इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला के नाम से हट गया सनातनी, DAVV में हुआ यह कांड

Sanjay Gupta | Nov 09, 2025, 11:28 IST
Share
indore-golu-shukla-name-sanatani-removal-davv
indore-golu-shukla-name-sanatani-removal-davv

इंदौर में विधायक गोलू शुक्ला के नाम से सनातनी शब्द हटा दिया गया है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्वदेशी मेला के आमंत्रण पत्र में यह शब्द था। इसे शिकायत के बाद हटा दिया गया। जानें क्या था पूरा मामला।

INDORE. इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला अपनी धार्मिक गतिविधियों के कारण सनातनी विधायक के रूप में पहचान रखते हैं। इनके सभी पोस्टरों में सनातनी विधायक लिखा होता है। सभी साथी नेता भी उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं। वही, अब इसी संबोधन ने बवाल कर दिया है। इसके बाद इसे हटाना पड़ा।

यूनिवर्सिटी के आमंत्रण पत्र में हुआ बवाल

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के जरिए 10 नवंबर को स्वदेशी स्वावलंबन मेला आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन स्वदेशी जागरण मंच के साथ किया जाएगा। इस आयोजन के आमंत्रण पत्र में पहले मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक गोलू शुक्ला का नाम लिखा था। इसमें भी पूरा लिखा गया था- मुख्य अतिथि सनातनी विधायक गोलू शुक्लाजी। साथ में संरक्षक के तौर पर कुलगुरू प्रोफेसर राकेश सिंघई और कुलसचिव प्रज्वल खरे का नाम था।
567715e5-f2c
567715e5-f2c
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की बस ने फिर रौंदा, मां-बेटी दोनों घायल, पहले चार को मार चुकी बस

सनातनी के बाद हुआ बवाल, तो दूसरा छपा

इसके बाद बवाल हो गया। विश्वविद्यालय में इसे लेकर शिकायतें हुईं। इसमें कहा गया कि किसी विधायक के नाम के आगे सनातनी कैसे लिखा जा सकता है, यह उनका नाम नहीं है। यहां तक कि यह भी कहा गया कि क्या इसका मतलब है कि बाकी सभी नेता और अन्य लोग गैर-सनातनी हैं।

ऐसे तो फिर विधायक रमेश मेंदोला के साथ दादा दयालु लिख दो। सांसद शंकर लालवानी के साथ सिंधी नेता कर दो। इस शिकायत के बाद हंगामा मच गया। इसके बाद नया आमंत्रण पत्र छपा गया। इसमें गोलू शुक्ला के आगे सनातनी शब्द हटा कर लिखा गया- मुख्य अतिथि गोलू शुक्ला, माननीय विधायक क्षेत्र क्रमांक 3, इंदौर।

7b0f743f-b4b
7b0f743f-b4b
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर ट्रक हादसे के ड्राइवर पर कई धाराएं, मध्यप्रदेश विधायक गोलू शुक्ला के ड्राइवर पर पुलिस की मेहरबानी, कुछ ही घंटों में जमानत

हिंदुत्व की छवि बनाने में जुटे हैं विधायक

विधायक गोलू शुक्ला लगातार अपनी छवि हिंदुत्ववादी नेता की बनाने में जुटे हैं। उनके हर पोस्टर में सनातनी विधायक लिखा होता है। वह अपने क्षेत्र में लगातार धार्मिक आयोजन कराते हैं। साथ ही, कई सालों से बाणेश्वर कावड़ यात्रा का भी आयोजन कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: विधायक गोलू शुक्ला की बसों के खिलाफ करणी सेना, गाड़ियां रोकी, ड्राइवर को पीटा, 24 घंटे का अल्टीमेटम

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: अब गुंडों, बदमाशों पर नजर रखने के लिए पुलिस की हाई-टेक ड्रोन पेट्रोलिंग

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • देवी अहिल्या विश्वविद्यालय
  • विधायक गोलू शुक्ला
  • स्वदेशी जागरण मंच
  • स्वदेशी स्वावलंबन मेला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग