इंदौर में गरबों में विवाद, बंगाली क्लब में नॉनवेज की दुकान, अभिव्यक्ति गरबे में वर्ग विशेष के लोग घुस रहे

Sanjay Gupta | Sept 28, 2025, 13:47 IST
Share
indore garba
indore garba

मध्य प्रदेश के इंदौर के गरबा आयोजनों को लेकर विवाद जारी है। नॉनवेज के स्टॉल और नाम बदलकर गरबे में भाग लेने के कारण उठे विवाद पर चर्चा जारी है।

Indore. मध्यप्रदेश के इंदौर में गरबों को लेकर विवाद चल रहे हैं। शनिवार (27 सितंबर) रात को बंगाली क्लब द्वारा होने वाले गरबा आयोजन में जमकर विवाद हो गया। आयोजन के दौरान वहां पर ही भगवान बजरंग बली की भी फोटो रखी थी, पास में हनुमान मंदिर भी था और यहां पर नॉनवेज के स्टॉल लगे थे। इसे लेकर विवाद हो गया। वहीं, एक मीडिया समूह द्वारा संचालित अभिव्यक्ति गरबे में भी वर्ग विशेष के लोगों द्वारा नाम बदलकर आने से भी विवाद हो गया।

5ed2b190-71b
5ed2b190-71b

बंगाली क्लब परिसर में हुआ यह

बंगाली क्लब चिड़ियाघर के सामने थाना संयोगितागंज के अंतर्गत आने वाले हनुमान मंदिर परिसर में नवरात्रि महोत्सव के गरबा पांडाल में मांस-मछली की दुकानें लगाकर बेचा जा रहा था। जबकि बंगाली क्लब के अंदर ही हनुमान जी महाराज की मूर्ति विराजमान है, गणेश जी की मूर्ति विराजमान है, शिव पार्वती की मूर्ति विराजमान है। इसके बावजूद भी बंगाली क्लब में मांस-मछली की पार्टी बनाई जा रही थी।

86208866-787
86208866-787

इसकी जानकारी लगने पर हिंदू जागरण मंच के हिंदूवादी सुमित हार्डिया और उनके साथियों द्वारा बंगाली क्लब में जाकर चेतावनी दी गई कि अगर इस तरह का कृत्य अब कभी हुआ तो ठीक नहीं रहेगा। हिंदूवादियों की इस चेतावनी एवं आंदोलन के बाद हनुमान परिसर में से चिकन, मटन, मछली और नॉनवेज की दुकानें हटा दी गईं।

अभिव्यक्ति गरबे में हुआ यह

10dec5ca-39e
10dec5ca-39e

वहीं, अभिव्यक्ति गरबे को लेकर लक्की रघुवंशी ने पुलिस को शिकायत की कि हामिद राजा ने खुद को राहल बताकर गरबा कार्यक्रममें भागीदारी की। यह लव जिहाद की कोशिश की जा रही थी। इसकी जानकारी लगने पर बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ा, आधार जांच में वह हामिद निकला। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया। वहीं, शिकायतकर्ता ने इस मामले में आयोजनकर्ताओं पर भी कार्रवाई की मांग की है। अब गरबा विवाद पर शहर में चर्चा शुरू हो गई है।

ये खबर भी पढ़िए...

MP News: एमपी में टैक्स चोरी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, फर्जी जीएसटी नंबरों के जरिए हो रही थी करोड़ों की हेराफेरी

MP Police Recruitment 2025: एमपी पुलिस ASI भर्ती परीक्षा में अब नहीं कटेगा नंबर, ये रहा पूरा शेड्यूल

इस बार समय से पहले होंगी एमपी बोर्ड की परीक्षाएं, छात्रों को मिलेगा ज्यादा समय, जानें नया शेड्यूल

इंदौर न्यूज: इंदौर एमवाय चूहा कांड में जयस का आंदोलन जारी, अब दी रविवार को जनआक्रोश महाआंदोलन की चेतावनी

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • नॉनवेज
  • गरबा कार्यक्रम
  • गरबा विवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं