इंदौर HC जस्टिस ने चाइनीज मांझे से पेंसिल काटकर देखा, बोले ये घातक, ऐसे तो पतंगबाजी पर रोक लगाना होगी

Sanjay Gupta | Jan 17, 2026, 12:09 IST
Share
indore hc judge chinese maanje ban
indore hc judge chinese maanje ban

इंदौर हाईकोर्ट की बेंच ने चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर गहरी चिंता जताई है। सुनवाई के दौरान जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी ने चाइनीज मांझे से पेंसिल काटकर देखा, और पेंसिल तुरंत कट गई।

News In Short

  1. चाइनीज मांझे पर हाईकोर्ट की चिंता: इंदौर हाईकोर्ट ने चाइनीज मांझे को खतरनाक बताया, जिसमें पेंसिल भी कट गई।
  2. पतंगबाजी पर रोक का सुझाव: जस्टिस शुक्ला और अवस्थी ने कहा कि यदि हालात नहीं सुधरे, तो पतंगबाजी पर रोक लगानी होगी।
  3. मुख्य सचिव को आदेश: कोर्ट ने मुख्य सचिव को आदेश दिया कि चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने के लिए ठोस नीति बनाई जाए।
  4. ई-कॉमर्स साइट पर बिक्री: कोर्ट ने ई-कॉमर्स साइट्स पर चाइनीज मांझे की बिक्री पर भी चिंता जताई।
  5. अब तक 80 से ज्यादा केस: इंदौर में 80 से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं, 125 लोग गिरफ्तार किए गए हैं और दुकानदारों पर कार्रवाई की गई है।

News In Detail

Indore News:चाइनीज मांझे को लेकर सुओ मोटो याचिका पर सुनवाई करते हुए इंदौर हाईकोर्ट (indore highcourt) के जस्टिस उस समय हैरान हो गए जब इससे पेंसिल कट गई।

एक अधिवक्ता यह धागा लेकर कोर्ट पहुंचे थे। जस्टिस ने हाथ में इसे लेकर पेंसिल काटकर देखा। जस्टिस बोले यदि हालात नहीं सुधरे तो पतंगबाजी पर रोक लगानी होगी।

कार्रवाई से संतुष्ट नहीं कोर्ट

शुक्रवार को इस मामले में जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच में सुनवाई हुई। इस दौरान इंटरविनर के अधिवक्ता धर्मेंद्र गुर्जर धागा लेकर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि यह मकर संक्रांति पर उनके घर पर गिरा था। इसे हाथ में लेकर जस्टिस ने पेंसिल काटी तो कट गई। इससे जस्टिस हैरान रह गए और कहा कि यह तो बेहद खतरनाक है। वहीं इस धागे के कारण इंदौर में हुए हादसों पर चिंता जताते हुए कहा कि वह प्रशासन की कार्रवाई नाकाफी है।

तो पतंगबाजी पर रोक लगा देंगे

बेंच ने कहा कि सख्ती के बाद भी यह हादसे हो रहे हैं। यदि यही हालत रहे तो फिर पतंगबाजी पर रोक लगा देंगे। हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को आदेश दिए कि वह इससे जुड़े सभी विभागों को समन्वय कर इसकी बिक्री रोकने की ठोस नीति बनाएं। इसके लिए कोर्ट ने डेढ़ माह का समय दिया है। अगली सुनवाई फिर 9 मार्च को होगी।

ई-कॉमर्स साइट पर बिक रहा है

वहीं कोर्ट में न्यायमित्र वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक शरण ने बताया कि ई-कॉमर्स साइट पर यह धागा धड़ल्ले से मिल रहा है। वहीं से लोक ऑर्डर कर रहे हैं। कोर्ट ने इन सभी मामलों का संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई के लिए कहा है।

80 से ज्यादा केस

एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया के अनुसार इंदौर में इस मामले में 80 से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। अब तक 125 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दुकानदारों पर जिलाबदर की कार्रवाई की गई है। दुकान व गोदाम भी सील हुए हैं।

लापरवाही से जान लेने का मामला होगा दर्ज

इसके पहले हाईकोर्ट आदेश कर चुका है कि इस धागे की बिक्री व उपयोग करने वालों के खिलाफ लापरवाही काम से जान लेने का मामला बीएनएस की धारा 106 के तहत केस किया जाए। साथ ही यदि आरोपी नाबालिग है तो इसके अभिभावक पर कार्रवाई हो। इस संबंध में कलेक्टर शिवम वर्मा ने भी हाईकोर्ट के निर्देश पर औपचारिक आदेश जारी किया था।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर हाईकोर्ट में बताई 4, भागीरथपुरा कांड में हुई 16 मौत, अब घर-घर जाकर जुटा रहे इलाज के सबूत

इंदौर हाईकोर्ट में भागीरथपुरा पर जवाब स्थिति अंडर कंट्रोल, 4 की मौत मानी, 201 भर्ती, मीडिया न्यूज पर कंट्रोल के लिए भी याचिका

इंदौर हाईकोर्ट के आदेश: भागीरथपुरा के पीड़ितों का फ्री इलाज हो, साफ पानी दो, 2 जनवरी को पेश हो स्टेटस रिपोर्ट

इंदौर हाईकोर्ट में बच गए चंदननगर टीआई इंद्रमणि पटेल, सीपी रिपोर्ट पर बहस नहीं, केस वापस



Tags:
  • मकर संक्रांति
  • Indore News
  • पतंगबाजी
  • राजेश दंडोतिया
  • indore highcourt
  • पतंगबाजी पर रोक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा