इंदौर की क्यूरेविन फार्मा कंपनी का EnerZy पाउडर नहीं है हर्बल, विधानसभा में उठा सवाल
Sanjay Gupta | Dec 05, 2025, 12:57 IST
Indore Curewin Pharma Company Under Scrutiny for Non-Herbal EnerZy Powder
इंदौर की क्यूरेविन फार्मा कंपनी पर आरोप है कि वह हर्बल (आयुर्वेदिक) उत्पाद के नाम पर एलोपैथी के खतरनाक केमिकल्स मिला रही है। कंपनी द्वारा बेचे जा रहे EnerZy पाउडर को लेकर यह मामला सामने आया कि इसमें...
Indore News :इंदौर में हर्बल (आयुर्वेदिक) दवाओं के नाम पर एलोपैथी के केमिकल मिलाने के मामले में क्यूरेविन फार्मास्यूटिकल प्रा.लि. कंपनी (Curewin Pharmaceuticals Private Limited) उलझ गई है। रंगवासा स्थित इस कंपनी को लेकर एमपी विधानसभा में गंभीर सवाल उठे हैं। इसपर मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी इसकी पोल खोली है।
कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस ने विधानसभा में क्यूरेविन फार्मास्यूटिकल्स कंपनी (Curewin Pharmaceuticals EnerZy powder) के बारे में सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह कंपनी, जो इंदौर के रंगवासा तहसील राउ में स्थित है, अमानक और नकली, खतरनाक केमिकल वाले एनर्जी पाउडर को आयुर्वेदिक औषधि के नाम पर बना रही है।
बोस ने यह भी आरोप लगाया कि इस कंपनी के उत्पाद में जिंक ऑक्साइड भी मिला हुआ है। उन्होंने सवाल किया कि क्या इस बारे में कोई जांच की गई है और क्या इसके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है।
![96e0353d-7e2]()
इस पर मंत्री परमार ने बताया कि कंपनी से उत्पाद की जांच के लिए मेथड ऑफ एनालिसिस (MOA) मांगी गई थी, लेकिन वो नहीं दी गई। इसलिए कंपनी को एनर्जी पाउडर बनाने की मंजूरी फिलहाल रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही, इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है और सेंपल लिए गए हैं।
इंदौर कलेक्टर ने महू में सरकारी जमीन, निजी करने में दो महिला पटवारी सहित तीन को किया निलंबित
इस कंपनी में रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी के अनुसार डायरेक्टर राजेंद्र तारे, संजय विश्वनाथ तिवारी, वीरेंद्र तारे और सिंधु तारे हैं। कंपनी रंगवासा, राउ इंदौर में स्थित है और फार्मा सेक्टर में सक्रिय है।
![d5fb06d8-423]()
हर्बल एनर्जी पाउडर की मंजूरी निरस्त
कंपनी द्वारा हर्बल उत्पाद के नाम पर EnerZy पाउडर बेचा जा रहा है। अब यह मामला सामने आया है कि इसमें कई खतरनाक केमिकल मिलाए जा रहे हैं और यह हर्बल नहीं हैं। इस पर मंत्री इंदर सिंह परमार ने विधानसभा में बताया कि इस उत्पाद की मंजूरी अब रद्द कर दी गई है।
कंपनी पर यह लगे हैं आरोप
बोस ने यह भी आरोप लगाया कि इस कंपनी के उत्पाद में जिंक ऑक्साइड भी मिला हुआ है। उन्होंने सवाल किया कि क्या इस बारे में कोई जांच की गई है और क्या इसके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है।
96e0353d-7e2
मंत्री ने यह दी जानकारी
इंदौर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
इनकी है कंपनी
d5fb06d8-423
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari