बीजेपी नेता और संघ पदाधिकारी विवाद की FIR में विधायक मालिनी गौड़ के करीबियों पर ये गंभीर आरोप

Sanjay Gupta | Jun 08, 2026, 14:05 IST
Share
विधायक मालिनी गौड़ के करीबियों पर गंभीर आरोप
विधायक मालिनी गौड़ के करीबियों पर गंभीर आरोप

इंदौर विधानसभा चार की विधायक मालिनी गौड़ के प्रतिनिधि वीरेंद्र शेंडगे और पीए प्रणय चित्तौड़ा पर गंभीर आरोप हैं। पुलिस एफआईआर में दोनों बुरी तरह से घिर गए हैं। आरोप है कि शेंडगे ने चाकू निकाला और महिला पर वार किया। वहीं प्रणय ने पिस्टल चलाने के लिए कहा।

इंदौर विधानसभा चार में बीजेपी नेता और संघ के पदाधिकारी के बीच में हुए विवाद ने राजनीति को गरमा दिया है। विधायक व पूर्व महापौर मालिनी गौड़ के करीबी नेता इसमें घिरा गए हैं।

पहली बार संघ से सीधे टकराव हुआ है। इसी के चलते पुलिस शनिवार रात को एफआईआर को टाल रही थी। वहीं रविवार शाम पांच बजे एफआईआर दर्ज हो गई।

एफआईआर में गंभीर आरोप लगे हैं। इसमें वीरेंद्र शेंडगे पर चाकू से हमला करने और पीए चित्तौड़ा द्वारा साथी को पिस्टल निकालने के लिए कहना भी लिखा हुआ है। साथ ही इसे चलाने की कोशिश भी हुई।

हालांकि चित्तौड़ा ने वीडियो जारी कर कहा है कि वह तो घटना के दौरान इंदौर में ही नहीं थे।

वीरेंद्र शेंडगे
वीरेंद्र शेंडगे

एफआईआर इनके द्वारा लिखवाई गई

यह एफआईआर जयानी आगार ने दर्ज करवाई है। इसमें आरोपी वीरेंद्र शेंडगे, गिरीश शेंडगे, शानू दिघे, मनीष ईमोलिया, प्रशांत सोनी, प्रणय चित्तौड़ा और अमित कोकाटे हैं।

इन पर बीएनएस धारा 109(1), 330(2), 296(ए), 62 व 3(5) के तहत केस हुआ है। इसमें-

  • 109(1) के तहत – हत्या का प्रयास किया गया।
  • 330(2) के तहत – किसी के घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश।
  • 296(ए) – अश्लील या अनुचित हरकतें।
  • 3(5) – समूह बनाकर अपराध करना।

वीरेंद्र शेंडगे ने चाकू से किया हमला

एफआईआर में है कि जयानी मंदिर की ओर जा रही थी, तब उन्होंने देखा कि देवर सूजल के दोस्त चेतन पाटिल से मारपीट हो रही है। घटना 6 जून की रात 11.30 बजे उषा नगर की थी।

इस दौरान गणेशन पाठक भी साथ थे। वह मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। तभी शेंडगे ने उनका मोबाइल लेकर वीडियो डिलीट कर फेंक दिया। चेतन के साथ वीरेंद्र शेंडगे, गिरीश, शानू उर्फ सौरभ, मनीष ईमोलिया, प्रशांत, अमित व अन्य साथी थे।

जयानी ने बताया कि यह (आरोपी) मेरे देवर और पाटिल को मार रहे थे। वीरेंद्र ने चाकू निकाला और पाटिल से चेन और पैसे मांगे। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि पैसे नहीं दिए तो जान से खत्म कर देंगे। जयानी ने आगे बताया कि चेतन पर वार भी किया, लेकिन वह हट गया। बाद में चेतन ने चेन और पैसे दे दिए।

cc7fd54a-699
cc7fd54a-699

प्रणय ने पिस्टल निकलवाई, मनीष ने चलाई

जयानी ने बताया कि वे रात करीब 12-12:30 बजे घर में पति, सहेली पूनम और उसके पति परमवीर के साथ बैठी थी। तभी वीरेंद्र, शानू, प्रशांत, गिरीश और कुछ लोग धक्का देकर जबरदस्ती घर के अंदर घुस आए।

शानू व साथियों ने कहा कि तेरा चेहरा बिगाड़ दूंगा। घर में तोड़फोड़ की और पति को भी मारा। वीरेंद्र ने मेरे सीने पर चाकू रखकर मारने की कोशिश की लेकिन मैं हट गई। इनके पास हथियार भी थे।

जयानी ने आगे बताया कि प्रणय के पास टामी थी। प्रणय बोला कि पिस्टल निकालो, इनको मार डालो। मनीष ने पति सुयश पर पिस्टल चलाने की कोशिश की, लेकिन वह चली नहीं। इसके चलते मेरे पति की जान बच गई।

जयानी महालक्ष्मी ने बताया किफिरइन लोगों नेकहा कि देवर सुजल व चेतन को समझा लेना नहीं तो जीवन खराब कर देंगे। अभी तो बच गए हो, नहीं तो आगे तुम्हारी और तुम्हारे परिवार की हत्या करनी होगी।

बिना नाम लिए विधायक गौड़ को भी घेरा

वहीं एफआईआर की आखिरी लाइन में बिना नाम लिए विधायक मालिनी गौड़ को भी घेरा गया है। एफआईआर के अंत में लिखा है कि ये सभी लोग बड़े नेता के समर्थक हैं। इसलिए डर के कारण रात में जयानी रिपोर्ट लिखवाने नहीं आ सकी।

विधायक के पीए चित्तौड़ा यह बोले

वहीं विधायक के पीए प्रणय चित्तौड़ा ने द सूत्र में उनके नाम एफआईआर में होने की खबर पढ़ने के बाद, रविवार रात मानपुर के पास से एक वीडियो जारी किया।

उन्होंने कहा कि एफआईआर में मेरा नाम गलत डाला गया है। मैं शनिवार शाम साढ़े सात बजे मेरे घर से महेश्वर के लिए निकला था। रविवार को भी दिन भर महेश्वर में था।

साथ ही उन्होंने बताया कि मैं अभी महेश्वर से इंदौर आ रहा हूं। अभी मुझे पता चला कि मेरा नाम एफआईआर में है। मैं इसके लिए उचित पटल पर बात रखकर कार्रवाई की मांग करूंगा।

विधायक के पीए चित्तौड़ा
विधायक के पीए चित्तौड़ा

कैसे शुरू हुआ विवाद

वहीं जानकारी के अनुसार घटना की शुरुआत शनिवार को हुई। शनिवार की रात 11 बजे करीब उषा नगर में रहने वाला नीतेश दो पहिया वाहन से कुत्तों को खाना डालने गया था। इस पर शेंडगे ने टोका कि यहां मत डालो। नीतेश ने फोन कर पिता को बुला लिया। साथ ही वीरेंद्र ने प्रशांत सोनी और अन्य को बुलाया।

वहीं नीतेश ने संघ के बस्ती पदाधिकारी चेतन पाटिल, परमवीर व अन्य को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। रात को मामला थाने पहुंचा। यहां पर हिंदरक्षक के संयोजक व विधायक पुत्र एकलव्य गौड़ भी पहुंचे।

संघ की ओर से वीरेंद्र गोयल भी गए थे। फिर संघ के वासुदेव पाटीदार से चर्चा हुई और समझा-बुझाकर मामले को ठंडा किया गया।

वहीं रविवार सुबह फिर पाटिल के समर्थक भड़क गए और एफआईआर की मांग के साथ हंगामा हो गया। शेंडगे की मल्टी पर पथराव भी हुआ।

इसके बाद दोपहर में शानू दिघे के घर और एक बार फिर शेंडगे की मल्टी में अज्ञात लोग पहुंचे और पथराव हुआ। इसके बाद मामला नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने शेंडगे को विधानसभा प्रभारी पद से हटाने और साथ ही पार्टी से निष्कासन का नोटिस थमा दिया। वहीं शाम होते-होते एफआईआर हो गई।

indore-mla-malini-gaur-2026-06-07-16-01-48
indore-mla-malini-gaur-2026-06-07-16-01-48

इंदौर में कुत्ते के भोजन पर विधायक मालिनी गौड़ के प्रतिनिधि शेंडगे और हिंद रक्षक के साथ संघ का विवाद

विधायक मालिनी गौड़ के प्रतिनिधि शेंडगे, पीए सहित सात पर हत्या के प्रयास में FIR

विधायक मालिनी गौड़ के करीबी का महिला ट्रैफिक पुलिस से विवाद, पुलिसकर्मी सस्पेंड

इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इन्हें बताया हनुमान, खुद को जामवंत

Tags:
  • इंदौर
  • इंदौर विधानसभा
  • विधायक मालिनी गौड़
  • इंदौर विधानसभा चार
  • बीजेपी नेता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि