हाईराइज मल्टी की ओर बढ़ रहा इंदौर, फायर सेफ्टी में पूरी तरह नाकाम

Rahul Dave | Dec 02, 2025, 19:23 IST
Share
indore-highrise-buildings
indore-highrise-buildings

इंदौर में हाईराइज बिल्डिंग्स और बड़ी इमारतों के बढ़ने से आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। शहर में फायर ब्रिगेड स्टेशन की कमी और ट्रैफिक समस्या के कारण समय पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो रहा है। कई इलाकों में फायर ब्रिगेड स्टेशन की आवश्यकता है।

INDORE. इंदौर शहर में हाईराइज मल्टियां तेजी से बन रही है। वर्तमान में करीब सौ से अधिक हाईराइज बिल्डिंग (Highrise Buildings) हैं। साथ ही यहां इंडस्ट्रीज, होटल व बड़ी इमारतें अधिक होने के कारण आग की घटनाएं भी अधिक होती हैं। जैसे-जैसे शहर फैल रहा है, उसे उसके मुताबिक फायर सेफ्टी की भी आवश्यकता है।

इसमें इंदौर पूरी तरह नाकाम दिखाई देता है। शहर में वर्षों से अलग-अलग स्थानों पर फायर ब्रिगेड स्टेशन की जरूरत महसूस हो रही है। कई दावों के बावजूद इसे पूरा नहीं किया जा रहा है।

शहर के मध्य क्षेत्र को छोड़कर बायपास, तेजाजी नगर, जैसे इलाकों में आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड देर से पहुंचती है। तब तक सब कुछ खाक हो चुका होता है। ट्रैफिक में से निकलकर मौके पर समय पर पहुंचना भी फायर ब्रिगेड के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होती है।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...



2500 से ज्यादा मल्टीस्टोरी

इंदौर में 2500 से ज्यादा मल्टीस्टोरी हैं। इनमें 150 से ज्यादा हाईराइज इमारतें हैं, जो 15 मीटर से ऊंची हैं। वहीं अनेक हाईराइज मल्टियों का निर्माण चल रहा है। चिंता की बात यह है कि हाईराइज इमारतों में आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के पास केवल एक हाईड्रोलिक गाड़ी है। वह भी खराब है।

d8d156c6-7fd
d8d156c6-7fd


किस क्षेत्र में कितनी हाईराइज बिल्डिंग

विजय नगर व आसपास के क्षेत्र में 52, बायपास व उससे लगे इलाकों में 24, सुपर कॉरिडोर व उज्जैन रोड पर 27, शहर के मध्य क्षेत्र, 25, अन्नपूर्णा, केसरबाग क्षेत्र में 22 हाईराइज बिल्डिंग है।

35 लाख की आबादी पर केवल 5 स्टेशन

फायर सेफ्टी एक्ट के तहत ढाई लाख की आबादी पर एक स्टेशन होना चाहिए। शहर में करीब 35 लाख की आबादी पर सिर्फ 5 स्टेशन हैं। 50 हजार की आबादी पर 1 दमकल होना चाहिए। यानी 35 लाख की आबादी पर करीब 70 दमकल चाहिए, लेकिन फिलहाल केवल 29 हैं।

47f79a30-adb
47f79a30-adb


वर्तमान में यहां है फायर स्टेशन

शहर में लक्ष्मीबाई नगर फायर स्टेशन के पास 7 गाड़ियां हैं। गांधी हॉल स्टेशन में 8 गाड़ियां हैं। मोती तबेला स्टेशन में 8 गाड़ियां हैं। सांवेर रोड स्टेशन में 3 गाड़ियां हैं। जीएनटी मार्केट स्टेशन पर 3 गाड़ियां हैं। शहर के फैलने के साथ फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें...इंदौर के ये TI नहीं उठाते हैं फोन, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के टेस्ट में हो गए फेल

पांच नए स्टेशन बनना तय हुआ था

तत्कालीन कलेक्टर आशीष सिंह के कार्यकाल में शहर में पांच नए फायर स्टेशन बनाने का निर्णय लिया गया था। ये स्टेशन स्कीम 78, देवगुराडिया, राऊ, धार रोड और आईएसबीटी कुमेड़ी में प्रस्तावित हैं। यह निर्णय जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया था। हालांकि, अभी तक इस पर अमल नहीं हो सका है।

ये भी पढ़ें...सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर जैसे मध्यप्रदेश में हर जगह बनेंगे गीता भवन

यहां हो रही नए स्टेशन की मांग

बायपास क्षेत्र की कॉलोनियों के लिए मांगलिया व बिचौली मर्दाना में स्टेशन की मांग बरसों से हो रही। वहीं मांगलिया-शिप्रा, तेजाजी नगर, गधा टेकरी इलाके में भी नए स्टेशन की जरूरत है।

गांधी हाल स्टेशन नहीं बन सका

गांधी हाल में बने फायर स्टेशन को स्मार्ट सिटी के तहत स्मार्ट बनाने के लिए तीन मंजिला बिल्डिंग का निर्माण किया जाना था। 2018 में नक्शा भी तैयार हो गया था। इसे देश का पहला स्मार्ट स्टेशन बनाने की तैयारी थी। लेकिन अब तक यह काम नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें...इंदौर बीआरटीएस की एक साइड की रेलिंग 15 दिन में हटाने के आदेश, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

पहला फायर स्टेशन 1905 में बना था

शहर में सबसे पहला फायर स्टेशन मोती तबेला में 1905 में बना था। संसाधन कम और आग बुझाने वाले स्थान पर पहुंचने में समय अधिक लगने लगा तो गांधी हाल में 1964 में बनाया गया। टिंबर मार्केट में 1992 और लक्ष्मीबाई नगर में 1997 में बनाया गया। सांवेर की तरफ सबसे ज्यादा इंडस्ट्रीज हैं। यहां सालों से फायर स्टेशन की मांग चल रही थी। पूरी नहीं हुई तो उद्योग एसोसिएशन ने 2018 में अस्थाई निर्माण कराया।

ये भी पढ़ें...क्रिश्चियन कॉलेज प्रिंसिपल अमित डेविड इंदौर के कई बिल्डर से कर चुके करोड़ों के सौदे

क्या बोले फायर सेफ्टी ऑफिसर

वहीं अपर आयुक्त और फायर सेफ्टी ऑफिसर रोहित सिसोनिया ने कहा है कि ये बहुत गंभीर मामला है। हमारा विभाग हर स्तर पर काम कर रहा है। इसके परिणाम भी इस हफ्ते सामने आएंगे। दो जगहों पर भूमि पूजन किया जाएगा। वहीं विभाग हाईटेक फायर की गाड़ियां भी खरीद रहा है।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • फायर ब्रिगेड
  • स्मार्ट सिटी
  • highrise buildings
  • फायर ब्रिगेड स्टेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच