इंदौर में कैसे चल रहा है हवा में लटकता रेस्टोरेंट, हाईकोर्ट ने अनुमति पर उठाए सवाल, मांगा जवाब

Rahul Dave | Published:
Share
indore-high-court-notice-illegal-air-restaurant
indore-high-court-notice-illegal-air-restaurant

अवैध ऊबुद हवाई रेस्टोरेंट में शराब और मांस परोसने के मामले पर हाईकोर्ट सख्त है। कोर्ट ने नगर निगम की दलीलों के बाद सभी पक्षों को नोटिस जारी किया है। बिना सुरक्षा और अनुमति के चल रहे इस रेस्टोरेंट पर 10 मार्च को अगली सुनवाई होगी।

ews In Short

  • इंदौर बायपास पर क्रेन से 150 फीट ऊपर हवा में ऊबुद हवाई रेस्टोरेंट चलाया जा रहा है।
  • इंदौर नगर निगम ने कोर्ट में स्वीकार किया कि उन्होंने इसकी कोई अनुमति नहीं दी है।
  • हाईकोर्ट ने इस मामले में जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किए।
  • आरोप है कि यहाँ बिना सुरक्षा इंतजामों के शराब और मांस परोसा जा रहा है।
  • मामले की अगली सुनवाई अब 10 मार्च 2026 को तय की गई है।

News In Detail

इंदौर के बायपास पर फ्लाई डाइनिंग नाम का ऊबुद हवाई रेस्टोरेंट लोगों को क्रेन से 150 फीट ऊपर ले जाता है। इस ऊंचाई पर लोगों को खाना और शराब परोसी जा रही है। सुरक्षा के नाम पर यहां सिर्फ लापरवाही नजर आ रही है। अब इस मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई तो सभी को नोटिस जारी किया है।

हाईकोर्ट में हुई तीखी बहस

याचिकाकर्ता चर्चित शास्त्री की जनहित याचिका पर जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच ने सुनवाई की। नगर निगम के वकील शशांक श्रीवास्तव ने कोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि निगम ने इस रेस्टोरेंट को कोई अनुमति नहीं दी है। संचालकों को नवंबर 2025 में नोटिस भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने रेस्टोरेंट बंद नहीं किया।

आसमान में शराब और क्रेन का खेल

याचिकाकर्ता के वकीलों ने कोर्ट को बताया कि क्रेन का इस्तेमाल माल ढोने के लिए होता है। यहां एक साथ 30 से ज्यादा लोगों को क्रेन के जरिए आसमान में लटकाया जा रहा है। इतनी ऊंचाई पर शराब परोसना किसी बड़े हादसे को खुला निमंत्रण है। अगर क्रेन में कोई तकनीकी खराबी आई तो दर्जनों लोगों की जान पल भर में जा सकती है।

d84b7c9e-d5e
d84b7c9e-d5e


सूरत जैसे हादसे का डर

बता दें कि साल 2023 में सूरत के डेल्टो रेस्टोरेंट में ऐसा ही झूला गिरने से बड़ा हादसा हुआ था। इंदौर के इस रेस्टोरेंट के पास न तो फायर सेफ्टी की एनओसी है और न ही वैध परमिट। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर इसका जमकर प्रचार किया जा रहा है। कोर्ट ने अब सभी पक्षों को अपना जवाब पेश करने के लिए नोटिस जारी किया है।

8b0880b6-ca7
8b0880b6-ca7


क्या कानून की गिरफ्त में आएंगे रेस्टोरेंट संचालक?

कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 10 मार्च तय की है। कानून के जानकारों का कहना है कि ऐसे मामलों में बीएनएस की धारा 125 और 125B (जान जोखिम में डालना) के तहत कार्रवाई हो सकती है। अगर प्रशासन ने समय रहते इसे बंद नहीं कराया तो इंदौर को एक बड़ी त्रासदी का सामना करना पड़ सकता है।

FAQ

  1. 1. इंदौर के हवाई रेस्टोरेंट 'पर हाई कोर्ट ने क्या आदेश दिया?
    हाई कोर्ट की डबल बेंच ने इस मामले में लगी जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने नगर निगम और प्रशासन से जवाब मांगा है कि बिना अनुमति यह रेस्टोरेंट कैसे चल रहा है।
  2. क्या हवा में लटकने वाले (Crane Based) रेस्टोरेंट के लिए विशेष अनुमति की जरूरत होती है?
    जी हां, ऐसे रेस्टोरेंट के लिए नगर निगम, फायर विभाग, आबकारी विभाग (अगर शराब परोसी जा रही है) और सबसे महत्वपूर्ण 'स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्टिफिकेट' की जरूरत होती है। क्रेन का उपयोग मानव परिवहन के लिए करने हेतु कड़े सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य है।
  3. ऐसे रेस्टोरेंट में हादसा होने पर किन धाराओं में केस दर्ज हो सकता है?
    यदि सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण कोई हादसा होता है, तो संचालकों पर BNS की धारा 106 (गैर-इरादतन हत्या), धारा 125 (जान जोखिम में डालना) और धारा 285 (खतरनाक मशीनों के उपयोग में लापरवाही) में मामला दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा आबकारी और नगर निगम नियमों के उल्लंघन की अलग कार्रवाई होती है।
ये खबरें भी पढ़ें...

MP Budget Session 2026 : धिरौली कोयला परियोजना पर विधानसभा में भारी हंगामा, विपक्ष ने की JPC की मांग

एमपी में 10% महंगी होगी बिजली, जनता की जेब पर पड़ेगा भारी बोझ

दागी अफसर जीपी मेहरा को PWD में बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी, लोकायुक्त ने उजागर की थी मेहरा की अकूत दौलत

ESB भर्ती में बड़ा खुलासा: बिना डिग्री वालों की मेरिट लिस्ट, योग्य उम्मीदवार बाहर

Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • हाई कोर्ट
  • आबकारी विभाग
  • सोशल मीडिया
  • रेस्टोरेंट
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार