इंदौर कस्टम ने शारजाह से लाई गई 35 हजार नकली सिगरेट पकड़ी

Sanjay Gupta | Jan 13, 2025, 21:05 IST
Share
Indore Customs Sharjah seized 35 thousand fake cigarettes
Indore Customs Sharjah seized 35 thousand fake cigarettes

इंदौर एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने शारजाह से आए एक यात्री से 35 हजार नकली सिगरेट (175 पैकेट) जब्त की। ये सिगरेट अवैध रूप से विदेश में बनाई गई थीं। जांच जारी है।

इंदौर कस्टम कमिशनरेट के कस्टम एयर इंटेलीजेंस यूनिट (AIU) ने शारजाह से इंदौर की यात्रा कर रहे यात्री से देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर जांच में 35 हजार नकली सिगरेट की छड़ें (175 पैकेट) बरामद की। आगे की जांच हो रही है।

इस फ्लाइट से पकड़ाई सिगरेट

वायु खुफिया इकाई (AIU), इंदौर सीमा शुल्क के अधिकारियों ने दिनांक 12.01.2025 को एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट संख्या IX 256 के माध्यम से शारजाह से आने वाले एक यात्री को रोका। यात्री की जांच करने पर कुल 175 पैकेट सिगरेट (उसके चेक इन और हैंड बैगेज से) बरामद की गई, जिसमें कुल 35 हजार सिगरेट की छड़ें थी। बरामद सिगरेट के पैकेटों की प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि ITC के गोल्ड फ्लेक ब्रांड के नाम का गलत इस्तेमाल किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

HC ने नाबालिग रेप पीड़िता के नवजात की कस्टडी नाना-नानी को सौंपी

आयुष विभाग का टेंडर दिलाने के नाम पर महिलाकर्मी ने की सवा करोड़ की ठगी

विदेश में अवैध रूप से बन रही

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बरामद सिगरेट नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट थी और भारत के बाहर से अवैध रूप से बनाई गई थी। बताया गया कि आजकल, तस्कर भारतीय ब्रांड नाम का उपयोग करके नकली सिगरेट लाने का तरीका अपनाते हैं और इससे टैक्स का नुकसान होता है। पूरा ऑपरेशन देवी अहिल्या बाई होल्कर (डीएबीएच) एयरपोर्ट, इंदौर के अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल के कस्टम्स अराइवल हॉल में किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें...

MP के कई जिलों में मकर संक्रांति का अवकाश, इसमें आपका जिला है या नहीं

जीतू तो जाटव हैं, समाज बोला- CM से प्रभावित छपरी लोग भी लगा रहे यादव

पहले भी पकड़ी थी सिगरेट

इसी तरह की कार्यप्रणाली का भंडाफोड़ कस्टम्स अधिकारियों, इंदौर ने डीएबीएच अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट इंदौर पर 26.09.2024 को किया था, जिसमें कस्टम्स अधिनियम 1962 के तहत 30000 नकली सिगरेट जब्त की गई थ। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में, इंदौर सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंदौर हवाई अड्डे पर 26 लाख रुपए मूल्य की विदेशी मुद्रा, 24 लाख की नकदी और विदेशी मूल का सोना, आई-फोन और लैपटॉप आदि भी जब्त किए।

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • Indore Customs Commissionerate
  • Cigarettes
  • इंदौर कस्टम
  • नकली सिगरेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज