इंदौर कलेक्टर का अनूठा आदेश, अब कलेक्टर का वेतन भी बायोमैट्रिक अटेंडेंस से निकलेगा, सभी दफ्तरों में लगेगा

Sanjay Gupta | Published:
Share
इंदौर कलेक्टर
इंदौर कलेक्टर

इंदौर कलेक्टर ने आदेश जारी किए हैं कि अगले महीने से सभी का वेतन बायोमैट्रिक अटेंडेंस से ही निकलेगा, सभी अधिकारी कर्मचारियों के साथ खुद कलेक्टर का भी वेतन इसी अटेंडेंस से तय होगा।

INDORE. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदेश जारी किया था कि सभी अधिकारी सरकारी दफ्तरों में समय पर पहुंचे। इसके लिए सुबह दस बजे का समय किया गया। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने अब इस मामले में पहल करते हुए आदेश जारी किए हैं कि अगले महीने से सभी का वेतन बायोमैट्रिक अटेंडेंस से ही निकलेगा, सभी अधिकारी कर्मचारियों के साथ खुद कलेक्टर इंदौर का भी वेतन इसी अटेंडेंस से तय होगा।

क्या बोला कलेक्टर सिंह ने

कलेक्टर सिंह ने कहा कि दफ्तरों में अटेंडेंस के लिए बायोमैट्रिक सिस्टम लग रहे हैं और इसकी शुरूआत कलेक्टोरेट से हो रही है। इसके साथ ही सभी कार्यालयों को आदेश दिए गया है कि वह यह सिस्टम लगवाएं और इसके बाद अगले महीने से वेतन इसी अटेंडेंस के आधार पर निकलेगा। इसमें कलेक्टर सहित कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अछूता नहीं है, यह सभी पर लागू होगा।

ये खबर भी पढ़ें...ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगे 'नतमस्तक' कांग्रेस विधायक, पहनाई माला छुए पैर, क्या बीजेपी में होंगे शामिल?

जीएडी ने जारी किया है सुबह आने का आदेश

कोविड काल में सप्ताह में पांच दिन वर्किंग की शुरूआत हुई थी, शनिवार और रविवार अवकाश रहता है। लेकिन इसके बाद भी लगातार दफ्तरों में समय पर अधिकारी नहीं मिलने की शिकायतें आती रही है। इस पर सीएम डॉ. यादव ने सख्ती करते हुए हाल ही में सभी की सुबह दस बजे उपस्थिति अनिवार्य की थी, ऑफिस टाइम सुबह 10 से शाम 6 बजे तक किया गया। लेकिन जब इंदौर कलेक्टर ने औचक निरीक्षण कराया तो पता चला अधिकारी कर्मचारी 11 बजे तक नहीं आते हैं। इसके बाद तय किया गया कि बायोमैट्रिक अटेंडेंस किया जाए। अब इसकी शुरूआत कलेक्टोरेट से ही रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह
  • इंदौर में बायोमैट्रिक अटेंडेंस
  • सरकारी ऑफिस में लगेगी बायोमैट्रिक अटेंडेंस
  • बायोमैट्रिक अटेंडेंस से बनेगा वेतन
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?