इंदौर प्रशासन का 19 अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ FIR के आदेश, अब तक 57 पर हुए केस

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore property
indore property

इंदौर जिला प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। अब तक 57 मामलों में केस दर्ज किए जा चुके हैं। आईएएस गौरव बैनल की अपर कलेक्टर कोर्ट में इन मामलों की सुनवाई हो रही है।

इंदौर जिला प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ कुछ महीने पहले शुरू किया गया अभियान जारी है। इस अभियान के तहत सौ से ज्यादा मामले दर्ज कर अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल की कोर्ट में सुनवाई के लिए लगे हैं। इसमें कई केस ऐसे हैं जिसमें फैसला हो चुका है। ताजा मामले में 19 के खिलाफ फिर केस दर्ज करने के आदेश हुए हैं। अब तक कुल 57 के खिलाफ यह केस हो चुके हैं।

नए केस में 564 प्लाट बेचना पाया गया

अपर कलेक्टर की कोर्ट में चले केस में सामने आया कि इन 19 आरोपियों द्वारा 16 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कॉलोनी काटकर 564 प्लाट बेच दिए गए। इनकी कीमत करीब सौ करोड़ रुपए होती है। अपर कलेक्टर कोर्ट के आदेश के बाद अब पुलिस इन सभी के खिलाफ केस दर्ज करेगी।
यह भी पढें...इंदौर नायब तहसीलदार, पटवारी, मध्यस्थ ने मांगी 50 लाख की रिश्वत, कलेक्टोरेट में खुल्ला खेल

इनके नाम शामिल



धाकड़ कोल्ड स्टोरेज, विनायक लैंडस्केप ने भी बेचे अवैध प्लाट

अवैध कॉलोनी के केस भिचौली हप्सी, देपालपुर, राउ, जूनी इंदौर, महू और सांवेर सभी तहसीलों के हैं। सबसे ज्यादा अवैध प्लाट सांवेरे के गोविंदा शर्मा ने 123 काटकर बेचे, वहीं देपालुर के शेफ खां ने 67 प्लाट बेच मारे। इस तरह राउ के श्री विनायक लैंडस्केप डेवलपर्स कृतज्ञ पिता श्रीराम शुक्ला, राहुल तिवारी पिता सुभाष तिवारी ने 50 प्लाट बेच दिए।

जूनी इंदौर में हंशराज पटेल, मंजीत इन्फ्रा पार्टनर मंजीत सिंह भाटिया, रमनदीप सिंह भाटिया पिता मंजीत सिंह भाटिया ने प्लाट काटे, इस तरह धाकड़ कोल्ड स्टोरेज के शमसेर सिंह पिता रसपाल सिंह और राहुल दात्रे पिता सुरेश दात्रे ने भी बिलावली में 35 अवैध प्लाट काटकर बेच मारे।

यह भी पढ़ें...इंदौर के कृषि महाविद्यालय में जली नरवाई, आंदोलनकारियों ने पूछा प्रशासन क्या अब करेगा FIR

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें


MP News | इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह | इंदौर में अवैध कॉलोनी | अपर कलेक्टर आईएस गौरव बैनल | अवैध कॉलोनाइजर

Tags:
  • MP News
  • Indore
  • गौरव बैनल
  • अवैध कॉलोनी
  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह
  • इंदौर में अवैध कॉलोनी
  • अपर कलेक्टर आईएस गौरव बैनल
  • अवैध कॉलोनाइजर
रायगढ़ में नहीं उतर सका भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का विमान, घने कोहरे ने बिगाड़ा दौरा कार्यक्रम

By Umeshwari Baghel

रायगढ़ में नहीं उतर सका भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का विमान, घने कोहरे ने बिगाड़ा दौरा कार्यक्रम
MPPSC ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी क्या ओबीसी को दे दिए 13 फीसदी पद, बड़ा विवाद

By Sanjay Gupta

MPPSC ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी क्या ओबीसी को दे दिए 13 फीसदी पद, बड़ा विवाद
इंदौर में आज दिलजीत दोसांझ का धमाकेदार कॉन्सर्ट: 700 जवानों का कड़ा पहरा, लाउंज में ही परोसी जाएगी शराब

By Sanjay Gupta

इंदौर में आज दिलजीत दोसांझ का धमाकेदार कॉन्सर्ट: 700 जवानों का कड़ा पहरा, लाउंज में ही परोसी जाएगी शराब
राजस्थान रेलवे ट्रैक धमाका: पंजाब में लिव-इन में रह रहे थे आरोपी, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने पर खुला राज

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान रेलवे ट्रैक धमाका: पंजाब में लिव-इन में रह रहे थे आरोपी, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने पर खुला राज
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शिखर अग्रवाल की जगह टी. रविकांत को उद्योग विभाग की कमान

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शिखर अग्रवाल की जगह टी. रविकांत को उद्योग विभाग की कमान
दिन में शांत दिखते हैं पहाड़, रात को सक्रिय होते हैं माफिया, कालाकोटा और लादीकाबास की पहाड़ियों से अवैध खनन

By Jageshwar Prasad

दिन में शांत दिखते हैं पहाड़, रात को सक्रिय होते हैं माफिया, कालाकोटा और लादीकाबास की पहाड़ियों से अवैध खनन
महाकाल मंदिर में महामंडलेश्वर रवींद्र पुरी की होती है जांच, विधायक पुत्र को खुली छूट, एक साल में तीसरी रील

By Sanjay Gupta

महाकाल मंदिर में महामंडलेश्वर रवींद्र पुरी की होती है जांच, विधायक पुत्र को खुली छूट, एक साल में तीसरी रील