इंदौर में सोनम रघुवंशी के पिता ने ज्योतिष के कहने पर दरवाजे पर लटकाई उल्टी तस्वीर

Vishwanath Singh | Jun 06, 2025, 14:03 IST
Share
The Sootr
The Sootr

सोनम के पिता देवीसिंह रघुवंशी का कहना है कि हमने जब शादी का मुहुर्त निकलवाया था। उसी दौरान सोनम की मायके से ससुराल के लिए विदाई का मुहुर्त भी निकलवाया था।

इंदौर से शिलांग हनीमून पर गए दंपति में से राजा की हत्या हो चुकी है और साेनम अभी तक लापता है। उसकी तलाश में भाई गोविंद सर्चिंग टीम के साथ तलाश कर रहे हैं। इधर, सोनम के परिवार के लोग अब ज्योतिष के पास पहुंच गए हैं और नए–नए टोने टोटके कर रहे हैं। ज्योतिष के कहने पर उन्होंने अपने घर के दरवाजे पर सोनम की उल्टी फोटो भी लटका दी है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह एक पारंपरिक मान्यता है। ऐसा करने से लापता व्यक्ति जल्द सुरक्षित लौट आता है।

5 जून 2025 का था विदाई का मुहुर्त

सोनम के पितादेवीसिंह रघुवंशी का कहना है कि हमने जब शादी का मुहुर्त निकलवाया था। उसी दौरान सोनम की मायके से ससुराल के लिए विदाई का मुहुर्त भी निकलवाया था। श्री गुरू गोरक्षनाथ ज्योतिष कार्यालय के साहित्याचार्य पं. एनके पाण्डेय ने मुहुर्त में बताया था कि 5 जून 2025 गुरूवार तिथि ज्येष्ठक शुभ पक्ष, दशमी गंगा दशहरा समय दोपहर 12 से 3 बजे तक शुभ रहेगा। या शाम 4.30 बजे से 6 बजे तक शुभ रहेगा।

the sootr
the sootr
यह खबर भी पढ़ें...RBI ने घटाया रेपो रेट, सस्ते लोन की राह आसान, EMI होगी कम, जानें आपको क्या होगा फायदा

घर के दरवाजे पर टांगी सोनम की उल्टी फोटो

सोनम और राजा जब 23 मई 2025 से गायब हुए थे तो सोनम के परिवार के लोग उनके परिवारिक ज्योतिष के पास पहुंचे थे। उसके बाद ज्योतिष ने उन्हें कुछ उपाय बताए थे। परिजनों ने बताया कि ज्योतिष ने भरोसा दिलाया है कि घर के दरवाजे पर सोनम की उल्टी फोटो लटका दी जाए। इससे सोनम की तलाश में लाभ मिलेगा। उसी के बाद से परिजनों ने यह टोटका किया है। जिसमें सोनम की नीली साड़ी वाली फोटो को अपने कुश्वाह नगर वाले घर में दरवाजे के ठीक ऊपर लटका दिया गया है।

the sootr
the sootr
यह खबर भी पढ़ें...Free Classified : इंदौर में 1100 वर्गफीट पर बना 3 BHK डुप्लेक्स बिक्री के लिए उपलब्ध है

सोनम के भाई का दावा उसका अपहरण हुआ

सोनम की तलाश में शिलांग में रुके उसके भाई गोविंद का कहना है कि सोनम और राजा का असम गुवाहाटी जाने का प्लान था लेकिन पता नहीं शिलांग कैसे आए कब इन्होंने प्लान बनाया यह किसी को नहीं पता। भाई गोविंद का दावा है कि सोनम अभी जिंदा है और उसका अपहरण हुआ है। जबकि शिलांग पुलिस अपहरण के लिहाज से उसकी तलाश कर ही नहीं है। वह तो सोनम की मौत होने का मानकर खाई में ही उसकी तलाश कर रही है। जबकि आसपास के लोगों से पूछताछ करें तो संभवत: सोनम का कोई सुराग मिल सकता है।

the sootr
the sootr
यह खबर भी पढ़ें...Free Classified : भोपाल में 5 हजार वर्गफीट का फार्महाउस बिक्री के लिए उपलब्ध है

राजा के भाई का दावा सोनम को बेच दिया

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि हमने जो स्थानीय लोगों से सोनम को लेकर पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली बातें बताई। बताया गया कह जो भी नए कपल आते हैं उसमें अगर लड़की पसंद होती है तो लड़के को मार देते हैं और लड़की को बेच देते हैं। वहां से बांग्लादेश मात्र 50 किलोमीटर ही दूर है। हमें ऐसा बताया गया कि अगर वहां पर कोई भी हादसा होता है तो स्थानीय लोग उसका आरोप बांग्लादेशियों पर लगा देते हैं।अभी तक जो भी सर्च ऑपरेशन चला है उसके मुताबिक हमें लगता है कि सोनम को बेच दिया गया है। क्योंकि जहां पर राजा की बॉडी मिली है उस स्थिति से देखकर ऐसा लगता है कि जब अगर राजा की हत्या की है तो फिर सोनम को भी मार दिया होता। दोनों की लाश आसपास ही मिलती, जबकि सोनम का कोई सुराग नहीं मिला है। हमारा मानना है कि सोनम को कहीं लेजाकर बेच दिया होगा।

यह खबर भी पढ़ें...Free Classified : इंदौर में 6 हजार 500 वर्गफीट पर बनी दुकान किराए के लिए उपलब्ध है



Tags:
  • इंदौर
  • पिता
  • फोटो
  • सोनम
  • ज्योतिष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा