प्रेमी के साथ मिलकर नाबालिग जैन बच्चे का धर्म परिवर्तन कराने वाली मां को 10 साल की सजा

The Sootr | Feb 19, 2025, 21:14 IST
Share
indore court verdict religious conversion
सांकेतिक फोटो

इंदौर जिला अदालत ने एक बच्चे के धर्म परिवर्तन मामले में तीन दोषियों को 10-10 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने बच्चे की मां और उसके दो सहयोगी को दोषी ठहराया है। साथ ही दोषियों पर जुर्माना भी लगाया। जानें पूरा मामला

विश्वनाथ सिंह@INDORE

धर्म परिवर्तन के मामले में इंदौर जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने एक महिला सहित दो अन्य आरोपियों को धर्म परिवर्तन करवाने और फर्जी दस्तावेज बनवाने के मामले में दोषी मानते हुए 10-10 साल की जेल की सजा सुनाई है। साथ ही दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है। बताया गया कि दोषियों ने नाबालिग का खतना भी करवा दिया था और उससे जबरन दूसरा धर्म सिखाया भी जा रहा था। ये काम बच्चे की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर किया। इससे पहले वह पति का घर छोड़कर प्रेमी के पास चली आई थी। मां अपने बच्चे को जबरदस्ती साथ ले आई थी।

यह है पूरा मामला

राजस्थान के रहने वाले जैन समाज के एक युवक ने अपनी ही पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ दो साल पहले खजराना थाने में एफआईआर करवाई थी। इसमें खजराना पुलिस ने 2023 में आरोपी इलियास एहमद निवासी खजराना, प्रार्थना शिवहरे निवासी शाजापुर और मोहम्‍मद जफर अली निवासी शाजापुर के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन और धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर मामलों में केस दर्ज किया था। बच्चे के पिता ने आरोप लगाया था कि उनका बेटा जैन है, उसे जिहादी मानसिकता की शिक्षा दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें..

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के गढ़ में धर्मांतरण का खेल, हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई बने 40 लोग, मचा हड़कंप

रास्ते में ही मां ने उतार लिया था बेटे को

बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि वह राजस्थान के बाड़मेर का रहने वाला है। वह अनाज का व्यापारी है। जून 2014 में उसकी शादी शाजापुर निवासी युवती से हुई थी। 2015 में उनके घर बेटे का जन्म हुआ था। 25 फरवरी 2018 को वह पत्नी और बेटे के साथ शाजापुर आया था। यहां एक सगाई समारोह अटैंड कर अपने गांव सिवाना लौट रहे थे, तभी पत्नी और बेटा रतलाम के आगे सालाखेड़ी में बस से लापता हो गए। दोनों की गुमशुदगी रतलाम थाने में ही दर्ज करा दी थी। इसके बाद पीड़ित ने पत्नी और बच्चे की तलाश पांच साल तक की। इसी दौरान 2023 में उसे किसी परिचित से पता चला कि उसकी पत्नी खजराना में इलियास नामक व्यक्ति के साथ रह रही है और उसका बेटा भी साथ में है।

indore court verdict
indore court verdict


ये खबर भी पढ़ें..

MP में फिर गरमाया धर्मांतरण का मामला, स्कूलों में बच्चों के ईसाई नाम, धर्म हिंदू लिखा

बनवा लिए थे बेटे के फर्जी दस्तावेज

पीड़ित ने आरोप लगाया कि इलियास ने उसके बेटे का खतना करा दिया था। साथ ही उसने खुद को बच्चे का पिता बताकर नाम और जन्म प्रमाण पत्र भी बदलवा दिए। जबरन मजहबी स्कूल में एडमिशन करा दिया था। इस मामले में इलियास का साथ मोहम्‍मद जफर अली ने दिया था। उसने बच्चे के फर्जी दस्तावेज बनवा दिए थे।

ये खबर भी पढ़ें..

MP में धर्मांतरण का खेल!, आदिवासियों को लालच देकर करा रहे थे धर्म परिवर्तन, 3 गिरफ्तार

अब काटना होगी 10 साल की जेल

जिला अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि 18 फरवरी,2025 को माननीय न्‍यायालय नवम अपर सत्र न्‍यायाधीश इंदौर जितेंद्र सिंह कुशवाह ने आदेश जारी कर दिए। इसमें आरोपियों को 10–10 साल की जेल और जुर्माना भी लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें..

इंदौर में 6 साल की बच्ची के दुष्कर्मी को तीन बार फांसी की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर में धर्मांतरण
  • 10 साल की सजा
  • कोर्ट का फैसला
  • धर्मांतरण मामले में सजा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा