इंदौर ED ने नवभारत गृह निर्माण सोसायटी के घोटाले में 64 लाख की संपत्ति की अटैच

Sanjay Gupta | Feb 13, 2026, 19:17 IST
Share
indore ed attaches property
indore ed attaches property

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), इंदौर ने नवभारत गृह निर्माण सोसाइटी के पदाधिकारी की 64 लाख रुपए की संपत्तियां अटैच कीं। यह कार्रवाई एमजी रोड थाने में दर्ज धोखाधड़ी मामले पर आधारित है।

News in Short

  • ईडी इंदौर ने नवभारत गृह निर्माण सोसायटी के पदाधिकारी की 64 लाख की संपत्तियां अटैच की।
  • मामला एमजी रोड थाने में दर्ज एफआईआर पर आधारित है, जिसमें धोखाधड़ी के आरोप हैं।
  • आरोप है कि सोसायटी के पदाधिकारियों ने सोसाइटी के फंड से खरीदी जमीन को बेचा।
  • जांच में पाया गया कि यह सुनियोजित घोटाला था और आय रिकॉर्ड नष्ट किए गए थे।
  • गबन किए गए फंड को अवैध रूप से संपत्तियां खरीदने के लिए इस्तेमाल किया गया।

News in Detail

प्रवर्तन निदेशालय (ED), इंदौर ने सोसायटी के जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। नवभारत गृह निर्माण सोसायटी के पदाधिकारियों की 64 लाख 16 हजार कीमत की संपत्तियों को अटैच किया गया है। यह संपत्तियां श्रीकांत घंटे, सुभाष दुबे के नाम पर है।

ये भी पढ़ें...इंदौर में बरलाई जागीर शुगर मिल पर टेक्सटाइल पार्क उलझा; किसानों की आपत्ति, हमारे पास इसके शेयर

पुलिस में दर्ज केस पर कार्रवाई

ईडी इंदौर ने एमजी रोड थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर यह केस लिया था। इसमें अब जांच के बाद संपत्तियां अटैच करने की कार्रवाई गई है। संपत्तियां श्रीकांत घंटे और सुभाष दुबे के नाम पर भूखंड और आवासीय भवन है। पुलिस ने आईपीसी धारा 409, 420, 120बी के तहत यह केस दर्ज किया था। इसमें संस्था के पदाधिकारी आरोपी बने थे। आरोप है कि नव भारत गृह निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड, इंदौर में वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी की गई है।

ED
ED

ये भी पढ़ें...इंदौर में अमेजन कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम का आदेश, एक लाख रुपए ब्याज सहित लौटाओ

ईडी ने जांच में यह पाया

ईडी की जांच में आया कि यह सुनियोजित घोटाला था। इसमें नवभारत हाउसिंग कोऑपरेटिव सोसाइटी, इंदौर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और निदेशक मंडल के सदस्य शामिल थे। उन्होंने नव भारत हाउसिंग कोऑपरेटिव सोसाइटी के फंड से खरीदी गई जमीन को अलग-अलग संस्थाओं को बेचा।

इससे मिले फंड का गबन कर संस्था के सदस्यों को धोखा दिया। साथ ही जमीन की बिक्री से प्राप्त आय के रिकॉर्ड को नष्ट कर दिया। अपराध की आय अर्जित की गई। अवैध रूप से गबन किए गए फंड को व्यवस्थित रूप से अलग-अलग स्तरों पर जमा किया गया। बाद में अचल संपत्तियों को खरीदने के लिए इस्तेमाल किया गया।

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश विधानसभा में बढ़ा डिजिटल सवालों का ट्रेंड, 16 फरवरी से सत्र की शुरुआत

ये भी पढ़ें...नवभारत हाउसिंग सोसाइटी ने 1800 सदस्यों को नहीं दिए प्लॉट, 30 साल से न्याय की आस

EOW भी कर रहा घंटे की जांच

दिसंबर 2025 में ईओडब्ल्यू ने भी घंटे और दुबे पर केस दर्ज किया है। यह मामला डाक तार गृह निर्माण सोसायटी में घोटाले को लेकर है। उन पर आरोप है कि उन्होंने संस्था के सदस्यों के बजाय अपने परिवार के सदस्यों और अयोग्य लोगों को प्लॉट बांटे, जिससे संस्था को नुकसान पहुंचाया। जांच में पाया गया कि प्लॉट का आवंटन नियमों के विपरीत किया गया था।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • ED
  • इंदौर
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • नवभारत हाउसिंग सोसाइटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती