इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर की दस गुना अधिक बुकिंग, प्रशासन के छापे में 105 सिलेंडर जब्त

Sanjay Gupta | Published:
Share
domestic gas cylinder
domestic gas cylinder

देश भर में रसोई गैस को लेकर चल रहे संकट के बीच में अब इंदौर में इसके लिए छापे शूरू हो गए हैं। जिला प्रशासन और खाद्य टीम के छापे में 105 सिलेंडर जब्त हुए हैं।

INDORE. मध्यप्रदेश शासन ने घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति बनाए रखने और कालाबाजारी रोकने के आदेश दिए हैं। इसी के तहत इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने खाद्य विभाग को आदेश देकर दल गठित कर दिए हैं। इनके द्वारा इंदौर में छापेमारी शुरू की गई है। इसमें घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई की गई। बुधवार को कुल 35 संस्थानों पर छापे मार कर कमर्शियल उपयोग करने पर 105 घरेलू गैस सिलेंडर को जब्त किया गया है।

इंदौर में दस गुना अधिक बुकिंग हुई

कलेक्टर शिवम वर्मा ने सभी तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों को बुलाकर कलेक्टोरेट में बैठक भी ली। साथ ही कहा कि जिले में घरेलू रसोई गैस की कोई किलल्त नहीं है। सभी से अपील की है कि वह सिलेंडर को जमा करने की कोशिश नहीं करें, इसका कोई संकट नहीं है। वहीं बैठक में बताया गया कि लोगों ने संकट की आशंका में रसोई गैस की सामान्य दिनों की तुलना में दस गुना अधिक बुकिंग कर दी है। बेवजह का भय फैलाया जा रहा है। केंद्र ने केवल नियम में बदलाव करते हुए बुकिंग अवधि 21 दिन की जगह 25 दिन की है।

रसोई गैस सिलेंडर से लेकर पेंशन योजना तक 1 दिसंबर से बदलेंगे 6 बड़े नियम

एमपी समेत देशभर में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर की हड़ताल, रसोई गैस की सप्लाई में आज आ सकती है दिक्कत

जांच के लिए तीन दल बनाए गए

जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि जांच के लिए तीन दल बनाए गए हैं। इनके द्वारा लगातार जांच की जा रही है ताकि घरेलू गैस सिलेंडर का सही उपयोग हो। वहीं होटल, रेस्टोरेंट,कैटरिंग वालों को डीजल भट्टी, इंडक्शन, इन्फ्रारेड इलेक्ट्रिक काइल का वैकल्पिक उपयोग करने की सलाह दी है।

रसोई गैस पर मंडराया संकट, डिस्ट्रीब्यूटर्स जा रहे हैं हड़ताल पर, मांगें नहीं मानीं तो बंद होगी सप्लाई!

एमपी समेत देशभर में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर की हड़ताल, रसोई गैस की सप्लाई में आज आ सकती है दिक्कत

56 दुकान वालों ने किया विकल्प का उपयोग

वहीं इंदौर के प्रसिद्ध 56 दुकान के व्यापारियों ने अब इंडक्शन पर शिफ्ट होना शुरू कर दिया है। कारण है कि इंदौर में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर (commercial gas cylinder) की बुकिंग कंपनियों नो होल्ड कर दी है। प्राथमकिता के तौर पर रसोई गैस की व्यवस्थाएं करना है।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • मध्यप्रदेश शासन
  • खाद्य विभाग
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • घरेलू गैस सिलेंडर
  • Commercial gas cylinder
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर