1400 करोड़ का घोटाला, ईडी ने एस. कुमार्स के कासलीवाल का बंगला किया अटैच
Sanjay Gupta | Jun 10, 2026, 19:19 IST
ईडी ने 60 करोड़ का बंगला अटैच किया
ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) इंदौर ने 1400 करोड़ के बैंक घोटाले में एस कुमार्स नेशनवाइड लिमिटेड (एसकेएनएल) की संपत्ति अटैच की है। अब ईडी ने रायगढ़ महाराष्ट्र में अलीबाग के पास स्थित बंगला व अन्य संपत्तियों को अटैच किया है। इसकी कीमत 60 करोड़ रुपए है।
Indore: इंदौर ईडी की एस कुमार्स ग्रुप पर कार्रवाई जारी है। ग्रुप द्वारा 1400 करोड़ का बैंक लोन घोटाला किया गया। इमसें हाल ही में ईडी ने बकिंघम पैलेस के पास स्थित लगभग 150 करोड़ रुपए की प्रापर्टी अटैच की थी। अब ईडी ने एक और कार्रवाई की है।
ईडी द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि ईडी ने रायगढ़ (महाराष्ट्र) के मुरूद में अलीबाग के पास अरब सागर के सामने स्थित 60 करोड़ की प्रापर्टी अटैच की है। मनी लाण्ड्रिंग एक्ट में यह कार्रवाई हुई है।
ईडी ने बताया कि मेसर्स एस कुमार्स नेशनवाइड लिमिटेड के एमडी नितिन शंभूकुमार कासलीवाल ने बैंकों के कंसोर्टियम से 1400 करोड़ का लोन लिया। इस लोन को अपने और परिवार के सदस्यों वाली कंपनियों और ग्रुप के नेटवर्क में उपयोग किया। गबन की गई इस राशि से संपत्तियां बनाई। इस लोन राशि को पूरी तरह से डायवर्ट किया गया।
![ED]()
ग्रुप पर दिसंबर में हुआ था
ईडी ने बताया कि इसके पहले ईडी ने 23 दिसंबर 2025 में ग्रुप पर छापा मारा था। इसमें विदेशी ट्रस्ट, कंपनियों के जरिए विदेशी संपत्तियों के सबूत जुटाए गए थे। जांच के बाद ईडी इंदौर ने लंदन में भी अटैचमेंट किया था।
आरोप है कि कसलीवाल ने कैथरीन ट्रस्ट नामक एक निजी ट्रस्ट की स्थापना की थी, जिसे पहले सूर्या ट्रस्ट के नाम से जाना जाता था। जिसमें वे और उनके परिवार के सदस्य प्राथमिक लाभार्थी थे। यह ट्रस्ट जर्सी और ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह में निगमित कैथरीन प्रॉपर्टी होल्डिंग लिमिटेड सहित कई अपतटीय संस्थाओं को नियंत्रित करता था।
कासलीवाल ने एस कुमार्स नेशनवाइड के माध्यम से बैंकों के कंसोर्टियम को धोखा दिया और विदेशी निवेश की आड़ में बड़ी मात्रा में धनराशि भारत से बाहर भेज दी। आरोप है कि इन निधियों का उपयोग विदेशों में उच्च मूल्य की अचल संपत्तियों के अधिग्रहण के लिए किया गया, जिन्हें बाद में विदेशी न्यायालयों में निजी ट्रस्टों और फर्जी कंपनियों के माध्यम से छिपा दिया गया।
इंदौर में छात्रों का हल्लाबोल: MPESB भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन
इंदौर विधानसभा-4 में हिंदरक्षक और एकलव्य गौड़ के साथ वीरेंद्र शेंडगे से नाराजगी
इंदौर दिगंबर जैन में विवाद बढ़ा, मुनिश्री आदित्यसागर महाराज बोले- अध्यक्ष बताएं किसे गीदड़ बोला
इंदौर में महिला-बाल विकास के संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल पर लोकायुक्त का छापा
अलीबाग की 60 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
जांच में यह आया है
ED
ग्रुप पर दिसंबर में हुआ था छापा
कासलीवाल ने इस तरह किया कांड
कासलीवाल ने एस कुमार्स नेशनवाइड के माध्यम से बैंकों के कंसोर्टियम को धोखा दिया और विदेशी निवेश की आड़ में बड़ी मात्रा में धनराशि भारत से बाहर भेज दी। आरोप है कि इन निधियों का उपयोग विदेशों में उच्च मूल्य की अचल संपत्तियों के अधिग्रहण के लिए किया गया, जिन्हें बाद में विदेशी न्यायालयों में निजी ट्रस्टों और फर्जी कंपनियों के माध्यम से छिपा दिया गया।
ये भी पढ़ें...
इंदौर विधानसभा-4 में हिंदरक्षक और एकलव्य गौड़ के साथ वीरेंद्र शेंडगे से नाराजगी
इंदौर दिगंबर जैन में विवाद बढ़ा, मुनिश्री आदित्यसागर महाराज बोले- अध्यक्ष बताएं किसे गीदड़ बोला
इंदौर में महिला-बाल विकास के संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल पर लोकायुक्त का छापा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari