इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष के दावेदार बागड़ी, बजाज को दूसरे जिले भेजा, सदाशिव, मिमरोट को भी मिली अलग जिम्मेदारी

Sanjay Gupta | Oct 10, 2025, 17:59 IST
Share
Indore Congress Leadership Controversy
Indore Congress Leadership Controversy

इंदौर कांग्रेस में सृजन अभियान के तहत पदाधिकारियों में बदलाव किए गए हैं। कई नेताओं को नए जिलों का प्रभारी बनाया गया है, जबकि महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी भी बनाई गई है। इससे सृजन अभियान को लेकर पार्टी में विवाद गहरा गया है।

Indore: इंदौर कांग्रेस के पदाधिकारियों को अब नई जिम्मेदारियां दी गई है। इन्हें अब जिले के बाहर भेजा गया है। इसमें खासकर वह हैं जो इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार थे। वहीं एक पदाधिकारी ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए थे। इसी तरह महिला नेत्रियों के काम में भी बदलाव हुए हैं। इससे इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर विवाद हो गया है।

सृजन अभियान के बाद से ही मचा है बवाल

मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी में सृजन अभियान के नाम पर हो रहे बदलाव पर पहले ही पार्टी के अंदर बवाल मचा हुआ है। खासकर इंदौर में जिस तरह से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने करीबी चिंटू चौकसे (chintu chouksey) को शहराध्यक्ष पद पर लाए, उससे बवाल मचा हुआ है।

इसके बाद चौकसे ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के दौरे को लेकर समन्वय समिति बैठक में बिना नाम लिए तंज कस दिया था। साथ ही एक आयोजन में अगले मुख्यमंत्री के तौर पर जीतू पटवारी के नारे लगवा दिए थे।

ये भी पढ़ें... कफ सिरप मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने किया सुनवाई से इनकार

बागड़ी, बजाज को यहां भेजा

सृजन अभियान में शहराध्यक्ष के लिए सर्वे में अमन बजाज आगे थे लेकिन वहीं अरविंद बागड़ी (Arvind Bagdi) भी दावेदार की रेस में थे। अब बागड़ी को नीमच जिले का प्रभारी बनाया गया है और बजाज को झाबुआ जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव को देवास जिले की ग्रामीण विधानसभा सीटों का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, इंदौर जिले (Indore News)के प्रभारी रहे रवि जोशी को उनके पद से हटाकर भोपाल का प्रभार सौंपा गया। उनकी जगह संजय सक्सेना को इंदौर का नया जिला प्रभारी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें... सिवनी न्यूज: 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जालना के व्यापारी के करीब डेढ़ करोड़ रुपए हड़पने के आरोप

महिला कांग्रेस अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari)के निर्देश पर प्रदेश महिला कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसके बाद वर्तमान शहर इंदौर (MP News) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिला मिमरोट को प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव बनाया गया।

पूर्व शहर अध्यक्ष साक्षी शुक्ला को भी महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सांवेर से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी रीना बोरासी को प्रदेश सलाहकार समिति में शामिल किया गया।

ये भी पढ़ें...

कफ सिरफ से मौत का मामला : सीएम मोहन यादव ने तमिलनाडू सरकार को ठहराया जिम्मेदार

इंदौर ट्रक हादसे में चीफ जस्टिस का सवाल- क्या VIP के कहने पर ट्रक छोड़ा गया? सभी चुप

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • Jitu Patwari
  • Arvind Bagdi
  • इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष
  • इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर विवाद
  • chintu chouksey
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज