इंदौर में जीतू पटवारी के भाईयों, यादव पर केस के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, उधर ट्रस्ट रजिस्टर्ड ही नहीं
Sanjay Gupta | May 30, 2025, 14:41 IST
jitu patwari, congress
इंदौर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के भाइयों नाना और भरत पटवारी तथा जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव पर जमीन धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।
MP News: इंदौर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के भाइयों नाना पटवारी और भरत पटवारी के साथ ही जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव पर जमीन धोखाधड़ी को लेकर गंभीर धाराओं में हुए केस के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेसी पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे और इस केस को वापस लेने की मांग की। इसमें पुलिस पर बीजेपी के दबाव में कांग्रेसियों पर केस करने के आरोप लगाए गए।
ट्रस्ट को लेकर सिंह भी बोले कि 1994-96 में में इस जमीन का मामला मेरे सीएम कार्यकाल में आया था। यह सरकारी जमीन है यहां ग्वाला कॉलोनी बनाने का सुझाव आया। लेकिन वह बाद में विकसित नहीं हुई क्योंकि लोग गए नहीं। वह खाली रही। उस जमीन पर यादव समाज ने ट्रस्ट का गठन किया, वहां गौशला और श्रीकृष्ण मंदिर बनाने का फैसला लिया। ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन हो गया है लेकिन नोटिफिकेशन नहीं हुआ है। मैंने सरकारी रिकार्ड देखे हैं इसमें कहीं भी शिकायत करने वाले का नाम नहीं है। जमीन उनकी है नहीं।
सिंह ने रेसीडेंसी कोठी पर मीडिया से चर्चा में कहा कि नाना पटवारी पर जो केस हैं वह राजनीतिक है। मुझ पर भी 12-15 राजनीतिक केस है। क्रिमिनल केस तो है नहीं। मंत्री कैलाश विजयर्गीय के बयान (एक युवती ने नाना पटवारी के कारण सुसाइड किया था) पर कहा कि वह वरिष्ठ नेता है, उन्होंने गंभीर आरोप यह लगाया है, यदि सच्चाई है तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई। सिंह के साथ विनय बाकलीवाल, रघु परमार, चिंटू चौकसे व अन्य नेता शामिल थे।
मैंने इस तरह कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित किया जाना नहीं देखा है। मैं 1971 से राजनीति में हूं। प्रशासन को इस तरह सत्तादल के कार्यकर्ता के रूप में काम करते नहीं देखा गया है। कांग्रेस के कार्य़कर्ताओं पर इंदौर में छांट-छांट कर कार्रवाई हो रही है। बीजेपी नेताओं पर रियायत बरती जा रही। इंदौर में एक महीने में दो केस हो गए एक चिंटू चौकसे और दूसरा प्रदेशाध्यक्ष पटवारी के भाईयों पर हुआ।
यह भी पढ़ें...इंदौर में जीतू पटवारी के भाईयों और जिलाध्यक्ष यादव पर FIR पर कांग्रेस गरम, फिर देंगे ज्ञापन
उधर अखिल भारतीय यादव समाज ट्रस्ट द्वारा इस जमीन को लेने की बात उठ रही है, इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ट्रस्ट रजिस्टर्ड ही नहीं है, इसके लिए आवेदन जरूर किया हुआ है। सदाशिव यादव ने इसके लिए आवेदन लगाया हुआ है।
ट्रस्ट में राधेश्याम यादव (महू), राकेश यादव (महू), भीमसिंह (तिल्लौर खुर्द), गणेशचंद यादव (महू), जगदीश यादव (महू), शैलेंद्र यादव (देपालपुर), पुरूषोत्तम यादव (सांवेर), कन्हैयालाल यादव (महू), दीपक यादव (महू) और गोपाल यादव (सनावदिया) के नाम है। इस मामले में यादव समाज ने खुद को अलग कर लिया है। यानी यह पूरा मामला सदाशिव यादव का बनता जा रहा है, वहीं जमीन को लेकर अलग कानूनी विवाद है।
यह भी पढ़ें...देशभर में बदलने जा रहा 117 साल पुराना कानून, घर बैठे रजिस्ट्री, हर प्रॉपर्टी का होगा वेरिफिकेशन
इस मामले में कागजों पर सदाशिव यादव घिरते जा रहे हैं। कारण है कि जमीन को लेकर जहां कानूनी विवाद चल रहे हैं, वहीं इस पर समाज के नाम पर यादव ने यहां पर पूजन तक करा दिया और प्रोजेक्ट शुरू करने की बात कर दी। इसी मामले में फरियादी नरेंद्र मेहता(जैन) का आरोप है कि जीतू पटवारी के भाई नाना और भऱत का भी सदाशिव यादव के साथ गठजोड़ है और वह धमका रहे थे।
उधर नाना पटवारी पर तो पहले ही 6 केस है और भरत पटवारी पर भी केस है। एक मामले में बीते विधानसभा चुनाव के चुनाव के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था, बाद में जमानत आए और फिर विवाद हुआ जिसमें नाना पटवारी पर फिर भंवरकुआं थाने पर केस दर्ज किया गया।
thesootr links
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
Indore
दिग्विजय सिंह ने पुलिस से की बात
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सैंकड़ों समर्थकों के साथ पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंचे, हालांकि अंदर चुनिंदा नेताओं को ही जाने दिया गया। इसमें सिहं ने बात रखी और कहा कि पुलिस ने बिना किसी ठोस सबूत के यह केस दर्ज किया है, इसके पहले चिटूं चौकसे पर भी गलत केस हुआ था। देखने में आ रहा है कि पुलिस थानों में लगातार कांग्रेसियों पर गलत केस हो रहे हैं, इस रोका जाए। इस दौरान निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, पिंटू जोशी, दीपू यादव, रीना बोरासी, अमित चौरसिया, सच सलूजा, अमन बजाज सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
यादव ट्रस्ट पर बोले सिंह नोटिफिकेशन नहीं हुआ, जमीन सरकारी-
नाना पर केस राजनीतिक है, मुझ पर भी है
यह भी बोले सिंह-
यह भी पढ़ें...इंदौर में जीतू पटवारी के भाईयों और जिलाध्यक्ष यादव पर FIR पर कांग्रेस गरम, फिर देंगे ज्ञापन
उधर सदाशिव यादव का ट्रस्ट रजिस्टर्ड ही नहीं निकला
ट्रस्ट में राधेश्याम यादव (महू), राकेश यादव (महू), भीमसिंह (तिल्लौर खुर्द), गणेशचंद यादव (महू), जगदीश यादव (महू), शैलेंद्र यादव (देपालपुर), पुरूषोत्तम यादव (सांवेर), कन्हैयालाल यादव (महू), दीपक यादव (महू) और गोपाल यादव (सनावदिया) के नाम है। इस मामले में यादव समाज ने खुद को अलग कर लिया है। यानी यह पूरा मामला सदाशिव यादव का बनता जा रहा है, वहीं जमीन को लेकर अलग कानूनी विवाद है।
यह भी पढ़ें...देशभर में बदलने जा रहा 117 साल पुराना कानून, घर बैठे रजिस्ट्री, हर प्रॉपर्टी का होगा वेरिफिकेशन
सदाशिव और पटवारी दोनों घिर गए
उधर नाना पटवारी पर तो पहले ही 6 केस है और भरत पटवारी पर भी केस है। एक मामले में बीते विधानसभा चुनाव के चुनाव के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था, बाद में जमानत आए और फिर विवाद हुआ जिसमें नाना पटवारी पर फिर भंवरकुआं थाने पर केस दर्ज किया गया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
Indore
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman