कागजों के जंगल पर भरोसा : कोल कंपनी के लिए वांसी–बिरदहा में 32 हजार पेड़ों की कटाई तेज
Ravi Awasthi | Nov 28, 2025, 23:30 IST
Photograph: (THESOOTR)
सिंगरौली के वांसी-बिरदहा जंगल में कोल कंपनी के लिए 32,000 पेड़ों की कटाई तेज हो गई है। वन विभाग ने कागजी भरोसे पर यह कदम उठाया है, जबकि जमीन का सत्यापन और सीमांकन नहीं हुआ। विरोध-प्रदर्शन भी जारी हैं और पर्यावरणीय नुकसान की आशंका है।
BHOPAL. सिंगरौली के वांसी-बिरदहा जंगल में वन विभाग ने कोल कंपनी के कागजी भरोसे पर हजारों पेड़ों की कटाई शुरू कर दी है। बदले में मिलने वाली जमीन का न तो सत्यापन हुआ है और न ही सीमांकन, फिर भी हजारों पेड़ तेजी से गिराए जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, सिंगरौली में कोल ब्लॉक पाने वाली कंपनी के लिए वांसी-बिरदहा के जंगल में 32 हजार से अधिक पेड़ खड़े हैं। इनमें सागौन, शीशम समेत अन्य प्रजाति के पेड़ शामिल हैं।
तय शर्तों के मुताबिक, वन विभाग को दो चरणों में यह जमीन कंपनी को आवंटित करना है। पहले चरण में ही करीब 70 हेक्टेयर भूमि दी जानी है। इस पर हजारों की संख्या में खड़े पेड़ों की कटाई का काम तेजी से किया जा रहा है। दूसरे चरण में शेष भूमि का आवंटन होगा। इसमें कुछ हिस्सा राजस्व भूमि का भी है।
ये खबर भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश पेंशन योजना: दो लाख अफसर निर्णय के इंतजार में, सरकार की कमेटी 7 महीने से साइलेंट मोड पर
वांसी-बिरदहा में स्वीकृत जमीन के बदले कोल कंपनी ने सागर, रायसेन, आगर और शिवपुरी में करीब 14सौ हेक्टेयर जमीन वन विभाग को देने का प्रस्ताव दिया है। विभाग भविष्य में इस जमीन पर पौधरोपण कर सिंगरौली जिले में पर्यावरण को पहुंच रहे नुकसान की भरपाई करेगा।
एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...
सूत्रों के मुताबिक, विभाग ने कंपनी ने अब तक सिर्फ उक्त चारों जिलों में जमीन दिए जाने का प्रस्ताव विभाग को सौंपा है। इसका मौके पर भौतिक सत्यापन अब तक नहीं हुआ है। इसके विपरीत वन विभाग ने जोखिम उठा रहा है। उसने कंपनी के प्रस्ताव पर भरोसा कर कोल ब्लॉक वाले क्षेत्र में पेड़ों की कटाई शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़ें...
ई-अटेंडेंस प्रणाली: डेटा लीक और साइबर फ्रॉड का आरोप, 1 दिसंबर को राज्य सरकार देगी जवाब
विभागीय सूत्रों का दावा है कि ऐसे मामलों में वन विभाग आमतौर पर ठगी का शिकार होता रहा है। सागर का बहुचर्चित वनीकरण क्षतिपूर्ति घोटाला इसका उदाहरण है। यह पथरीली जमीन है। जो मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में लगे उद्योगों के बदले मिली थी। यहां पौधरोपण असफल रहने पर तत्कालीन डीएफओ प्रशांत कुमार सिंह के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हुई। इसके जारी रहते वह अब तक पदोन्नति नहीं पा सके।
ये खबर भी पढ़ें...
सिवनी हवाला कांड : SDOP पूजा पांडे की जमानत सुनवाई टली, 1 दिसंबर के लिए हुई लिस्ट
महान एनर्जेन कोल कंपनी की ओर से जिन चार जिलों में जमीन बताई गई, विभागीय अफसर अब तक इससे अंजान हैं। इस संबंध में पीसीसीएफ लैंड रिकॉर्ड एचएस मोहंता कहते हैं- बताई गई जमीन का नोटिफिकेशन के बाद ही इसका भौतिक सत्यापन किया जा सकता है। अतिक्रमित या विवादित जमीन विभाग स्वीकार नहीं करता है।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज भी पहुंची थी ED, जारी हुई सूचना, सुरेश भदौरिया बोलते रहे झूठ
इधर, सिंगरौली जिले के वांसी बिरदहा वन क्षेत्र में आदिवासियों के कथित विस्थापन व पेड़ों की कटाई का विरोध जारी है। विशेषकर, कांग्रेस इसके खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर मोर्चा खोले हुए है।
झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया ने हाल ही में प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कोल ब्लॉक के लिए करीब 27 सौ हेक्टेयर जमीन आवंटित की जानी है, लेकिन प्रशासन व संबंधित कोल कंपनी वास्तविक आंकड़े छिपा रहे हैं।उन्होंने जंगल की कटाई को आदिवासी हितों के विपरीत व पर्यावरण के लिए खतरा बताया।
32 हजार से अधिक पेड़ों की बलि
तय शर्तों के मुताबिक, वन विभाग को दो चरणों में यह जमीन कंपनी को आवंटित करना है। पहले चरण में ही करीब 70 हेक्टेयर भूमि दी जानी है। इस पर हजारों की संख्या में खड़े पेड़ों की कटाई का काम तेजी से किया जा रहा है। दूसरे चरण में शेष भूमि का आवंटन होगा। इसमें कुछ हिस्सा राजस्व भूमि का भी है।
ये खबर भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश पेंशन योजना: दो लाख अफसर निर्णय के इंतजार में, सरकार की कमेटी 7 महीने से साइलेंट मोड पर
7 सौ किमी दूर तैयार होगा नया जंगल
एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...
जमीन के बदले जमीन फिलहाज कागजों पर
ये खबर भी पढ़ें...
ई-अटेंडेंस प्रणाली: डेटा लीक और साइबर फ्रॉड का आरोप, 1 दिसंबर को राज्य सरकार देगी जवाब
बड़ा खतरा, अतिक्रमण पथरीली जमीन का
ये खबर भी पढ़ें...
सिवनी हवाला कांड : SDOP पूजा पांडे की जमानत सुनवाई टली, 1 दिसंबर के लिए हुई लिस्ट
नोटिफिकेशन के बाद ही होगा भौतिक सत्यापन
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज भी पहुंची थी ED, जारी हुई सूचना, सुरेश भदौरिया बोलते रहे झूठ
सिंगरौली में विरोध- प्रदर्शन जारी
झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया ने हाल ही में प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कोल ब्लॉक के लिए करीब 27 सौ हेक्टेयर जमीन आवंटित की जानी है, लेकिन प्रशासन व संबंधित कोल कंपनी वास्तविक आंकड़े छिपा रहे हैं।उन्होंने जंगल की कटाई को आदिवासी हितों के विपरीत व पर्यावरण के लिए खतरा बताया।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari