इंदौर अग्निकांड : EV चार्जिंग बैटरी ब्लास्ट से ही लगी आग, बिजली कंपनी के डिजिटल डेटा से खुलासा
Sanjay Gupta | Mar 21, 2026, 11:26 IST
indore ev charging-battery blast fire case digital data investigation
इंदौर में बृजेश्वरी कॉलोनी के पुगलिया घर में हुए भयानक अग्निकांड की गुत्थी काफी हद तक सुलझ गई है। बिजली कंपनी के डिजिटल डेटा से पता चला है कि बैटरी में ही ब्लास्ट हुआ था।
इंदौर में बंगाली चौराहे के पास बृजेश्वरी कॉलोनी के पुगलिया घर में हुए अग्निकांड में 8 लोगों की मौत हुई। इस मामले में उलझन तब बढ़ी जब पुगलिया के बेटे सौरभ पुगलिया ने दावा किया।
सौरभ ने कहा कि ईवी कार का चार्जर कनेक्टेड ही नहीं था और यह आग कार चार्जिंग से नहीं, बल्कि बिजली के खंबे में हुए स्पार्क से लगी। लेकिन बिजली कंपनी ने इस दावे को गलत बताया। अब पुगलिया घर में लगे स्मार्ट मीटर का डिजिटल डेटा सामने आया है।
![6e9b72e7-10a]()
मनोज पुगलिया के बड़े बेटे सौरभ ने भले ही यह बात कही थी कि कार ईवी चार्जिंग पर नहीं लगी थी, लेकिन घायल हुए छोटे बेटे हर्षित ने अलग बात कही थी। हर्षित ने कहा था कि वही कार चार्जिंग पर लगाता था और उस दिन उसी ने कार को रोजाना की तरह चार्जिंग पर लगाया था।
वहीं कार कंपनी के इंजीनियर और एक्सपर्ट ने भी जांच की है। उन्होंने कलपुर्जे व अन्य सामान लिया है। एक टायर का व्हील कवर ब्लास्ट में उड़ गया है, तीन ठीक हैं।
माना जा रहा है कि कार जिस तरह से जली है, उससे आग अंदर से लगी है। बिजली के खंबे के स्पार्क से आग लगना संभव नहीं क्योंकि कार की बॉडी मेटल की है। ऐसी हालत तभी हो सकती है जब कार में आग अंदर से लगी हो।
माना जा रहा है कि रात साढ़े तीन से पौने चार बजे के बीच में ईवी चार्जिंग फिर शुरू होने से बैटरी ओवर चार्ज हुई। ओवर हीटिंग या लूज कनेक्शन के चलते ब्लास्ट हुआ। इससे कार में आग लगी और यह फैलते हुए पास में खड़ी हायबूसा बाइक में लगी।
इसके बाद घर में हाल ही में हुए इंटीरियर, फर्नीचर और मौजूद केमिकल के कारण तेजी से आग फैल गई। बाद में घर में रखे दो सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे स्थिति भयावह हो गई।
वहीं पुलिस द्वारा की गई जांच में तीन मंजिला घर में अलग-अलग फ्लोर पर शव मिले हैं। टीआई तिलकनगर मनीष लोधा के अनुसार विजय सेठिया और उनकी पत्नी सुमन सेठिया का शव ग्राउंड फ्लोर पर मिला है।
बीच में रूचिका (टीनू) और उनकी बेटी राशि, बेटे तनय व चचेरे भाई कार्तिक का शव था। वहीं मनोज पुगलिया और उनकी बहू सिमरन का शव छत पर चैनल गेट के पास था। इन्होंने छत से निकलने का प्रयास किया था लेकिन ताला लगा होने से चैनल गेट नहीं खोल पाए और दम घुटने से मौत हो गई।
ये खबर भी पढ़िए...
पुगलिया परिवार में शोक व्यक्त करने पहुंचे सीएम, जानें इंदौर अग्निकांड में रात से सुबह तक क्या हुआ
इंदौर अग्निकांड पर पीएम ने जताया शोक, दो-दो लाख का मुआवजा, सीएम ने एसीएस को जांच के लिए भेजा
इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट, आग लगने से फटे 4 गैस सिलेंडर, 8 की मौत
इंदौर अग्निकांड के आरोपी की पिटाई, कथित प्रेमिका की बहन ने मारा थप्पड़
सौरभ ने कहा कि ईवी कार का चार्जर कनेक्टेड ही नहीं था और यह आग कार चार्जिंग से नहीं, बल्कि बिजली के खंबे में हुए स्पार्क से लगी। लेकिन बिजली कंपनी ने इस दावे को गलत बताया। अब पुगलिया घर में लगे स्मार्ट मीटर का डिजिटल डेटा सामने आया है।
इस तरह ईवी कार चार्जिंग से हुआ ब्लास्ट
- रात 11 बजे ईवी कार चार्जिंग पर लगी, इसके चलते घर का लोड 9 किलोवाट तक पहुंचा।
- रात 11 से 3 बजे तक कार चार्ज होती रही, स्मार्ट मीटर के कुल लोड डेटा से खुलासा।
- इसके बाद रात 3 बजे ऑटो कट हुआ और लोड कम हो गया।
- लेकिन रात 3:30 बजे फिर लोड बढ़ा, ईवी चार्जिंग ऑटो कट के बाद फिर खुद शुरू हो गई।
- इसके बाद ओवर चार्जिंग से बैटरी में ब्लास्ट की आशंका है। इससे आग लगी।
- अल सुबह 4:01 बजे फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी गई।
- अल सुबह 4 बजे 9 मिनट पर बिजली कंपनी को सूचना मिली।
- अल सुबह 4:15 बजे मीटर ऑटो कट हो गया, लोड शून्य हो गया।
- सुबह 4:28 बजे ट्रांसफॉर्मर बंद किया गया।
6e9b72e7-10a
छोटे बेटे ने भी माना था कार चार्जिंग पर लगी थी
कार की हालत बता रही अंदर से लगी आग
माना जा रहा है कि कार जिस तरह से जली है, उससे आग अंदर से लगी है। बिजली के खंबे के स्पार्क से आग लगना संभव नहीं क्योंकि कार की बॉडी मेटल की है। ऐसी हालत तभी हो सकती है जब कार में आग अंदर से लगी हो।
इस तरह से घटनाक्रम की संभावना
इसके बाद घर में हाल ही में हुए इंटीरियर, फर्नीचर और मौजूद केमिकल के कारण तेजी से आग फैल गई। बाद में घर में रखे दो सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे स्थिति भयावह हो गई।
अलग-अलग फ्लोर पर मिले शव
बीच में रूचिका (टीनू) और उनकी बेटी राशि, बेटे तनय व चचेरे भाई कार्तिक का शव था। वहीं मनोज पुगलिया और उनकी बहू सिमरन का शव छत पर चैनल गेट के पास था। इन्होंने छत से निकलने का प्रयास किया था लेकिन ताला लगा होने से चैनल गेट नहीं खोल पाए और दम घुटने से मौत हो गई।
ये खबर भी पढ़िए...
पुगलिया परिवार में शोक व्यक्त करने पहुंचे सीएम, जानें इंदौर अग्निकांड में रात से सुबह तक क्या हुआ
इंदौर अग्निकांड पर पीएम ने जताया शोक, दो-दो लाख का मुआवजा, सीएम ने एसीएस को जांच के लिए भेजा
इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट, आग लगने से फटे 4 गैस सिलेंडर, 8 की मौत
इंदौर अग्निकांड के आरोपी की पिटाई, कथित प्रेमिका की बहन ने मारा थप्पड़
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava