इंदौर के पार्षद कमलेश कालरा ने बनवा डाला नकली आयुष्मान कार्ड, सीपी को शिकायत
Vishwanath Singh | Mar 26, 2025, 12:58 IST
The Sootr
सचान ने पुलिस कमिश्नर को जनसुनवाई में की शिकायत में कहा है कि उन्होंने अपने साले विनीत सचान का आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए 2021 में पार्षद कालरा से संपर्क किया था।
इंदौर के वार्ड 65 के पार्षद कमलेश कालरा पर स्थानीय रहवासी आदर्श सचान ने फर्जी आयुष्मान कार्ड बनवाने की शिकायत जन सुनवाई में की है। बताया गया कि कालरा ने चार साल पहले उनसे 12800 रुपए लेकर फर्जी आयुष्मान कार्ड बना दिया था। इसकी जानकारी उन्हें तब लगी जबकि उनके परिचित को कैंसर होने के कारण इस कार्ड के जरिए इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। अस्पताल के स्टाफ ने कार्ड के फर्जी होने की जानकारी दी। कालरा पर ओबीसी सर्टीफिकेट को लेकर भी आराेप लग चुके हैं और इनके द्वारा अवैध निर्माण को लेकर की जाने वाली शिकायतों पर भी बवाल हो चुका है।
सचान ने पुलिस कमिश्नर को जनसुनवाई में की शिकायत में कहा है कि उन्होंने अपने साले विनीत सचान का आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए 2021 में पार्षद कालरा से संपर्क किया था। क्योंकि पार्षद बनने से पहले कालरा पासपोर्ट, आधार कार्ड सहित कई शासकीय दस्तावेज बनाने का काम करते थे। पार्षद ने मुझे और कमलेश गांधी नामक युवक को अपने घर बुलाया और कहा कि ये आपका कार्ड बना देंगे। इन्हें 12800 रुपए दे दो।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर के मंगल सिटी मॉल की बिजली कटी, 5 महीने से बकाया हैं 30 लाख रुपए बिजली बिल
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर की दवा कंपनियां मॉडर्न, नंदिनी सहित जेनेथ, सिंडिकेट के सैंपल लगातार फेल
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर के मेडिकल गिरवा रहे अनचाहा गर्भ, ड्रग इंस्पेक्टरों की नाक के नीचे हो रहा यह धंधा
शिकायत में बताया गया है कि जब सचान ने अपने साले विनीत को कैंसर के इलाज के लिए 2023 में अस्पताल में भर्ती किया तो उसके लिए आयुष्मान कार्ड अस्पताल प्रबंधन को दिया था। उन्होंने इसे चेक किया और कहा कि यह कार्ड नकली है। इस पर उन्होंने अपने पैसे कमलेश कालरा से वापस मांगे। तो कालरा ने बहाना बनाते हुए कह दिया कि वे पैसे लौटा देंगे। इसके बाद उन्होंने काफी दिनों तक वे पैसे लौटाने को लेकर टालते रहे, लेकिन पैसे नहीं लौटाए। इसको लेकर मंगलवार को पुलिस की जनसुनवाई में सचान ने कालरा के खिलाफ एफआईआर कराने को लेकर शिकायत की है।
यह खबर भी पढ़ें... बड़ा खुलासा | अक्षय बम के कांग्रेस से बीजेपी में जाने की अनकही कहानी, उन्हीं की जुबानी...
एक निगमकर्मी को फोन पर पार्षद कमलेश कालरा को धमकाने के बाद पार्षद जीतू जाटव का ऑडियो वायरल हुआ था। उसमें ये पीड़ित थे और इन्होंने एफआईआर भी कराई थी। इसके अलावा इनके ओबीसी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर भी शिकायत की थी और यह मामला कोर्ट में भी चला गया है। इसके अलावा पिछले दिनों कमलेश कालरा ने नगर निगम में अवैध निर्माण को लेकर भी शिकायत की थी। इस पर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने आदेश जारी किया कि जो भी अवैध निर्माण की शिकायत करे तो उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने से पहले शिकायतकर्ता के निर्माण की भी जांच करें।
पार्षद कालरा ने ही बनवाया था कार्ड
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर के मंगल सिटी मॉल की बिजली कटी, 5 महीने से बकाया हैं 30 लाख रुपए बिजली बिल
The Sootr
ओरिजनल कार्ड मांगा तो बोले घर आएगा
कैंसर के इलाज के लिए भर्ती किया तो हुआ खुलासा
यह खबर भी पढ़ें... बड़ा खुलासा | अक्षय बम के कांग्रेस से बीजेपी में जाने की अनकही कहानी, उन्हीं की जुबानी...
कौन है कमलेश कालरा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman