OMG! इंदौर के होटल अमर विलास में चिली पनीर में चिकन मिलाकर परोसा

Vishwanath Singh | Mar 24, 2025, 10:48 IST
Share
The Sootr
The Sootr

एमआईजी थाने में गौतम सोनी नामक व्यक्ति ने शिकायत की है कि उनके परिवार में बेटी का जन्मदिन था। इस पर वे अपने परिवार व दोस्तों के साथ एबी रोड स्थित होटल अमर विलास में रविवार को खाना खाने गए थे।

इंदौर की एक होटल के कर्मचारी की अजीब कारस्तानी सामने आई है। वहां अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए खाना खाने गए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता व उसके परिवार ने चिली पनीर ऑर्डर किया था। इस पर कर्मचारियों ने चिली पनीर में चिकन के टुकड़े मिलाकर परोस दिए। इस पर युवकों ने वहां हंगामा कर दिया और कुछ ही देर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी वहां पर पहुंचे। इस मामले में होटल के खिलाफ एमआईजी थाने में शिकायत की गई है।

परिवार संग जन्मदिन की पार्टी करने गए थे

एमआईजी थाने में गौतम सोनी नामक व्यक्ति ने शिकायत की है कि उनके परिवार में बेटी का जन्मदिन था। इस पर वे अपने परिवार व दोस्तों के साथ एबी रोड़ स्थित होटल अमर विलास में रविवार को खाना खाने गए थे। इस दौरान उन्होंने चिली पनीर की सब्जी ऑर्डर की। होटल के कर्मचारी सब्जी लेकर आए और फिर उन्हाेंने जैसे ही सब्जी खानी शुरू की तो उनके होश उड़ गए। गौतम ने बताया कि उसके एक दोस्त ने यकायक सब्जी खाने से सभी को रोक दिया। उसने कहा कि पनीर के बजाए कर्मचारियों ने चिकन परोस दिया है।

The Sootr
The Sootr
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर की दवा कंपनियां मॉडर्न, नंदिनी सहित जेनेथ, सिंडिकेट के सैंपल लगातार फेल

शिकायत की तो मैनेजर और मालिक दोनों नहीं मिले

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के मेडिकल गिरवा रहे अनचाहा गर्भ, ड्रग इंस्पेक्टरों की नाक के नीचे हो रहा यह धंधा

एमआईजी थाने में की शिकायत

विश्व हिंदू परिषद के तन्नू शर्मा ने बताया कि होटल अमर विलास के स्टाफ से किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिलने पर वे पीड़ित के साथ एमआईजी थाने पहुंचे। यहां पर उन्होंने होटल व उसके कर्मचारियों पर हिंदू धर्म भ्रस्ट करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

The Sootr
The Sootr
यह खबर भी पढ़ें...सीएम मोहन ने दिया कौमी एकता का संदेश, इंदौर नगराध्यक्ष मिश्रा बोले- रोजा इफ्तार नहीं होगा

अमर विलास के कमरे में चल रहा था जुआ

कुछ दिन पूर्वक्राइम ब्रांच की टीम होटल अमर विलास के रूम नंबर 505 में छापा मारा था और यहां से जुआ पकड़ा था। पकड़े गए आरोपियों में इमरान खान, उपेंद्र सिंह, चेतन गोयल, अर्पित मालवीय, हेमंत यादव, नकुल द्विवेदी, विकास चौहान, विकास दुबे, जीतेश राठौर और हितेश ठाकुर को पकड़ा था। पुलिस ने इनके कब्जे सेसवा लाख रुपए जब्त किए हैं।

यह खबर भी पढ़ें...MP News : इंदौर में साली ने जीजा संग रची लिव-इन पार्टनर के डेढ़ करोड़ चुराने की साजिश

होटल मालिक अरोरा बंधुओं पर भी हुई कार्रवाई

इस मामले में पुलिस एमआईजी ने होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। एमआईजी पुलिस ने होटल मालिक अशोक अरोरा, मानस अरोरा, कबीर अरोरा के अलावा मैनेजर संजय कुमार और नवीन कुमार के खिलाफ धारा 188 के तहत पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि होटल मालिक ने रिकार्ड मेंटेन नहीं किया था और ना ही पुलिस यहां रुकने वालों के बारे में कुछ जानकारी दी थी।

Tags:
  • इंदौर समाचार
  • इंदौर
  • पुलिस
  • होटल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा