इंदौर में हाईकोर्ट की दो टूक, सरकार के पास पर्याप्त अधिवक्ता तो पैनल लॉयर की जरूरत क्यों?
Vishwanath Singh | Apr 08, 2025, 10:48 IST
The Sootr
हाई कोर्ट की डिविजन बेंच ने सरकार की अपील खारिज करते हुए कहा कि जब सरकार के मामलों की पैरवी के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, उप शासकीय महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता पर्याप्त हैं तो फिर पैनल लॉयर को क्यों भेजा जाता है।
इंदौर में हाईकोर्ट ने पेंशन के प्रकरण में सरकार द्वारा लगाई गई अपील को खारिज कर दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि जब सरकार के पास बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद हैं। इसमें अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, उप शासकीय महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता आदि शामिल हैं तो फिर पैरवी के लिए पैनल लॉयर की जरूरत क्यों पड़ रही है? पैनल लॉयर को सीमित किया जाए।
हाई कोर्ट की डिविजन बेंच ने सरकार की अपील खारिज करते हुए कहा कि जब सरकार के मामलों की पैरवी के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, उप शासकीय महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता पर्याप्त हैं तो फिर पैनल लॉयर को क्यों भेजा जाता है। इनकी उपस्थिति को सीमित किया जाना चाहिए। बेंच ने आदेश की प्रति मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव विधि विभाग को भेजने के आदेश भी दिए हैं। इस मामले की सुनवाई जस्टिस विवेक रुसिया और जस्टिस गजेंद्र सिंह कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें...पीथमपुर ईकोनॉमिक कॉरिडोर में फिर 40 बीघा जमीन की मिली सहमति, अब ये होंगे फायदें
सिंगल बेंच (जस्टिस सुबोध अभ्यंकर) के समक्ष पेंशन से जुड़े मामले में रिट पिटिशन दायर की गई थी। यह पिटिशन सुरेंद्र सिंह परिहार ने दायर की थी। पिटिशन पहली ही सुनवाई पर हाई कोर्ट ने स्वीकार कर ली थी। सिंगल बेंच के समक्ष शासन की तरफ से पैरवी करने के लिए पैनल लॉयर को भेज दिया गया था। उनके द्वारा जवाब पेश करने के लिए समय नहीं मांगा गया।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में कन्फेक्शनरी व्यापारी गंगवानी एक्सपायरी माल से बना रहा था बच्चों की जैली
यह खबर भी पढ़ें...यशवंत क्लब के सचिव संजय गोरानी और पूर्व चेयरमैन छाबड़ा के खिलाफ 10 करोड़ का केस
"पैनल लॉयर" का मतलब है एक वकील जो किसी संगठन या अदालत द्वारा नियुक्त किया जाता है, ताकि वह जरूरतमंद या निर्धन व्यक्तियों को मुफ्त या कम लागत वाली कानूनी सेवाएं प्रदान कर सके। पैनल लॉयर को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) या राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SLSA) द्वारा नियुक्त किया जाता है। ये वकील उन लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करते हैं जो अपनी कानूनी लड़ाई के लिए पैसे खर्च करने में सक्षम नहीं हैं। पैनल लॉयर अदालत में जरूरतमंद व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व करते हैं और उन्हें कानूनी सलाह देते हैं।
वकीलों को पैनल में शामिल होने के लिए एक विशिष्ट प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जिसमें उनकी योग्यता और अनुभव की जांच की जाती है। अलग-अलग प्रकार के मामलों के लिए अलग-अलग पैनल हो सकते हैं, जैसे कि सिविल, आपराधिक, संवैधानिक, वैवाहिक, पर्यावरण, श्रम कानून आदि। दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (DSLSA) के अनुसार, "पैनल वकील" का मतलब है राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के विनियमन 8 के तहत चयनित वकील जो जरूरतमंद व्यक्तियों को मुफ्त और सक्षम विधिक सेवा प्रदान करता है।
यह खबर भी पढ़ें...गैंगस्टर हेमंत यादव ने अब शराब कारोबारी की कनपटी पर अड़ाई पिस्टल, मांगी पार्टनरशिप
राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता को सहमति देने से पहले रिट न्यायालय के समक्ष सतर्क रहना चाहिए। महत्वपूर्ण मामलों में राज्य का प्रतिनिधित्व पैनल अधिवक्ताओं द्वारा किया जा रहा है। पैनल अधिवक्ताओं को एजी कार्यालय में रखा जाता है, क्योंकि पहले सरकारी अधिवक्ताओं की कमी थी। लेकिन अब अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता और उप शासकीय अधिवक्ता पर्याप्त संख्या में हैं। न्यायालयों में पैनल अधिवक्ताओं की न्यूनतम उपस्थिति होनी चाहिए।
प्रमुख सचिव विधि विभाग को जाएगी आदेश की कॉपी
यह खबर भी पढ़ें...पीथमपुर ईकोनॉमिक कॉरिडोर में फिर 40 बीघा जमीन की मिली सहमति, अब ये होंगे फायदें
पेंशन के प्रकरण में रिट पिटीशन की थी दायर
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में कन्फेक्शनरी व्यापारी गंगवानी एक्सपायरी माल से बना रहा था बच्चों की जैली
राज्य ने तर्क दिया कि याचिका के तथ्य अलग हैं
कौन होते हैं पैनल लॉयर
वकीलों को पैनल में शामिल होने के लिए एक विशिष्ट प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जिसमें उनकी योग्यता और अनुभव की जांच की जाती है। अलग-अलग प्रकार के मामलों के लिए अलग-अलग पैनल हो सकते हैं, जैसे कि सिविल, आपराधिक, संवैधानिक, वैवाहिक, पर्यावरण, श्रम कानून आदि। दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (DSLSA) के अनुसार, "पैनल वकील" का मतलब है राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के विनियमन 8 के तहत चयनित वकील जो जरूरतमंद व्यक्तियों को मुफ्त और सक्षम विधिक सेवा प्रदान करता है।
यह खबर भी पढ़ें...गैंगस्टर हेमंत यादव ने अब शराब कारोबारी की कनपटी पर अड़ाई पिस्टल, मांगी पार्टनरशिप
पहले थी सरकारी अधिवक्ताओं की कमी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari