इंदौर कलेक्टोरेट में चार अपर कलेक्टर इसमें दो IAS, इनके बीच स्टाफ को लेकर हुई कहासुनी

Sanjay Gupta | Oct 29, 2025, 16:22 IST
Share
indore-collectorate
Photograph: (thesootr)

इंदौर कलेक्टोरेट में चार अपर कलेक्टरों के बीच विवाद हुआ है। आरोप है कि दो अपर कलेक्टर एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र में हस्तक्षेप कर रहे हैं। इसमें दो अपर कलेक्टर आईएएस अधिकारी हैं।

Indore. इंदौर कलेक्टोरेट में पदस्थ चार अपर कलेक्टरों के बीच में कहासुनी हो गई है। दो अपर कलेक्टर का मानना है कि दूसरे अपर कलेक्टर उनके क्षेत्राधिकार में दखल दे रहे हैं। यह विवाद भी स्टाफ को लेकर हुआ है। इसमें दो अपर कलेक्टर तो आईएएस है।

इनके बीच हुई कहासुनी

यह कहासुनी अपर कलेक्टर आईएएस पवार नवजीवन विजय, हाल ही में आईएएस प्रमोट हुई निशा डामोर के साथ अपर कलेक्टर रोशन राय और अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य के बीच हुई है। इसमें एक ओर आईएएस विजय और रिंकेश वैश्य थे तो दूसरी ओर रोशन राय और निशा डामोर।

ये भी पढ़ें...एमपी में कलेक्टर-एसडीएम के ट्रांसफर पर ब्रेक, 3 महीने तक नहीं होंगे तबादले

ये भी पढ़ें...एमपी में कलेक्टर को निर्देश: अस्पतालों में डॉक्टर्स-दवाओं, खाने-पीने की चीजों की कमी नहीं होनी चाहिए

विजय और रिंकेश के बीच यह हुआ

अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल के सिंगरौली कलेक्टर बनकर जाने के बाद इनके कामों में अधिकांश काम रिंकेश वैश्य के पास गया। इसमें कॉलोनी सेल, खनिज शाखा, स्थापना जैसे प्रभार है। वहीं आईएएस विजय के पास खाद्य शाखा, चुनाव, भावांतर योजना जैसे जिम्मे हैं। अधिक शाखाएं रिंकेश के पास है, ऐसे में स्टाफ को शाखाओं के हिसाब से उनके पास बुलाया गया।

विजय द्वारा उन्हें रिलीव नहीं किया गया। इसे लेकर ही कहासुनी शुरू हुई। इसी बीच आईएएस विजय ने स्थापना शाखा की नोटशीट चलाते हुए स्टाफ को अपने पास शिफ्ट करने की फाइल चलाई। लेकिन यह शाखा का प्रभार रिंकेश के पास है। इसी को लेकर कहासुनी हुई जिसमें मामला कलेक्टर शिवम वर्मा तक भी पहुंचा। उनकी समझाइश के बाद मामला ठंडा हुआ लेकिन स्टाफ की उलझन बाकी है।

ये भी पढ़ें...मऊगंज हिंसा पर HC ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट, सरकार सहित कलेक्टर और पुलिस अफसरों को भेजा नोटिस

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश में मिल रही सरकारी नौकरी, MP NHM Vacancy में होगी इतने पदों पर भर्ती, करें अप्लाई

निशा डामोर और रोशन राय के बीच यह हुआ

उधर एक ड्राइवर व स्टाफ को लेकर अपर कलेक्टर डामोर और एडीएम रोशन राय के बीच में विवाद हुआ। डामोर ने कुछ स्टाफ की मांग की, इसमें ड्राइवर की भी मांग शामिल थी और अपने हिसाब से फाइल चला दी। वहीं यह काम रोशन राय के पास था जिस पर उन्होंने आपत्ति ली। इसी बात को लेकर दोनों के बीच में तल्खी हुई।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • गौरव बैनल
  • आईएएस पवार नवजीवन विजय
  • रिंकेश वैश्य
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई