इंदौर में बिना लाइसेंस बोरिंग के पानी से बना रहे पंजाबी लस्सी, पेप्सी, मैंगो जूस, 635 किलो खाद्य सामग्री जब्त

Sanjay Gupta | Apr 18, 2026, 12:30 IST
Share
indore food department raid adulterated juice lassi seized
indore food department raid adulterated juice lassi seized

इंदौर में बिना लाइसेंस बोरिंग के पानी से लस्सी, पेप्सी और जूस बनाए जाने का खुलासा हुआ है। प्रशासन ने हिना इंडस्ट्रीज पर कार्रवाई कर 635 किलो खाद्य सामग्री जब्त किए हैं। नियमों के उल्लंघन के साथ उत्पादन हो रहा था। कई जगहों से नमूने भी लिए गए है।

News In Short

  • बोरिंग के पानी से जूस, लस्सी और पेप्सी बनाई जा रही थी।
  • बिना लाइसेंस के प्रोडक्शन और पैकेजिंग हो रही थी।
  • 635 किलो खाद्य सामग्री मौके से जब्त की गई है।
  • जांच में फूड सैंपल रिपोर्ट और नियमों का पालन नहीं मिला है।
  • शहर के अन्य ठिकानों पर भी जांच और सैंपलिंग की गई है।

News In Detail

इंदौर में खाद्य मिलावट बड़े पैमाने पर जारी है। जिला प्रशासन ने भी इनके खिलाफ अभियान चलाया है। अब कार्रवाई में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बोरिंग के पानी से पेय पदार्थ बनाए जा रहे हैं।

साथ ही बिना लाइसेंस लिए ही कई पदार्थों की पैकिंग कर उन्हें बेचा जा रहा है। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा को मिली गोपनीय खबर के बाद खाद्य टीम भेजकर यह जांच कराई गई।

fb28648e-49a
fb28648e-49a

यहां हुई कार्रवाई, यह मिला

खाद्य टीम द्वारा हुकुमचंद कॉलोनी स्थित हिना इंडस्ट्रीज का निरीक्षण किया गया। यह दिनेश जायसवाल की फर्म है। इसमें टीम ने मैंगो जूस, पेप्सी, पंजाबी लस्सी, ऑरेंज बेवरेज का निर्माण और पैकेजिंग पाई है।

जांच में पाया गया कि इन्हें बनाने के लिए बोरिंग के पानी का उपयोग हो रहा है। साथ ही उपयोग में आ रहे खाद्य पदार्थों की किसी तरह की फूड सैंपल रिपोर्ट भी नहीं थी। लाइसेंस शर्तों का भी पालन नहीं हो रहा था।

50f3e79d-81d
50f3e79d-81d

मौके पर 635 किलो खाद्य सामग्री जब्त

मौके से पांच नमूने (Sample) जांच के लिए गए हैं। वहीं 635 किलो खाद्य सामग्री को जब्त कर लिया गया है। इसमें लेबलिंग संबंधी शर्तों में भारी अनियमितता पाई गई है। निर्माण को भी तत्काल रुकवा दिया गया है।

ed95aa66-c74
ed95aa66-c74

यहां भी हुई जांच

इसके साथ ही न्यू ट्रेक इंफो मीडिया, शांति पैराडाइस, निरंजनपुर देवास नाका पर भी जांच हुई है। इसमें फूड हैंडलर्स के मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं पाए गए हैं। कर्मचारी एप्रन, कैप आदि का उपयोग नहीं कर रहे थे।

मौके पर गंदगी पाई गई है। यहां से भी चार नमूने जांच में लिए गए हैं। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद लेटेस्ट बेकरी धार रोड की भी जांच की गई है। यहां भी दूध, पेप्सी, लस्सी आदि के सैंपल जांच में लिए गए हैं।

जानें क्यों बोरिंग का पानी घातक होता है?

जिला खाद्य अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि नियम से खाद्य सामग्री बनाने में जो भी सामग्री या पानी उपयोग हो रहा है, उसके रॉ मैटेरियल की सैंपल रिपोर्ट होना चाहिए। पानी हमेशा पीने योग्य ही होना चाहिए और इसकी सैंपल रिपोर्ट होना चाहिए।

बोरिंग के पानी की सैंपल रिपोर्ट पास नहीं होती है, क्योंकि जमीन के कई तत्व इसमें मिले होते हैं। इसका सीधे उपयोग करना घातक हो सकता है, जैसे अभी भागीरथपुरा में बोरिंग के पानी में बैक्टीरिया मिला था। इसलिए खाद्य सामग्री में आर.ओ. पानी का उपयोग किया जाता है।

ये खबर भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश: इंदौर में शराब की सभी दुकान बिकी, सरकार को मिलेंगे 2184 करोड़ रुपए मिलेंगे

इंदौर में एक बिल्डर के रुपए देने से लॉरेंस गैंग की बढ़ी हिम्मत, 12 बिल्डरों को मिल चुकी धमकी

MP News: इंदौर IDA में फर्जी NOC का खुलासा, अधिकारियों के फर्जी साइन किए, शक होने पर बाबू फरार

वंदे मातरम गरिमा विवाद: इंदौर हाईकोर्ट ने पार्षद रुबीना खान और फौजिया शेख को नोटिस किया जारी

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • जूस
  • लस्सी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा