इंदौर विकास प्राधिकरण कॉलोनियों और स्कीम 171 की मुक्ति में बना रहा भोपाल का बहाना, ACS की फटकार
Sanjay Gupta | Nov 05, 2025, 13:04 IST
indore-ida-scheme-171-denotification-delay-acs-sanjay-dubey-rebuke
इंदौर में स्कीम 171 के तहत मिलने वाले प्लॉट काफी समय से अटके हुए हैं। इसके लिए इंदौर विकास प्राधिकरण भोपाल का बहाना बना रहा है। वहीं अब इसको लेकर ACS ने आईडीए को फटकार लगाई है।
INDORE. इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की लेटलतीफी और हर बार गेंद भोपाल के पाले में फेंकने की आदत से अब एसीएस संजय दुबे भी नाराज हैं। इस मामले में उन्होंने दो दिन पहले ही भरी बैठक में साफ कह दिया कि यह मुद्दा तो आपको (आईडीए) ही सुलझाना है, फिर भोपाल क्यों भेज रहे हैं?
बताया जाता है कि आईडीए की 23 स्कीमों में करीब 271 कॉलोनियां वैध नहीं हो पा रही हैं। स्कीम 171 का मामला तो कई बार बोर्ड में भी आ चुका है। यहां के रहवासी 30 साल से अधिक समय से परेशान हैं।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: Ida की स्कीम 171 को मुक्त करने के लिए बोर्ड का लिखित संकल्प आया सामने, यह लिखा विस्तार से
इसके बाद इंदौर विधानसभा-5 के विधायक महेंद्र हार्डिया भी भड़क गए। उन्होंने कहा कि स्कीम 171, पुष्पविहार व अन्य कॉलोनियों के हजारों रहवासी 30 साल से परेशान हैं। बोर्ड में भी संकल्प पारित है। रहवासियों ने राशि 5.89 करोड़ भी महीनों पहले जमा करा दी है। इसके बाद भी इसे डिनोटिफाई नहीं किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर DAVV के पूर्व कुलपति पोतियों को मारते हैं, अब बेटे अमित का जवाब, मारपीट-धोखाधड़ी के आरोप पुलिस देखेगी
इसके बाद आईडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े ने कहा कि इस मामले में भोपाल पत्र भेजा गया है। इस पर एसीएस संजय दुबे ने दो टूक कह दिया कि इस मामले में फैसला प्राधिकरण को करना है। यह भोपाल स्तर का मामला ही नहीं है। इस पर सीईओ ने कहा कि इस फाइल को मैं एक बार और देख लेता हूं।
ये खबर भी पढ़िए... मध्यप्रदेश विकास प्राधिकरण कान्ह, सरस्वती नदी रिवरफ्रंट बनाएगा, दिव्यांग के लिए अनूठी सुगम्य लाइब्रेरी
आईडीए की 8 अगस्त को हुई बोर्ड मीटिंग में स्कीम 171 को लेकर आधा-अधूरा फैसला हुआ। इसके संकल्प में लिखा गया कि आईडीए की योजना 171 में शामिल 151.33 हेक्टेयर निजी भूस्वामियों की है। इसके साथ ही, 35.725 हेक्टेयर सरकारी भूमि है।
कुल भूधारकों की संख्या 221 है। इसमें से 13 संस्थाओं की कुल 78.443 हेक्टेयर भूमि है। बोर्ड का मत है कि योजना में निजी भूमि (संस्थाओं की भूमि छोड़कर) व शासकीय भूमि को सर्वे कराकर नियोजन किया जाना उचित होगा।
योजना के तहत सहकारी गृह निर्माण संस्थाओं की भूमियों की वैधानिक स्थिति संस्थावार स्पष्ट की जाए। संस्थाओं की भूमियों को योजना से मुक्त करने के संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन भू-अर्जन शाखा, नियोजन शाखा व तकनीकी शाखा से संयुक्त रूप से प्राप्त किया जाए। इसमें वैधानिक स्थिति व प्राधिकरण के हित को देखते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: विकास प्राधिकरण IDA की सभी 85 हजार फाइल होंगी डिजिटल, काम शुरू
बताया जाता है कि आईडीए की 23 स्कीमों में करीब 271 कॉलोनियां वैध नहीं हो पा रही हैं। स्कीम 171 का मामला तो कई बार बोर्ड में भी आ चुका है। यहां के रहवासी 30 साल से अधिक समय से परेशान हैं।
मामला अवैध कॉलोनियों के डिनोटिफिकेशन का
मामला सबसे पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उठाया था। उन्होंने इसे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में हुई बैठक में रखा था। भार्गव ने कहा कि 160 से ज्यादा कॉलोनियां हैं जिन्हें निगम चाहकर भी वैध नहीं कर पा रहा है। कारण यह है कि इसके लिए आईडीए से डिनोटिफिकेशन चाहिए। इसका मतलब यह है कि ये कॉलोनियां उनकी स्कीम से बाहर हैं, लेकिन आईडीए ऐसा नहीं कर रहा है। जानकारी के अनुसार, आईडीए की विविध 23 स्कीमों में 271 कॉलोनियां फंसी हुई हैं।
इसके बाद भड़क गए विधायक हार्डिया
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर DAVV के पूर्व कुलपति पोतियों को मारते हैं, अब बेटे अमित का जवाब, मारपीट-धोखाधड़ी के आरोप पुलिस देखेगी
आईडीए ने कहा भोपाल भेजा है
ये खबर भी पढ़िए... मध्यप्रदेश विकास प्राधिकरण कान्ह, सरस्वती नदी रिवरफ्रंट बनाएगा, दिव्यांग के लिए अनूठी सुगम्य लाइब्रेरी
बोर्ड के अधूरे फैसले से उलझी है 171 की कहानी
कुल भूधारकों की संख्या 221 है। इसमें से 13 संस्थाओं की कुल 78.443 हेक्टेयर भूमि है। बोर्ड का मत है कि योजना में निजी भूमि (संस्थाओं की भूमि छोड़कर) व शासकीय भूमि को सर्वे कराकर नियोजन किया जाना उचित होगा।
योजना के तहत सहकारी गृह निर्माण संस्थाओं की भूमियों की वैधानिक स्थिति संस्थावार स्पष्ट की जाए। संस्थाओं की भूमियों को योजना से मुक्त करने के संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन भू-अर्जन शाखा, नियोजन शाखा व तकनीकी शाखा से संयुक्त रूप से प्राप्त किया जाए। इसमें वैधानिक स्थिति व प्राधिकरण के हित को देखते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: विकास प्राधिकरण IDA की सभी 85 हजार फाइल होंगी डिजिटल, काम शुरू
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA