इंदौर IDA के फ्लैट्स को बताया PM आवास के घर, 82 लाख रुपए की कर दी धोखाधड़ी
Sanjay Gupta | Jun 16, 2025, 11:23 IST
indore-ida-flat-scam-pm-housing-fraud-82-lakh
इंदौर में एक अजीब धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें शातिर धोखेबाज ने इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के फ्लैट्स को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत बताकर 82 लाख रुपए की ठगी की।
इंदौर में अजीबोगरीब धोखाधड़ी का केस सामने आया है। इसमें इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) की मल्टी और इसमें बने फ्लैट्स को शातिर धोखेबाज ने पीएम आवास योजना के घर बताए और इसकी बुकिंग कर राशि ऐंठ ली।
पुलिस को चंदन पाटिल, नमन सहित 15 आवेदकों ने इस धोखाधड़ी को लेकर शिकायत की थी। जिस पर अपराध क्रमांक – 61/2025, धारा 318(4), 316(2) 336, 338, 340 BNS में दर्ज किया गया।
इसमें आरोपी जतिन भाई मानिया (33), जिसे दीपक तुरकर, शैलेश, नीरज पटेल, ए. के. पटेल और संदीप पटेल के नामों से भी जाना जाता है। उसका स्थाई पता जिला भावनगर, गुजरात है, और वर्तमान में वह जिला सूरत (गुजरात) में रह रहा है।
खबर यह भी...इंदौर में IDA 3 लाख पौधे लगाएगा, सुपर कॉरिडोर पर बनाया सिंदूर गार्डन
खबर यह भी...इंदौर विकास प्राधिकरण ida बोर्ड के अहम फैसले, 260 करोड़ के फ्लैट, दुकान बिक्री में निकली
पुलिस को जांच में पता चला कि पूर्व में अहमदाबाद में फर्जी RTO अधिकारी बनकर यही आरोपी लोगों के साथ 10 लाख की धोखाधड़ी कर चुका है। साथ ही मुंबई में नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम से 20 लाख की धोखाधड़ी की बाद भी उसके द्वारा कबूली गई। आरोपी के विरुद्ध अहमदाबाद, मुंबई में धोखाधड़ी की जांच की जा रही है। साथ ही उसने बलात्कार एवं आर्म्स एक्ट का अपराध भी पहले से पंजीबद्ध होना कबूला।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
15 आवेदकों ने की थी शिकायत
इसमें आरोपी जतिन भाई मानिया (33), जिसे दीपक तुरकर, शैलेश, नीरज पटेल, ए. के. पटेल और संदीप पटेल के नामों से भी जाना जाता है। उसका स्थाई पता जिला भावनगर, गुजरात है, और वर्तमान में वह जिला सूरत (गुजरात) में रह रहा है।
खबर यह भी...इंदौर में IDA 3 लाख पौधे लगाएगा, सुपर कॉरिडोर पर बनाया सिंदूर गार्डन
OLX और 99 एकड़ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का भी किया इस्तेमाल
पुलिस ने बताया कि आरोपी जतिन गुजरात से 12वीं तक पढ़ा हुआ है। आरोपी OLX और 99 एकड़ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से किराए पर रूम तलाशता था। इसके बाद फिर लोगों के साथ रूम में रहते हुए आरोपी ने साथ वालों से कहा कि इंदौर नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिल्डिंग बनाई जा रही है। उनके फ्लैट अलॉटमेंट/ बुकिंग/सेल्स का टेंडर हमारी कम्पनी Maniya The Business Empire कंपनी को मिला है। अगर ये खरीदना है तो मुझे बताना मैं तुम्हारा फ्लैट अपनी कंपनी से सस्ते में करा दूंगा। उसने IDA के फ्लैट दिखाने के साथ ही नगर निगम द्वारा बनाए गए पीएम आवास योजना के मकान भी दिखाए और इसमें बुकिंग के नाम पर ठगी की।
आरटीओ अधिकारी बनाकर भी की ठगी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA