इंदौर से गायब श्रद्धा तिवारी शादी करके लौटी, सोनम रघुवंशी की तरह पिता ने लटकाई थी उल्टी तस्वीर

Sanjay Gupta | Aug 29, 2025, 11:03 IST
Share
Indore College Student Shraddha Tiwari Returns After Marriage Sonam Raghvanshi Family Ritual
Indore College Student Shraddha Tiwari Returns After Marriage Sonam Raghvanshi Family Ritual

इंदौर से गायब हुई 22 वर्षीय कॉलेज छात्रा श्रद्धा तिवारी शुक्रवार को सकुशल इंदौर लौट आई। वह शादी करके लौटी और अपने पति के साथ एमआईजी पुलिस थाने में जाकर बयान दर्ज कराए।

इंदौर से 23 अगस्त को गायब हुई कॉलेज छात्रा 22 साल की श्रद्धा तिवारी सकुशल शुक्रवार सुबह इंदौर लौट आई है। वह शादी करके लौटी है। वह सीधे पति के साथ एमआईजी पुलिस थाने गई और वहां अपने बयान दर्ज कराए। बता दें कि श्रद्धा तिवारी का पता बताने वाले को उसके माता पिता ने 51 हजार का इनाम रखा था।

गुरुवार को पता चली लोकेशन

पुलिस को गुरुवार रात को पता चला था कि श्रद्धा की लोकेशन मंदसौर में है। श्रद्धा ने अपने माता-पिता से भी संपर्क किया। जानकारी में आया कि परिजन द्वारा डांट-फटकार लगाए जाने से वह नाराज थी। इसी वजह से घर छोड़ा। तभी से परिजन परेशान थे। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा- श्रद्धा सही सलामत इंदौर आ गई है। श्रद्धा ने मंदसौर के एक मंदिर में करण योगी से शादी कर ली है।
खबर यह भी...इंदौर सब रजिस्ट्रार नितिन सावनेर की काम करते तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में ईसीजी नार्मल, फिर वहीं मौत

सोनम रघुवंशी वाला टोटका अपनाया

गुजराती कॉलेज में सेकेंड ईयर की छात्रा श्रद्धा के गायब होने के बाद परिजनों ने सोनम रघुवंशी के पिता जैसा टोटका अपनाया और घर के बाहर उलटी तस्वीर लटकाई थी। ऐसा मानते हैं कि इससे खोए हुए लोग मिल जाते हैं। इस टोटके बाद सोनम भी मिली थी, हालांकि वह राजा रघुवंशी की हत्या करवाकर सामने आई थी। हाल ही में अर्चना तिवारी भोपाल के भी गायब होने से सनसनी मची थी और इसमें भी पारिवारिक विवाद सामने आया था।

8cabcae9-719
8cabcae9-719

खबर यह भी...उज्जैन में राजा-सोनम जैसा केस, पत्नी के प्रेमी ने की पति की हत्या, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

लोकेशन पता नहीं चले इसलिए मोबाइल छोड़ा

श्रद्धा ने घर से निकलते समय अपना मोबाइल वहीं छोड़ दिया था ताकि पुलिस को लोकेशन नहीं मिले। पुलिस ने इसके लिए कई सीसीटीवी खंगाले थे, इसमें मिला था कि श्रद्धा पहले अपने घर के पास से निकली और एमआर-4 की ओर जाती नजर आई थी।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

मंदसौर क्राइम न्यूज | Indore News | Mp latest news | इंदौर श्रद्धा तिवारी केस‍

Tags:
  • Indore News
  • मंदसौर क्राइम न्यूज
  • Mp latest news
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • अर्चना तिवारी
  • इंदौर श्रद्धा तिवारी केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा