इंजन में लगी आग, लोगों ने खेतों में लगाई दौड़, जानें फिर क्या हुआ

Ravi Singh | Oct 27, 2024, 19:46 IST
Share
railway news kisan
railway news kisan

डेमू ट्रेन इंदौर से रतलाम की ओर आ रही थी। तभी रतलाम रेल मंडल के रुनिजा और नौगांव गांव के बीच यह हादसा हुआ। फिलहाल रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया है।

आमीन हुसैन : इंदौर से रतलाम के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन के इंजन में रुनिजा और प्रीतम नगर के बीच आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन फायर ब्रिगेड को पहुंचने का रास्ता नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोग और रेलवे कर्मचारी मौके पर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। डेमू ट्रेन इंदौर से रतलाम जा रही थी।

रेलवे कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला

डेमू ट्रेन इंदौर से रतलाम की ओर आ रही थी। तभी रतलाम रेल मंडल के रुनिजा और नौगांव गांव के बीच यह हादसा हुआ। फिलहाल रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया है।

ये खबर भी पढ़ें...

उदयपुर इंटरसिटी में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान

तेजी से चल रहा इटारसी स्टेशन का अपग्रेडेशन, मिलेंगी ये यात्री सुविधाएं

फायर ब्रिगेड का रास्ता नहीं

रतलाम के पास रुनीजा और नौगांव रेलवे स्टेशन के बीच इंदौर-रतलाम डेमू ट्रेन के इंजन में आग लगने से हड़कंप मच गया। इंजन से धुआं निकलता देख ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया जिसके बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई और वे ट्रेन से उतरकर दूर जाने लगे। ट्रेन के स्टाफ और यात्रियों के साथ स्थानीय किसान इंजन में लगी आग को बुझाने में जुटे रहे। बताया गया है कि जिस जगह ट्रेन के इंजन में आग लगी है, वहां तक फायर ब्रिगेड के पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें...

रेलवे ट्रैक पर रखे लोहे के जाल से टकराने से बाल-बाल बची मालगाड़ी, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ट्रेन में पटाखे ले जाने की सोच रहे हैं तो सावधान, पकड़े गए तो होगी जेल

किसानों ने मोटर पंप से बुझाई आग

स्थानीय किसानों ने अपने मोटर पंप और पाइप से आग बुझाने में मदद की। उनकी तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। घटना के बाद वैकल्पिक इंजन की मदद से ट्रेन को रतलाम लाया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

नहीं हुई कोई जनहानि

पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल की गाड़ी संख्या 09347 डॉ. अंबेडकर नगर-रतलाम डेमू में रुणीजा एवं नौगांव के बीच 400/17 किमी पर डीपीसी संख्या 16041 के अगले हिस्से में आग लगने के कारण फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है तथा इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Tags:
  • रतलाम
  • इंदौर
  • रेलवे न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • रेल हादसा
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज