वंदेमातरम विवाद: कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम की अग्रिम जमानत खारिज, पर गिरफ्तारी नहीं

Sanjay Gupta | Jun 04, 2026, 20:05 IST
Share
Congress councilor
Congress councilor

इंदौर नगर निगम सदन में हुए वंदेमातरम गान विवाद में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलाीम की अग्रिम जमानत खारिज हो गई है। इस मामले में जिला कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। इसके बाद याचिका को खारिज कर दिया गया।

ऐसे समझें मामला...

  • कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम की अग्रिम जमानत खारिज हुई।
  • मामला वंदेमातरम गान विवाद और धार्मिक समरसता से संबंधित है।
  • पुलिस जांच में पैन ड्राइव और बयान शामिल थे।
  • सुप्रीम कोर्ट निर्देश के अनुसार पुलिस आगे कार्रवाई करेगी।
इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के दौरान उठे वंदेमातरम विवाद को लेकर कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम की अग्रिम जमानत नामंजूर हो गई है। इस मामले में फौजिया ने यह कहते हुए जमानत मांगी थी कि वह 20 साल से पार्षद है और जनप्रतिनिधि, एलएलबी की छात्रा है।

उल्लेखनीय है कि इस विवाद के बाद फौजिया शेख और रूबीना इकबाल खान दोनों के खिलाफ एमजी रोड थाने में धार्मिक समरसता बिगाड़ने को लेकर केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने नोटिस देकर इन सभी के बयान भी लिए थे।

Congress councilor Fauzia Sheikh
Congress councilor Fauzia Sheikh

पुलिस जांच से यह तर्क रखे गए

वहीं पुलिस द्वारा की गई जांच, प्रतिवेदन के आधार पर जिला लोक अभियोजक अभिजीत सिंह राठौर ने तर्क रखे। शासन पक्ष की ओर से बताया गया कि पुलिस ने इसमें प्रारंभिक जांच की है।

पुलिस को पैन ड्राइव भी मिली है, जिसमें इनके बयान और घटनाक्रम की जानकारी है। इन्होंने निगम सदन में वंदेमातरम का गान नहीं किया, अपमान किया और बाद में मीडिया में आकर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले बयान दिए।

हम तो अपनी मां की पूजा भी नहीं करते हैं

लोक अभियोजक राठौर ने कहा कि इनके द्वारा बयान दिया गया कि हिंदुस्तान पर मुसलमान का हक है, और हम तो मरते हैं तो दफनाया जाता है और हड्डिया यहीं रहती है. वहीं हिंदू को जलाया जाता है और अस्थियां गंगा में बहाई जाती है। वंदे मातरम इबादत से लेकर है और हमारे धर्म में हम अपनी मां की भी पूजा नहीं करते हैं।

जमानत आवेदन निरस्त, लेकिन गिरफ्तारी नहीं होगी

जिला कोर्ट ने अग्रिम जमानत आवेदन खारिज करते हुए कहा कि वह जनप्रतिनिधि है और लोगों को सहजता से उपलब्ध है। इस आधार पर अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती है, लेकिन मामला इन धाराओं में हैं जिसमें सात साल की कम सजा है तो ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के गिरफ्तारी संबंधी निर्देश है। आगे पुलिस इन निर्देशों के अनुसार कार्रवाई करें। अतिरिक्त साक्ष्य मिलते हैं तो आगे विधि अनुसार कार्रवाई करे।

ये खबरें भी पढ़ें...

वंदे मातरम गरिमा विवाद: इंदौर हाईकोर्ट ने पार्षद रुबीना खान और फौजिया शेख को नोटिस किया जारी

इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख ने कहा- नहीं कहेंगी वंदे मातरम, निकाला गया बाहर

वंदेमातरम विवाद में बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार- पार्टी को समय पर कार्रवाई करना चाहिए

वंदेमातरम विवाद पर बोले जीतू पटवारी, अनुशासन कमेटी के पास है मामला, सही समय पर होगा फैसला

Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • वंदेमातरम
  • कांग्रेस पार्षद
  • जमानत खारिज
  • फौजिया शेख
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा