलिंग फॉस्क ग्लोबल डिजिटल टेक्नोलॉजी थीं। वहीं 230 करोड़ रुपए के टेंडर कॉल के मुकाबले तुर्किये की कंपनी ने 186 करोड़ 52 लाख रुपए की राशि टेंडर में दी थी। इस पर टेंडर हासिल हो गया। इंदौर में 5 स्टेशन- गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर-3 तक सिस्टम इंस्टॉल किया जा चुका है। भोपाल और इंदौर के पहले फेस के कुल 53 स्टेशनों पर कंपनी काम करेगी। अब सवाल यह है कि क्या काम रोका जाएगा, कंपनी का काम रुका तो निश्चित मेट्रो प्रोजेक्ट में परेशानी होगी। नए सिरे से टेंडर करना होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

राजवाड़ा इंदौर न्यूज | Indore News | MP News | Umang Singhar | कैबिनेट बैठक | MP कैबिनेट बैठक

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • Umang Singhar
  • कैबिनेट बैठक
  • राजवाड़ा इंदौर न्यूज
  • राजवाड़ा
  • MP कैबिनेट बैठक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती