इंदौर में I LOVE MOHOMMAD के बैनर लगे, विरोध के बाद उतरवाया, दूसरे पक्ष ने चंदन नगर थाना घेरा

Vishwanath Singh | Sept 22, 2025, 19:25 IST
Share
Sourabh995
Sourabh995

विहिप नेता तन्नू शर्मा ने बताया कि वर्ग विशेष के लोगों द्वारा विवाद करने की कोशिश की जा रही है। रविवार की रात को चंदन नगर के नूरी मस्जिद के सामने स्थित गणेश नगर में कुछ लोगों ने आई लव मोहम्मद का बैनर लगा दिया।

देश के अलग–अलग हिस्सों में चली आ रही आई लव मोहम्मद की मुहिम ने इंदौर में भी जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में चंदन नगर थाना क्षेत्र के गणेश नगर में रविवार रात को अचानक किसी ने मोहम्मद वाला बैनर लगा दिया। हिंदूवादियों के विरोध पर पुलिस ने जब उसको उतरवाया तो बड़ी संख्या में एक पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे। यह विवाद सोमवार को भी जारी रहा और चंदन नगर थाने का घेराव कर दिया। कुछ देर बाद पुलिस अफसरों ने उन्हें समझाइश दी और विवाद को शांत कराया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस अफसरों ने उनसे कहा था कि वह बैनर सरकारी जगह पर लगाया गया था इसलिए उतरवाया गया है।

नवरात्रि के मौके पर विवाद की कोशिश

विहिप नेता तन्नू शर्मा ने बताया कि वर्ग विशेष के लोगों द्वारा विवाद करने की कोशिश की जा रही है। रविवार की रात को चंदन नगर के नूरी मस्जिद के सामने स्थित गणेश नगर में कुछ लोगों ने आई लव मोहम्मद का बैनर लगा दिया। इसकी शिकायत हमने एडिशनल डीसीपी दिनेश अग्रवाल से की। उसके बाद रात को ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बैनर को उतरवा दिया। उसके कुछ देर बाद ही बड़ी संख्या में क्षेत्र में मुस्लिम लोग इकट्‌ठा हो गए और विवाद करने लगे। पुलिस के मौके से जाने के बाद एक बार फिर उन्होंने बैनर लगा दिया।

police1
police1
यह खबर भी पढ़ें...एप्पल प्रोडक्ट के शौकीन... टीकमगढ़ जिला एवं सत्र न्यायाधीश एचएस सिसोदिया निलंबित

भगवा ध्वज के बीच में लगाया बैनर

विहिप नेता शर्मा ने बताया कि चंदन नगर में नूरी मस्जिद के सामने जहां पर बैनर लगाया गया है। वहां पर पहले से ही नवरात्रि के गरबा पंडाल सजा है। उसकी सजावट के लिए भगवा ध्वज लगाए गए हैं। किसी ने शरारत करते हुए उन्हीं के बीच में आई लव मोहम्मद का बोर्ड लगा दिया था। पिछले कई वर्ष से यहां पर गरबा का पांडाल लगता आ रहा है।

यह खबर भी पढ़ें...रायपुर के VIP रोड में आज से वन-वे व्यवस्था लागू, एयरपोर्ट रोड पर नया ट्रैफिक सिस्टम

चंदन नगर थाने का घेराव

बताया गया कि रात को जब पुलिस प्रशासन द्वारा बैनर उतरवाया और हिदायद देकर रवाना हुए। तो उनके जाते ही बड़ी संख्या में इकट्‌ठा हुए एक वर्ग के लोगों ने एक बार फिर वह बैनर लगा दिया। इसके बाद सोमवार को सुबह फिर हिंदूवादी संगठनों ने इसकी शिकायत की। सुबह पुलिस अमले ने फिर बैनर उतरवाया तो एक पक्ष का गुस्सा फूट पड़ा। वे बड़ी संख्या में चंदन नगर थाने पहुंचे और वहां पर घेराव कर नारेबाजी करने लगे।

police3
police3
यह खबर भी पढ़ें...28% जीएसटी चुकाने वाले उपभोक्ताओं को वापस मिले अतिरिक्त राशि: जीतू पटवारी

पूरे रास्ते किया विरोध प्रदर्शन

वर्ग विशेष के लोगों ने सोमवार को वही बैनर हाथ में लेकर पैदल मार्च भी निकाला। वे लोग नारेबाजी करते हुए चंदन नगर थाने पहुंचे। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नाबालिग बच्चे भी शामिल थे। इस प्रदर्शन के जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए उसमें बड़ी संख्या में बच्चे भी देखे गए। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था।

यह खबर भी पढ़ें...असिस्टेंट टीचर भर्ती 2025: UKSSSC पर एप्लीकेशन प्रोसेस शुरु, 7 अक्टूबर लास्ट डेट, जानें कैसे करें अप्लाई

Tags:
  • इंदौर
  • पुलिस
  • संगठन
  • चंदन नगर
  • विरोध
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर