इंदौर विधानसभा-4 में हिंदरक्षक और एकलव्य गौड़ के साथ वीरेंद्र शेंडगे से नाराजगी
Sanjay Gupta | Published:
हिंदरक्षक और विधायक पुत्र एकलव्य गौड़
इंदौर विधानसभा चार में विधायक मालिनी गौड़ के करीबी नेताओं पर एफआईआर पहली बार है। विधायक पुत्र और हिंदरक्षक संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एकलव्य गौड़ तथा विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र शेंडगे की पुरानी शिकायतें विवाद के बाद फिर चर्चा में हैं।
INDORE: इंदौर में शनिवार और रविवार को संघ पदाधिकारी चेतन पाटिल और विधायक मालिनी गौड़ के करीबी नेताओं के बीच हुए विवाद के बाद मामले को अब ठंडा करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में विधायक के करीबी वीरेंद्र शेंडगे, शानू उर्फ सौरभ दिघे, मनीष ईमोलिया, विधायक पीए प्रणय चित्तौड़ा सहित सात लोगों पर हत्या के प्रयास की धारा सहित अन्य धाराओं में केस हो चुका है। उधर विधानसभा चार में विधायक पुत्र एकलव्य गौड़ (Eklavya Gaur) और उनके करीबियों को लेकर पुरानी शिकायतें फिर उभरने लगी है।
मध्यप्रदेश की अयोध्या नाम से पहचान रखने वाली विधानसभा इंदौर चार में साल 1993 से गौड़ परिवार जीत हासिल कर रहा है। साल 1993, 1998. 2003 में लक्ष्मणसिंह गौड़ और फिर उनके निधन के बाद पत्नी मालिनी गौड़ ने 2008, 2013, 2018 और 2023 में लगातार जीत हासिल की। हिंदुत्व की राजनीति के चलते लगाातार भारी जीत हासिल की और इसी की लड़ाई के लिए हिंदरक्षक संगठन भी बना। इसमें विधायक पुत्र एकव्य गौड़ राष्ट्रीय संयोजक है।
हिंदरक्षक हावी,
संघ से लेकर बीजेपी तक में यह बात चलने लगी है कि वहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और संगठन दोनों को ही महत्व नहीं दिया जाता है। हिंदरक्षक संगठन सब पर हावी है। इस संगठन का सबसे बड़ा चेहरा खुद एकलव्य है। वहीं वीरेंद्र शेंडगे और उनकी टीम भी जुड़ी है। शानू दिघे उर्फ सौरभ कानूनी मामलों को निपटाने के लिए साथ देते हैं।
एकलव्य और वीरेंद्र के साथ ही उनके अन्य साथियों की शिकायतें पार्टी में हर स्तर, फोरम पर मौजूद है। पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन जैसवानी के पद पर रहते ही हमले हुए और इसकी शिकायतें पार्टी में हुई। जिसमें एकलव्य और उनके साथियों पर मारपीट, धमकाने जैसे गंभीर आरोप है। बीजेपी की नगर मंत्री रही सरिता बहरानी भी शिकायतें कर चुकी हैं। विधानसभा चार की हिंदू बेकरी को प्रॉपर्टी सैटलमेंट के लिए अधिक पहचाना जाता है। यहां पर शेंडगे व उनके साथियों की बैठक होती है। हाल ही में महेशवर में बीजेपी नेता आशीष केवट ने भी इस गुट में शेंडगे, शानू दिघे, मनीष ईमोलिया व अन्य पर प्लॉट के कब्जे के आरोप लगाए हैं। यह संघ विवाद में भी हत्या के प्रयास के आरोपी है।
इंदौर दिगंबर जैन में विवाद बढ़ा, मुनिश्री आदित्यसागर महाराज बोले- अध्यक्ष बताएं किसे गीदड़ बोला
बीजेपी नेता और संघ पदाधिकारी विवाद की FIR में विधायक मालिनी गौड़ के करीबियों पर ये गंभीर आरोप
विधायक मालिनी गौड़ के प्रतिनिधि शेंडगे, पीए सहित सात पर हत्या के प्रयास में FIR
इंदौर में रणजीत हनुमान पर हिंद रक्षक सेना ने चढ़ाई स्वर्गीय गौड़ की फोटो वाली राखी, परशुराम सेना ने गलत बताते हुए दी चेतावनी
साल 1993 से गौड़ परिवार से ही विधायक
हिंदरक्षक हावी, बीजेपी , संघ पीछे
बीजेपी नेता ही कर चुके गौड़, शेंडगे की शिकायतें
विवादों की लंबी फेहरिस्त
- शेंडगे तो हाल ही में चर्चा में आए, तब महू नाका पर उन्हें ट्रैफिक पुलिस ने मोबाइल पर बात करने और हेलमेट नहीं पहनने पर रोक लिया। शेंडगे ने पुलिस पर थप्पड़ मारने के आरोप लगाए। बाद में जमकर हंगामा और चक्काजाम हुआ। कार्रवाई करने वाले ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को फील्ड से हटाया।
- इंदौर में गौड़ परिवार से जुड़े व बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़ और नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा सौगात मिश्रा के बीच जून 2023 में मारपीट हुई।
- सिंधी समाज के मनीष रिजवानी के साथ एकलव्य और उनके साथियों का विवाद, मारपीट
- व्यापारी संघ के गोपाल कोडवानी के साथ गौड़ व अन्य द्वारा मारपीट के आरोप है। आरोप है कि कोडवानी को व्यपारी संघ से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था, जो नहीं माना
- बीजेपी की नगर मंत्री सरित बहरानी की दुकान को लेकर विवाद। आरोप है कि गौड़ समर्थकों ने उनका फूड कोर्ट निगम में कहकर खाली करवाया
ये भी पढ़ें...
बीजेपी नेता और संघ पदाधिकारी विवाद की FIR में विधायक मालिनी गौड़ के करीबियों पर ये गंभीर आरोप
विधायक मालिनी गौड़ के प्रतिनिधि शेंडगे, पीए सहित सात पर हत्या के प्रयास में FIR
इंदौर में रणजीत हनुमान पर हिंद रक्षक सेना ने चढ़ाई स्वर्गीय गौड़ की फोटो वाली राखी, परशुराम सेना ने गलत बताते हुए दी चेतावनी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari