इंदौर शहर कांग्रेस में गुटबाजी: विधानसभा 4 में नकुल पाटोदी की नियुक्ति पर उठे सवाल, कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
Vishwanath Singh | Sept 23, 2025, 13:28 IST
Sourabh042 (2)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने याद दिलाया कि कुछ महीने पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस में ऐसे कई लोग हैं जो पार्टी में रहकर पर्दे के पीछे भाजपा की मदद करते हैं।
इंदौर शहर कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी एक बार फिर सामने आई है। इंदौर की विधानसभा 4 में हाल ही में नकुल पाटोदी को प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद पार्टी के कई जमीनी कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह निर्णय कांग्रेस के हित में नहीं है और इससे सच्चे वफादार कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटेगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने याद दिलाया कि कुछ महीने पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस में ऐसे कई लोग हैं जो पार्टी में रहकर पर्दे के पीछे भाजपा की मदद करते हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नकुल पाटोदी भी ऐसे ही नेताओं में शामिल हैं और चुनावों के दौरान वे भाजपा उम्मीदवारों के लिए काम करते रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें...दुर्ग के लिस्टोमेनिया क्लब पर आधी रात पुलिस का छापा, किराए के लाइसेंस पर परोसी जा रही थी शराब
पाटोदी के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट भी विवाद का कारण बने हैं। उन्होंने बीजेपी के युवाओं को आगे बढ़ाने की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा था। राहुल गांधी द्वारा जाति जनगणना के समर्थन के बावजूद पाटोदी ने इसका विरोध किया था। उनके अकाउंट पर बीजेपी के पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्रियों की प्रशंसा वाले संदेश भी साझा किए गए थे।
यह खबर भी पढ़ें...खुलेआम चाकुओं की बिक्री पर हाईकोर्ट सख्त... अब ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर होगी कार्रवाई
जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे “फूल छाप कांग्रेसियों” को जिम्मेदारी देना पार्टी के लिए नुकसानदायक है। जब बीजेपी नेता एकलव्य गौड़ के खिलाफ आंदोलन हुआ था, तो नकुल पाटोदी उसमें शामिल नहीं हुए। कार्यकर्ताओं का सवाल है कि क्या ऐसे लोग बीजेपी नेताओं के खिलाफ लड़ाई लड़ पाएंगे?
यह खबर भी पढ़ें...राजस्थान के किसान के जैविक खेती में नवाचार बन रहे मिसाल, अमेरिका की टीम आकर करेगी रिसर्च
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे से पूछा है कि जब विधानसभा 4 में कई सच्चे और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद हैं तो फिर निष्क्रिय और विवादित छवि वाले नकुल पाटोदी को क्यों प्रभारी बनाया गया। उनका कहना है कि ऐसे फैसलों से कांग्रेस का वफादार कार्यकर्ता हतोत्साहित होगा और पार्टी कमजोर होगी।
यह खबर भी पढ़ें...रानीवाड़ा विधाायक को पूर्व मंत्री से खतरा! सोशल मीडिया पर लगाए ये आरोप
राहुल गांधी के बयान का हवाला
बीजेपी नेताओं से नजदीकी के आरोप
सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट
यह खबर भी पढ़ें...खुलेआम चाकुओं की बिक्री पर हाईकोर्ट सख्त... अब ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर होगी कार्रवाई
कार्यकर्ताओं की आपत्ति
यह खबर भी पढ़ें...राजस्थान के किसान के जैविक खेती में नवाचार बन रहे मिसाल, अमेरिका की टीम आकर करेगी रिसर्च
नेतृत्व पर सवाल
यह खबर भी पढ़ें...रानीवाड़ा विधाायक को पूर्व मंत्री से खतरा! सोशल मीडिया पर लगाए ये आरोप
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta