इंदौर आईआईटी के 15 स्टार्टअप को मिलेंगे 5 करोड़

Vishwanath Singh | Mar 02, 2025, 11:15 IST
Share
The Sootr
The Sootr

इंदौर के 15 स्टार्टअप्स को अपना कारोबार खड़ा करने के लिए 5 करोड़ से भी अधिक की राशि केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाली है। सांसद शंकर लालवानी ग्रांट के चेक इन स्टार्टअप्स को सौंपेंगे।

इंदौर आईआईटी के हेल्थकेयर सेक्टर में काम करने वाले स्टार्टअप के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार अब उन्हें अपने स्टार्टअप का विस्तार करने के लिए 5 करोड़ रुपए देने जा रही है। स्टार्टअप को यह चेक 3 मार्च को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दिए जाएंगे। इसकी जानकारी सांसद शंकर लालवानी ने अपने कार्यालय पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी। दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आईआईटी इंदौर के डायरेक्टर प्रोफेसर सुहास जोशी समेत तकनीकी, शिक्षा एवं विज्ञान जगत से जुड़े वरिष्ठजन उपस्थित रहेंगे।

देशभर में स्टार्टअप्स के लिए दृष्टि योजना

इंदौर के 15 स्टार्टअप्स को अपना कारोबार खड़ा करने के लिए 5 करोड़ से भी अधिक की राशि केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाली है। 3 मार्च को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री जितेंद्र सिंह एवं सांसद शंकर लालवानी ग्रांट के चेक इन स्टार्टअप्स को सौंपेंगे।

यह खबरें भी पढ़ें... पीथमपुर में 3 टन यूका कचरा जला, प्रदूषण का स्तर नॉर्मल

इस राशि से स्टार्टअप का होगा विस्तार

सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प भारत को स्टार्टअप नेशन बनाने का है और इसीलिए आईआईटी इंदौर के 15 स्टार्टअप्स को अपना कारोबार खड़ा करने के लिए एक बड़ी राशि दी जा रही है। आईआईटी इंदौर ने अब तक 80 से ज्यादा स्टार्टअप्स को इनक्यूबेट किया है। आईआईटी आई दृष्टि सीपीएस योजना के अंतर्गत 20 हेल्थकेयर स्टार्टअप्स को मदद की जा रही है, जिनमें से 15 स्टार्टअप्स को ग्रांट दी जाएगी।
यह खबरें भी पढ़ें... इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह का बड़ा कदम- पुलिस की हर गाड़ी की लाइव ट्रैकिंग शुरू

एक नया प्लेटफॉर्म कर रहे तैयार

आईआईटी इंदौर के प्रोफेसर अमनदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सांसद लालवानी के प्रयासों से यह संस्थान भी केंद्र सरकार की दृष्टि सीपीएस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है और 15 स्टार्टअप्स को बड़ी राशि मिलेगी। आईआईटी इंदौर दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन चरक डीटी प्लेटफॉर्म बना रहा है। चुने गए ये स्टार्टअप्स इस प्लेटफॉर्म को डेवलप करने में मदद करेंगे।

यह खबरें भी पढ़ें... इंदौर लोकायुक्त ने 50 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल और एवजी को पकड़ा

5 साल में 1300 हो गए स्टार्टअप

सांसद लालवानी ने संस्था 'इन्वेस्ट इंदौर' के माध्यम से कई बड़े कार्यक्रम करवाए हैं और स्टार्टअप्स को सम्मानित भी किया है। इंदौर में 5 साल पहले 350 स्टार्टअप्स थे, जिनकी संख्या बढ़कर 1,300 से अधिक हो चुकी है। इंदौर में एक बड़ा आईटी एवं स्टार्टअप कॉन्क्लेव भी होगा।

यह खबरें भी पढ़ें... ब्राह्मण राजनीति में दांव पर पूर्व विधायक संजय शुक्ला की साख, नजरें गोलू पर

इंदौर को बनाएंगे बड़ा हब

सांसद लालवानी के मुताबिक केंद्र एवं राज्य सरकार की मदद से इंदौर को पुणे, हैदराबाद एवं बैंगलोर की तर्ज़ पर बड़ा स्टार्टअप हब बनाने की योजना है। केंद्र सरकार ने आईटी पार्क के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए से अधिक की राशि दी है और आवश्यकता पड़ने पर और भी राशि केंद्र सरकार से मिलेगी। इंदौर आने वाले समय में स्टार्टअप एवं आईटी का एक बड़ा हब बनकर उभरेगा।

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • Startup
  • IIT
  • sansad
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा