इंदौर में फर्जी महिला अपर कलेक्टर ने सीएम हाउस में पदस्थ का बोल ठगे ढाई लाख

Sanjay Gupta | Jun 09, 2026, 16:34 IST
Share
indore-fake-woman-upper-collector-fraud
indore-fake-woman-upper-collector-fraud

इंदौर में फर्जी महिला अपर कलेक्टर का कांड सामने आया है। महिला ने सामने वाले को झांसा देने के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में ही अपर कलेक्टर की गाड़ी के साथ फोटो भी खिंचवा रखी थी। खुद को सीएम हाउस में पदस्थ बताया था।

इंदौर में फर्जी महिला अपर कलेक्टर की ठगी का कांड सामने आया है। महिला का नाम वंदना ओझा है। जब फरियादी रुपेश जोशी ने इस संबंध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में शिकायत की तब इसका खुलासा हुआ। जमीन के कागज सही करने के एवज में इसके द्वारा पांच लाख की मांग की गई, बाद में ढाई लाख में सौदा हुआ।

इस तरह से की गई ठगी

फरियादी रूपेश जोशी ने बताया कि मैं खुद को अपर कलेक्टर बताने वाली वंदना से मई-जून 2023 में मिला था। तब निपानिया में उनके मामा गुरूचरण और पप्पू के घर उनका स्वागत किया गया था। बताया गया कि भांजी अपर कलेक्टर हो गई है, इसलिए इसका स्वागत किया जा रहा है। बाद में एक परिचित के जरिए मैं अपनी जमीन के काम के लिए उनसे मिला था।

दरअसल मेरी जमीन के रिकॉर्ड पर गलती से शासकीय दर्ज हो गया था। तब वंदना ने कहा कि वह सीएम हाउस में है और वह कोई भी काम करवा सकती है। उसने कहा कि मैं यह काम करा दूंगी, इसके पांच लाख रुपए लगेंगे। बाद में ढाई लाख रुपए में सौदा तय हुआ।

indore-fake-woman-upper-collector-fraud
indore-fake-woman-upper-collector-fraud

फर्जी कागज बनाकर दे दिए

बाद में वंदना ने जमीन के नए कागज दिए, जिसमें हमारे नाना का नाम दर्ज हो गया था। इसके बाद हमने ढाई लाख रुपए दे दिए। बाद में जब कागज दिखाए तो वे फर्जी (फर्जी डॉक्यूमेंट्स) निकले। तभी से हम अपनी राशि मांग रहे हैं, लेकिन वह लौटा नहीं रही है। फरियादी ने बताया कि इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन और लसूडिया थाने में भी की गई है। वह बाणगंगा में रहती है। हम उसके घर पर भी कई बार गए, लेकिन उसने राशि नहीं लौटाई। इसलिए आज हम जनसुनवाई में आए हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

मोहन कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए बड़ा फैसला, कपास पर मंडी शुल्क आधा

एमपी बोर्ड की लापरवाही से डिप्रेशन में गई 12वीं की छात्रा, रीटोटलिंग के बाद हुई पास

BRICS Agri Meet: इंदौर में तय होंगे कृषि भविष्य के अहम फैसले

किस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त? आ गया अपडेट

Tags:
  • इंदौर
  • सीएम हेल्पलाइन
  • जनसुनवाई
  • ठगी
  • निपानिया
  • फर्जी डॉक्यूमेंट्स
  • फर्जी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज